
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारत के बस परिवहन तंत्र को मजबूत बनाने में निजी और राज्य परिवहन संचालकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
- गुजरात ने सभी क्षेत्रीय (जोनल) फेवरेट बस ऑपरेटर पुरस्कारों के साथ सर्वश्रेष्ठ आरटीसी का पुरस्कार भी अपने नाम किया
गांधीनगर, गुजरात | 11 जुलाई 2026 | देश के अग्रणी ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म रेडबस ने भारत प्रवास अवॉर्ड्स 2026 के दौरान रेडबस पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स के विजेताओं को सम्मानित किया। बस एंड कार ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीओसीआई) द्वारा आयोजित और एमएम एक्टिव द्वारा क्यूरेट किए गए ये पुरस्कार प्रवास 5.0 के तहत प्रदान किए गए। यह आयोजन 9 से 11 जुलाई 2026 तक गांधीनगर के हेलीपैड एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत में यात्री-केंद्रित सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने में राज्य परिवहन निगमों और निजी बस ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। समारोह में कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
रेडबस पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स के माध्यम से यात्रियों को उन बस ऑपरेटरों को सम्मानित करने का अवसर मिलता है, जिन पर वे सबसे अधिक भरोसा करते हैं। जून 2026 में रेडबस ने अपने प्लेटफॉर्म पर देशभर में एक ऑनलाइन मतदान कराया, जिसमें विभिन्न राज्यों के यात्रियों ने समय की पाबंदी, सेवा की गुणवत्ता और समग्र यात्रा अनुभव जैसे मानकों के आधार पर अपने पसंदीदा बस ऑपरेटरों का चयन किया।
समारोह के दौरान कुल 22 पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय निजी बस ऑपरेटर (उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम), सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय बस ऑपरेटर तथा विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नए ऑपरेटरों को दिए जाने वाले रेडबस राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स शामिल थे।
रेडबस पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 की प्रमुख उपलब्धियां
- सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय बस ऑपरेटर: जिंगबस
- गुजरात के बस ऑपरेटरों का शानदार प्रदर्शन: जय खोडियार बस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, महाराजा पाउलो ट्रैवल्स और स्टारलाइन बस® ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ जोनल बस ऑपरेटर का पुरस्कार जीता।
- सर्वश्रेष्ठ राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी): गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी)
- राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उभरते बस ऑपरेटरों को रेडबस राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इनमें नाम हैं—
- कालोसोना ड्रीमलाइन (पश्चिम बंगाल)
- मादेश ट्रैवल्स (तेलंगाना)
- पाल्सएलएनटी ट्रैवल्स (तमिलनाडु)
- एबी रमानी ट्रांसपोर्ट्स (तमिलनाडु)
- श्री अभिनेश रोडवेज (तमिलनाडु)
रेडबस के सीबीओ मनोज अग्रवाला ने कहा, “पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स यह दिखाते हैं कि भारत के परिवहन क्षेत्र में यात्रियों का भरोसा कितना महत्वपूर्ण हो गया है। भारत प्रवास मंच पर यात्रियों की पसंद को सम्मान देकर हम उन बस ऑपरेटरों को पहचान दे रहे हैं, जिन्होंने विश्वसनीयता, सुरक्षा, सेवा की गुणवत्ता और बेहतर ग्राहक अनुभव के नए मानक स्थापित किए हैं। सार्वजनिक परिवहन समावेशी और टिकाऊ विकास का महत्वपूर्ण आधार है और रेडबस ऐसे प्रयासों का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता है, जो यात्री परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करते हैं।”
साल 2017 में इन पुरस्कारों की शुरुआत से ही रेडबस, प्रवास मंच का सहयोगी रहा है। भारत प्रवास अवॉर्ड्स के माध्यम से देश के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और ऑपरेटरों को सम्मानित किया जाता है। वहीं, पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स इस पहल को और मजबूत बनाते हैं, क्योंकि इनमें यात्रियों की राय को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। इन पुरस्कारों के जरिए बेहतर सेवा देने वाले बस ऑपरेटरों का चयन और सम्मान स्वयं यात्रियों की पसंद के आधार पर किया जाता है।
== समाप्त ==

