Homeगुजरातपीआई इंडस्ट्रीज ने नए लोगो को पेश किया, जोकि एक ग्लोबल लाइफ...

पीआई इंडस्ट्रीज ने नए लोगो को पेश किया, जोकि एक ग्लोबल लाइफ साइंसेज कंपनी में इसके विकास को दिखाता है

भारत से लेकर दुनियाभर तक लाइफ साइंसेज में इनोवेशन में अग्रणी 

राष्ट्रीय | 29 जनवरी 2026 — पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआई) ने अपने नए कॉर्पोरेट लोगो का अनावरण किया। यह कंपनी के सफर में एक बड़ा कदम है, जो कंपनी को कृषि विज्ञान से वैश्विक जीवन तक विज्ञान कंपनी बनने की  ओर ले जाता है। कंपनी का नाम पहले जैसा ही रहेगा, और पीआई ब्रांड नाम कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को मजबूत बनाएगा।

यह नई पहचान पीआई की वैज्ञानिक नींव और भविष्य की बड़ी योजनाओं से जुड़ी है। यह कंपनी की कृषि विज्ञान, जैविक उत्पादों, दवाओं और जटिल रसायन वाले समाधानों में बढ़ती भूमिका को दिखाती है। मुख्य नीला रंग नए आइडिया, भरोसे और विश्वास को प्रदर्शित करता है, जो कई दशकों  की दुनिया भर की साझेदारियों से बना है। जबकि चमकीला पीला रंग ऊर्जा, उम्मीद और विज्ञान की अच्छे बदलाव लाने की ताकत का प्रतीक है। डीएनए की घुमावदार संरचना और जुड़े सिस्टम से प्रेरित डिजाइन पीआई की अलग-अलग क्षेत्रों में वैज्ञानिक ताकत को दर्शाते हैं। देवनागरी से प्रेरित टाइपोग्राफी भारतीय जड़ों पर गर्व और दुनिया भर के नजरिए को दिखाते हैं।

विज्ञान-नेतृत्व वाले निष्पादन की 80 वर्षीय विरासत के साथ, पीआई गहन रसायन विशेषज्ञता, उन्नत तकनीकों और मानवीय सरलता को जोड़कर सटीकता, गुणवत्ता और पैमाने पर गति प्रदान करता है। आज, कंपनी विनियमित बाजारों में प्रमुख ग्‍लोबल इनोवेटर्स के साथ साझेदारी करती है, विशेष मॉलीक्‍यूल्‍स, प्लेटफॉर्म्‍स और समाधानों को प्रदान करती है जो गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता के उच्चतम मानकों को पूरा करते हैं।

नई पहचान के बारे में, श्री मयंक सिंघल, वाइस चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर, ने कहा, “पीआई आज रसायन, जीव विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कार्यरत है। हमारी नई पहचान उस संगठन के आकार और दुनिया भर में महत्त्व को दिखाती है जो हम बन चुके हैं – भविष्य के लिए तैयार, विज्ञान से चलने वाली और लक्ष्य से संचालित – जबकि हम उन मूल्यों और वैज्ञानिक नियमों से भी जुड़े हैं जो आठ दशकों से  हमारी व्याख्या  करते आए हैं।”

===========

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read