
पुणे, भारत | 01 अगस्त 2025: अग्रणी मोशन तकनीक कंपनी, शेफ़लर इंडिया ने भारत में निर्मित बड़े आकार के गोलाकार रोलर बेयरिंग (SRBs), कास्ट स्टील हाउसिंग और एक्सेसरीज़ का निर्माण शुरू करके अपने मौजूदा औद्योगिक पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और स्थानीयकरण की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है। अपने स्थानीयकरण प्रयासों को उच्चतम स्तर पर पहुँचाने के लिए शेफ़लर इंडिया गुजरात के सावली मे स्थित अपनी उन्नत विनिर्माण सुविधा में इन बेयरिंग का निर्माण कर रही है।
यह शुरूआत स्टील, सीमेंट, खनन, बिजली संयंत्रों और लुगदी एवं कागज़ निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारी-भरकम उपयोग के लिए कंपनी के औद्योगिक पोर्टफोलियो के महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है।
भारत मे वर्तमान उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत 222, 223, 230, 231, 240 और 241 सीरीज़ में <=720 मिमी तक के बाहरी व्यास वाले गोलाकार रोलर बेयरिंगों का निर्माण किया जाएगा। एक्स-लाइफ गुणवत्ता मानकों के साथ निर्मित, SRB उच्च गतिशील और स्थिर भार रेटिंग, बेहतर प्रदर्शन, कम घर्षण और विस्तारित सेवाकाल देते हैं।
बेयरिंग पोर्टफोलियो के पूरक के रूप में, कंपनी ने बड़े आकार के कास्ट स्टील हाउसिंग, एडेप्टर, विड्रॉल और हाइड्रोलिक स्लीव्स भी पेश किए हैं जो अब OEMs और सलाहकारों को शेफ़लर से संपूर्ण पोर्टफोलियो चुनने का अवसर प्रदान करते हैं। हाउसिंग को संचालन की चरम स्थितियों में भी बेहतर मजबूती और स्थायित्व प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्नत सीलिंग, आंतरिक लुब्रिकेशन ग्रूव, कंपन और तापमान सेंसर और ऑटो-लुब्रिकेटर लगाने की व्यवस्था जैसी अतिरिक्त डिज़ाइन फीचर बेहतर प्रदर्शन, विश्वसनीयता और रखरखाव में सुगमता प्रदान करते हैं।
घोषणा के अवसर पर, बेयरिंग और औद्योगिक समाधान के अध्यक्ष, श्री शेषन अय्यर ने कहा, “यह लॉन्च शेफ़लर की मेक-इन-इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता और स्थानीय इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास क्षमता के साथ विनिर्माण उत्कृष्टता पर लगातार ध्यान देने को दर्शाता है।” इन महत्वपूर्ण पुर्जों के निर्माण का स्थानीयकरण करके, हम अपने समाधानों को भारतीय उद्योग की आवश्यकताओं के प्रति अधिक सुलभ, किफायती और उत्तरदायी बना रहे हैं।
जैसे-जैसे उच्च-गुणवत्ता वाले, मूल्य-संचालित समाधानों की मांग बढ़ रही है, हम अपनी वैश्विक विशेषज्ञता को भारत में ला रहे हैं और अपने ग्राहकों को तेज़ी से और बेहतर सेवा प्रदान कर रहे हैं और हमें अपनी क्षमता को अधिक मज़बूत करने पर गर्व है।
संपूर्ण समाधान श्रृंखला में बेयरिंग, हाउसिंग, एडेप्टर और निकासी स्लीव्स, उन्नत सीलिंग समाधान, लुब्रिकेंट्स और कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं—जो शेफ़लर को मोशन समाधानों के लिए एक विश्वसनीय, सिंगल-विंडो भागीदार के रूप में स्थापित करते हैं। ये नए उत्पाद भारी उद्योग क्षेत्र के उन प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को फायदा पहुँचाएंगे, जो कन्वेयर, स्टैकर रिक्लेमर्स, गियरबॉक्स, क्रशर और पल्पिंग सिस्टम जैसे उपयोग करते हैं।
स्थानीयकृत विनिर्माण और एप्लिकेशन इंजीनियरिंग क्षमताओं में शेफ़लर इंडिया का निरंतर निवेश भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के अनुरूप है और भविष्य के लिए तैयार मोशन तकनीकों के साथ भारतीय उद्योग की उभरती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

