HomeUncategorizedपीटर इंग्लैण्ड ने किया अपने नए कैंपेन ‘द जैंटलमैन्स लीग-लीग ऑफ लीजेंड्स’...

पीटर इंग्लैण्ड ने किया अपने नए कैंपेन ‘द जैंटलमैन्स लीग-लीग ऑफ लीजेंड्स’ का अनावरण

पीटर इंग्लैण्ड ने क्रिकेट के सबसे महान दिग्गजों को दिया भावपूर्ण सम्मान

गुजरात, अहमदाबाद 24 अप्रैल 2025: आदित्य बिरला फैशन एण्ड रीटेल लिमिटेड की ओर से भारत के अग्रणी मैन्सवियर ब्राण्ड पीटर इंग्लैण्ड ने अपने बोल्ड नए कलेक्शन- द लीग ऑफ लीजेंड्स- के साथ द जेंटलमैन्स लीग की वापसी की घोषणा की है।

देश के सबसे मशहूर क्रिकेट उत्सव जियोस्टार आईपीएल के दौरान लॉन्च के साथ, ब्राण्ड गेम के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों- कपिल देव, सर विवियन रिचर्ड्स तथा इंटरनेशनल क्रिकेट की मजबूत आवाज़ हर्षा भोगले को सम्मान देता है। ऐसे देश में जहां क्रिकेट के प्रति खास लगाव और जुनून देखने को मिलता है, पीटर इंग्लैण्ड और क्रिकेट के दिग्गजों के बीच यह साझेदारी हेरिटेज, स्टाइल तथा जेंटलमेन्स गेम के प्रति आकर्षण का जश्न है।

क्रिकेट के सम्मान में जेंटलमैन्स लीग की शुरूआत मूल रूप से 2023 में की गई थी, जिसने एक नए दृष्टिकोण के रूप में वापसी की है। यह न सिर्फ एक कलेक्शन बल्कि एक सास्ंकृतिक पल है। लीग ऑफ लीजेंड्स में पोलो एवं क्रू नैक की शानदार रेंज पेश की गई है, जो मैदान पर कपिल देव और सर विवियन रिचर्ड्स के सबसे खास पलों से प्रेरित है। इस कलेक्शन का हर पीस उनके दृष्टिकोण, स्वभाव और निडरता को दर्शाता है। इसे आज के उन आधुनिक पुरुषों (जैंटलमैन) के लिए डिज़ाइन किया गया है जो वर्तमान को अपनाते हुए मूल्यों को महत्व देते हैं।

आमतौर पर उपलब्ध स्पोर्ट्स मर्चेन्डाइज़ के विपरीत यह कलेक्शन स्मार्ट कैजु़अल एवं स्पोर्ट-फॉर्मल लैंस के ज़रिए क्रिकेट से प्रेरित फैशन को नया आयाम देता है- तथा भारत के फैशन जगत में अपने आप को अलग तरीके से स्थापित करता है। सटीक टेलरिंग, ब्रीदेबल फैब्रिक एवं हेरिटेज से प्रेरित डीटेलिंग के साथ ‘द लीग ऑफ लीजेन्ड्स’ आपकी वार्डरोब को सम्पूर्ण बनाता है, जिसे आप बोर्डरूम से बाहर आने के बाद भी घण्टों आराम से पहन सकते हैं, मैच स्क्रीनिंग से लेकर सप्ताहान्त की आउटिंग तक यह हर मौके लिए परफेक्ट है।

परम्परा एवं आधुनिक स्टाइल के बीच तालमेल बनाने वाला यह कलेक्शन क्लासिक क्रिकेट के रंगों, केबल निट स्ट्रक्चर, सिग्नेचर स्ट्राइप्स और क्रिकेट से प्रेरित चित्रों के साथ बेहद आकर्षक है। इसके मुख्य पीसेज़ में केबल-निट स्वेटर, हमेशा याद रखे जाने वाले क्रिकेट पोलो और क्रिकेट बॉल की सीम एवं टेक्सचर से प्रेरित प्रिंट शामिल हैं- ये सभी डिज़ाइन बड़ी ही खूबसूरती से गेम की भावना को रोज़मर्रा के स्टाइल में शामिल कर देते हैं।

इस लॉन्च के अवसर पर अनिल एस कुमार, चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर, पीटर इंग्लैण्ड ने कहा, ‘‘जैंटलमैन्स लीग कलेक्शन- के साथ लीग ऑफ लीजेंड्स की वापसी एक जश्न है, यह क्रिकेट के प्रति सदाबहार आकर्षण तथा उन पुरूषां के लिए सम्मान है जिन्होंने इस गेम को विशेष आयाम दिया है। कैंपेन के साथ कपिल देव, सर विवियन रिचर्ड्स और हर्षा भोगले जैसे दिग्गजों का जुड़ना इस कलेक्शन को प्रमाणित और महत्वाकांक्षी बनाती है। यह पीटर इंग्लैण्ड तथा उन आधुनिक भारतीय पुरुषों के लिए एक नया अध्याय है, जो गर्व, प्रयोजन एवं जुनून के साथ कपड़े पहनना पसंद करते हैं।’

लीग ऑफ लीजेन्ड्स कलेक्शन अब पीटर इंग्लैण्ड के 240 से अधिक एक्सक्लुज़िव ब्राण्ड आउटलेट्स तथा ब्राण्ड के ऑनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस लॉन्च के साथ पीटर इंग्लैण्ड न सिर्फ क्रिकेट का जश्न मना रहा है बल्कि मैदान पर और मैदान के बाहर एक जैंटलमैन को भी परिभाषित करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read