Homeगुजरातसमर्थ ई-मोबिलिटी ने भारत में निर्मित 100% घरेलू फुल-स्‍टैक EV टेक्‍नोलॉजी प्‍लेटफॉर्म...

समर्थ ई-मोबिलिटी ने भारत में निर्मित 100% घरेलू फुल-स्‍टैक EV टेक्‍नोलॉजी प्‍लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया

देश में ही विकसित किए गए प्‍लेटफॉर्म में बैटरी पैक, BMS, मोटर और पावर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सहित प्रमुख इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV-ईवी) कंपोनेंट को शामिल किया गया है और ये कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देंगे

अहमदाबाद, गुजरात | 10 मार्च 2026 — भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यात्रा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, समर्थ ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने 100% घरेलू ईवी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के विकास और निर्माण की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से भारत में “मेक इन इंडिया” के मजबूत विजन के तहत बनाया गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV-ईवी) पार्ट्स कंपनी ने खुद डिजाइन कर बनाए हैं, जिसमें बैटरी पैक, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस-BMS), मोटर, मोटर कंट्रोलर, पावर कंट्रोल मॉड्यूल (पीसीएम-PCM), DC-DC कन्वर्टर, एआई से कंट्रोल होने वाला ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर (लगभग 1500W चार्जिंग क्षमता), इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रॉपरायटरी ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल है।

कंपनी ने अपनी इंजीनियरिंग ताकत दिखाते हुए, महत्वपूर्ण होमोलोगेशन की उपलब्धियों को हासिल किया है। बैटरी पैक को NATRAX में रिकॉर्ड समय में टेस्ट और होमोलोगेट किया गया, और इन-हाउस बीएमएस को ICAT में सफलतापूर्वक टेस्ट और वैलिडेट किया गया। यह पूरी तरह भारतीय प्लेटफॉर्म कंपनी के आने वाले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को पावर देगा। इससे भारत में ईवी की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (बौद्धिक संपदा) मजबूत होगी और वैल्यू चेन में आयात पर निर्भरता कम होगी।

‘एडवांस्ड टेक्नोलॉजी। सिंपल डिज़ाइन। प्रीमियम एक्सपीरियंस।’ की फिलॉसफी पर आधारित, समर्थ ई-मोबिलिटी ने पिछले तीन साल गुजरात के कलोल में अपनी आरएण्‍डडी फैसिलिटी में ईवी टेक्नोलॉजी स्टैक को डेवलप किया है। गहन इंजीनियरिंग, व्‍यापक टेस्टिंग और लगातार वैलिडेशन के ज़रिए कंपनी ने इन-हाउस क्षमताएं बनाई हैं, जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से जोड़ती हैं। इससे सिस्टम की एफिशिएंसी बढ़ती है और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेफ्टी बेहतर होती है — खासकर भारतीय सड़कों और यहां की राइडिंग स्थितियों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण मौके पर, श्री प्रियांक राखोलिया, को-फाउंडर, समर्थ ई-मोबिलिटी ने कहा, ‘‘भारत में ईवी की तरफ बदलाव सिर्फ पार्ट्स की असेंबली करने से नहीं होगा। इसके लिए ज़रूरी है गहन इंजीनियरिंग, पूरी तरह भारतीय इनोवेशन और ऐसे प्रोडक्ट्स जो भारतीय राइडर्स की ज़रूरतों और सड़कों को ध्यान में रखकर शुरू से डिज़ाइन किए गए हों। समर्थ ई-मोबिलिटी में हमने पिछले तीन सालों में सब कुछ खुद बनाया है — बैटरी सिस्टम, सॉफ्टवेयर, मोटर से लेकर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तक पूरी टेक्नोलॉजी। हम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री करना चाहते हैं। वो भी ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ जो पहले से टेस्टेड और वैलिडेटेड हो, पेटेंटेड डिज़ाइन्स हों, और भरोसेमंद, ज़बरदस्त परफॉर्मेंस वाली ईवी सॉल्यूशंस दें। जल्द ही हम प्रीमियम और एस्पिरेशनल कैटेगरी में अपना ब्रांड लॉन्च करेंगे। इससे भारत में सच्चा आत्मनिर्भर ईवी इकोसिस्टम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।’’

समर्थ ई-मोबिलिटी की टेक्नोलॉजी को बहुत सख्त टेस्टिंग और वैलिडेशन से गुजारा गया है। इसमें शामिल हैं – 51,000 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड राइडिंग (भारतीय सड़कों पर असली इस्तेमाल), 3,400 किलोमीटर से ज्यादा का टॉर्चर टेस्टिंग (कठिन परिस्थितियों में टेस्ट), बहुत सारी डायनामोमीटर टेस्टिंग। ये सब सुनिश्चित करते हैं कि उनकी ईवी टेक्नोलॉजी भारत की अलग-अलग इलाकों और मौसम की स्थिति में भरोसेमंद रहे। कंपनी की डीप-टेक आरएण्‍डडी और 100+ सदस्यों वाली इंजीनियरिंग टीम इस इनोवेशन को आगे बढ़ा रही है। इसमें खास बातें हैं – रेयर-अर्थ-फ्री मोटर टेक्नोलॉजी और कंपनी का अपना प्रोप्राइटरी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम।

इस टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए गुजरात के छत्राल में कंपनी की 1,50,000+ वर्ग फुट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। इसकी महीने में 45,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और सालाना 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बनाने की क्षमता है, यह कंपनी को बड़े पैमाने पर ग्रोथ के लिए तैयार करता है।

पूरी स्टैक इंजीनियरिंग, मजबूत आरएण्‍डडी, और सेफ्टी, परफॉर्मेंस व विश्‍वसनीयता पर फोकस के साथ, समर्थ ई-मोबिलिटी भारत के तेज़ी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ा असर डालने वाली है। समर्थ इस साल अपना पहला ब्रांड और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने का प्लान बना रहा है, जिससे देश में टेक्नोलॉजी पर आधारित, देसी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन के लिए एक नया बेंचमार्क बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read