Homeगुजरातस्विगी और एचडीएफसी बैंक ने रोजमर्रा के खर्च और यात्रा रिवॉर्ड्स को...

स्विगी और एचडीएफसी बैंक ने रोजमर्रा के खर्च और यात्रा रिवॉर्ड्स को बेहतर बनाने के लिए दो नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किए लॉन्च

  • स्विगी ब्लैक और ऑरेंज एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को भोजन, क्विक कॉमर्स, लाइफस्टाइल और यात्रा जैसे खर्चों पर अधिकतम लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • कार्डधारकों को स्विगी और प्रीमियम पार्टनर प्लेटफॉर्म पर बेहतर और श्रेणी में अग्रणी कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही क्लियरट्रिप और नायका पर विशेष इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा।
  • विस्तारित पोर्टफोलियो के तहत उपभोक्ताओं को सालाना ₹48,000 तक की बचत का अवसर मिलेगा, जिससे अधिक लोगों को रोजमर्रा के खर्चों पर बेहतर और प्रीमियम लाभ मिल सकेंगे।

बेंगलुरु | 09 मार्च 2026 — भारत का अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म स्विगी और देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। इनमें स्विगी ब्लैक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और स्विगी ऑरेंज एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

ये नए कार्ड आधुनिक उपभोक्ताओं की जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो रोजमर्रा के अधिक इस्तेमाल होने वाले खर्चों पर अधिकतम रिवॉर्ड और बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं। इनमें फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, बाहर खाना, लाइफस्टाइल शॉपिंग और यात्रा जैसे खर्च शामिल हैं। स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के मौजूदा उपयोगकर्ताओं को भी स्विगी और 30 से अधिक प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे क्लियरट्रिप, नायका, पेटीएम ट्रैवल, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर मजबूत कैशबैक लाभ मिलता रहेगा।

मजबूत रिवॉर्ड इकोसिस्टम
2023 में हुए पहले लॉन्च की सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब नए और मौजूदा दोनों कार्डधारकों को यात्रा और लाइफस्टाइल से जुड़े बेहतर लाभों का एक मजबूत पैकेज मिलेगा। इसमें प्रमुख पार्टनर प्लेटफॉर्म पर इंस्टेंट डिस्काउंट और अतिरिक्त कैशबैक शामिल हैं। क्लियरट्रिप पर होटल बुकिंग पर फ्लैट 19% छूट + 5% कैशबैक और फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 6% छूट + 5% कैशबैक मिलेगा। वहीं नायका के सभी ऐप्स पर फ्लैट 5% छूट + 5% कैशबैक का लाभ मिलेगा।

ये वेरिएंट स्विगी कैशबैक के साथ-साथ विभिन्न मर्चेंट्स पर 5% कैटेगरी में मिलने वाले कैशबैक कमाई को और बढ़ाते हैं।

स्विगी ब्लैक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड खास तौर पर लाइफस्टाइल खर्च करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें स्विगी पर 10% कैशबैक, प्रमुख एंटरटेनमेंट, ट्रैवल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 5% तक कैशबैक, अन्य लेनदेन पर 1% कैशबैक और 3 महीने की मुफ्त स्विगी वन ब्लैक सदस्यता मिलती है। वहीं रोजमर्रा की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए स्विगी ऑरेंज एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पेश किया गया है। इसमें स्विगी और ट्रैवल से लेकर लोकल कैब जैसी जरूरी ऑनलाइन कैटेगरी पर 5% कैशबैक, अन्य लेनदेन पर 1% कैशबैक और 12 महीने की स्विगी वन सदस्यता मिलती है।

नए लॉन्च पर स्विगी लिमिटेड के मुख्य विकास अधिकारी और सह-संस्थापक फणी किशन अड्डेपल्ली ने कहा, “स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को दो साल पहले रोजमर्रा के खर्च को अधिक लाभदायक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। जैसे-जैसे उपभोक्ता लाइफस्टाइल से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में अधिक खर्च कर रहे हैं, वे ऐसे भुगतान विकल्प चाहते हैं जो उन्हें वास्तविक और बेहतर मूल्य दें। ब्लैक और ऑरेंज वेरिएंट के लॉन्च के साथ हम अपने को-ब्रांडेड कार्ड को और अधिक सुलभ और प्रासंगिक बना रहे हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को स्विगी इकोसिस्टम, शॉपिंग, यात्रा और अन्य क्षेत्रों में अधिक रिवॉर्ड्स का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।”

नए वेरिएंट्स के बारे में एचडीएफसी बैंक की क्रेडिट और डेबिट कार्ड प्रोडक्ट व पोर्टफोलियो प्रमुख विद्या प्रदीप ने कहा, “स्विगी के साथ यह विस्तारित साझेदारी अलग और श्रेणी आधारित ऑफर तैयार करने पर हमारे फोकस को दर्शाती है।दो अलग-अलग वेरिएंट पेश कर हम ग्राहकों को अधिक लचीलापन, बेहतर रिवॉर्ड्स और बार-बार होने वाले तथा प्रीमियम खर्च की श्रेणियों में वास्तविक और उपयोगी लाभ प्रदान कर रहे हैं।”

उपलब्धता: स्विगी ब्लैक और ऑरेंज एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक स्विगी ऐप या एचडीएफसी बैंक के डिजिटल चैनलों के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ग्राहक की पात्रता के आधार पर संबंधित कार्ड वेरिएंट जारी किया जाएगा।*

(नियम और शर्तें लागू। कार्ड जारी करना एचडीएफसी बैंक की आंतरिक क्रेडिट और पात्रता दिशानिर्देशों के अधीन होगा।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read