
- सैमसंग के चेन्नई संयंत्र में अब बन रही है नई बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर श्रृंखला
- यह श्रृंखला सुविधा, बेहतर प्रदर्शन और ऊर्जा बचत के लिए उन्नत एआई फीचर्स से लैस है
गुरुग्राम, भारत | 16 अक्टूबर 2025: भारत के अग्रणी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडसैमसंगने आज घोषणा की कि उसकी नईबीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर श्रृंखलाका निर्माण अब कंपनी केचेन्नई संयंत्रमें शुरू हो गया है। यह कदम सैमसंग की‘मेक इन इंडिया’प्रतिबद्धता को और मज़बूती देता है।उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह नई श्रृंखलावैश्विक नवाचार और स्थानीय निर्माणका बेहतरीन संगम है। इसका उद्देश्य भारतीय घरों के लिए और भी स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल और सुविधाजनक लॉन्ड्री समाधान प्रदान करना है।
सैमसंग का अत्याधुनिकचेन्नई संयंत्र, जो भारत में कंपनी की सबसे बड़ी निर्माण इकाइयों में से एक है, भारतीय परिवारों के लिएटेलीविज़न, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटरऔरवॉशिंग मशीनेंबनाता है।
बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायरसैमसंग की उन्नत एआई तकनीक से लैस हैं, जो हर वॉश को स्मार्ट, प्रभावी और ऊर्जा-कुशल बनाते हैं।इनमें मौजूद एआई वॉशफीचरकई सेंसर्स की मदद से कपड़ों कावज़न, कपड़े का प्रकारऔरगंदगी का स्तर पहचानता है, जिससे हर वॉश अपने-आप सबसे बेहतर परिणाम देने के लिए अनुकूलित हो जाता है। वहीं फ्लेक्स ऑटो डिस्पेंस फीचरहर बार डिटर्जेंट की सही मात्रा अपने-आप छोड़ता है, ताकि सफाई अधिक प्रभावी और संतुलित बनी रहे। एआई इकोबबल™तकनीककम तापमान पर भी गहराई से सफाई करते हुए कपड़ों की कोमलता बरकरार रखती है। एआई एनर्जी मोड उपभोक्ताओं को अपनी ऊर्जा खपत पर निगरानी और नियंत्रण की सुविधा देता है, जिससे 70%तक बिजली की बचतसंभव होती है।
बेहतर स्वच्छता के लिए एयर वॉश फीचरसिर्फ गर्म हवा की मदद से कपड़ों कोरिफ्रेश और सैनिटाइज़करता है, जो 99.9% तक बैक्टीरियाको समाप्त करता है। यह सुविधा सफाई और सहूलियत – दोनों के नए मानक तय करती है।नई श्रृंखला कास्लीक फ्लैट ग्लास और कंटूर डिज़ाइनआधुनिक घरों की साज-सज्जा को और आकर्षक बनाता है, जिससे हर वॉशिंग अनुभव पहले से ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश बन जाता है।
बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर कॉम्बोअब 12 किलोग्राम वॉशऔर 7 किलोग्राम ड्राई क्षमतावाले मॉडलों में उपलब्ध होंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपयेहै।
वॉशिंग और ड्राईंग – दोनों को एक ही कॉम्पैक्ट उपकरण में समेटने वाला यहस्पेस-सेविंग समाधान बड़े परिवारों और आधुनिक शहरी घरों के लिए आदर्श है, जहाँ सुविधा, स्वच्छता और उत्कृष्ट प्रदर्शन सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।सैमसंग के हालिया उपभोक्ता अध्ययन के मुताबिक, भारतीय परिवारों में वॉशर-ड्रायर मशीनों की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग अब ऐसे समाधान पसंद कर रहे हैं जो कपड़ों कोधूल और जीवाणुओं से सुरक्षित रखेंऔरएयर ड्राई करने की परेशानी से छुटकारादिलाएँ।

