Homeइलेक्ट्रानिक्सAi+ स्मार्टफोन ने मई 2026 में 3 लाख से अधिक यूनिट बिक्री...

Ai+ स्मार्टफोन ने मई 2026 में 3 लाख से अधिक यूनिट बिक्री और ₹350 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल किया

नई दिल्ली, भारत | 3 जून 2026 | Ai+ स्मार्टफोन ने आज एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने मई 2026 के दौरान 3 लाख से अधिक स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री की है और ₹350 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि Ai+ की उस दृष्टि को दर्शाती है जिसके तहत कंपनी भारत से एक नई पीढ़ी का टेक्नोलॉजी ब्रांड विकसित कर रही है, जो नवाचार, सुलभता और उपभोक्ता-केंद्रित सोच को साथ लेकर नई पीढ़ी के उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन अनुभव को पुनर्परिभाषित कर रहा है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश के एक वर्ष से भी कम समय में Ai+ स्मार्टफोन देश के सबसे तेजी से उभरते स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक बनकर सामने आया है। इसकी सफलता के पीछे कंपनी का एक सरल लेकिन प्रभावशाली विश्वास है—टेक्नोलॉजी कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए।

यह उपलब्धि अप्रैल 2026 में लॉन्च की गई Ai+ SmartphoneNova2, Nova2 Ultra और NovaFlip की सफलता के बाद हासिल हुई है। इन उत्पादों ने कंपनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह साबित किया है कि भारतीय उपभोक्ताओं के बीच ऐसे तकनीकी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है जो नवाचार, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर मूल्य का संतुलन प्रदान करते हैं।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, Ai+ स्मार्टफोन  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और NxtQuantum Shift Technologies के संस्थापक, माधव शेठने कहा, “एक ही महीने में 3 लाख यूनिट्स की बिक्री और ₹350 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल करना केवल एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल स्मार्टफोन बेचना नहीं रहा है। हमारा उद्देश्य लाखों लोगों के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक सुलभ, अधिक पारदर्शी और अधिक भरोसेमंद बनाकर डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देना है। और हमारी यह यात्रा अभी केवल शुरुआत है।”

लॉन्च के एक वर्ष से भी कम समय में Ai+ स्मार्टफोन भारत के सबसे चर्चित टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक बन चुका है। अपनेबढ़तेडिवाइसपोर्टफोलियोऔरकईप्रभावशालीउपभोक्तापहलएवंसाझेदारियोंकेजरिए, ब्रांडनेलगातारअपनीपहचानमजबूतकीहै।इसकाउद्देश्यभारतसेएकमजबूतऔरव्यापकटेक्नोलॉजीइकोसिस्टमतैयारकरनाहै।

Ai+ Smartphone Nova2 Seriesभारत भर में विशेष रूप सेफ्लिपकार्टतथा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read