
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आयोजित आधिकारिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर, फ्लाइंग व्हेल्स सर्विसेज (एफडब्ल्यूएस) और ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने भारत में एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधानों को मजबूत करने हेतु रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर टीसीआई के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल, मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री राजकिरण कनागला तथा फ्लाइंग व्हेल्स एवं फ्लाइंग व्हेल्स सर्विसेज (एफडब्ल्यूएस) के अध्यक्ष श्री सेबेस्टियन बुगॉन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली | 18 फरवरी 2026 — ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (“टीसीआई”), जो भारत की अग्रणी एकीकृत लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन समाधान प्रदाता कंपनी है तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध है, टीसीआई ने आज घोषणा की कि वह फ्लाइंग व्हेल्स और उसकी संचालन सहायक कंपनी फ्लाइंग व्हेल्स सर्विसेज के साथ मिलकर कार्य कर रही है। यह फ्रांसीसी समूह LCA60T एयरोनॉटिकल कार्यक्रम विकसित कर रहा है, जो 60 टन वहन क्षमता वाला एक कठोर कार्गो एयरशिप है।
LCA60T की विशेषता यह है कि यह स्थिर उड़ान (स्टेशनरी फ्लाइट) के दौरान ही माल को लोड और डिलीवर कर सकता है। यह भारी या बड़े आकार के माल के परिवहन को कार्बन-मुक्त बनाएगा और भारत में नए एवं मौजूदा लॉजिस्टिक्स, आधारभूत संरचना तथा सप्लाई चेन समाधानों को विकसित करेगा, विशेष रूप से उच्च-मूल्य और मिशन- अत्यावश्यक कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करते हुए।
इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए टीसीआई के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल ने कहा: “टीसीआई ने हमेशा वैश्विक और घरेलू अग्रणी संगठनों के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान किए हैं। फ्लाइंग व्हेल्स की अभिनव तकनीक दूरस्थ क्षेत्रों तक कम-कार्बन और कुशल समाधान उपलब्ध कराएगी, जिससे प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को गति मिलेगी।”
फ्लाइंग व्हेल्स के अध्यक्ष श्री सेबेस्टियन बुगॉन ने कहा: “भारत में हमारी पहली रणनीतिक सा झेदारी के रूप में टीसीआई के साथ यह सहयोग फ्लाइंग व्हेल्स के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी LCA60T तकनीक—जो बिना ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर के हेवी-लिफ्ट परिवहन का विश्व की एकमात्र समाधान है—और टीसीआई की उत्कृष्ट लॉजिस्टिक विशेषज्ञता के संयोजन से हम भारत की कनेक्टिविटी और पर्यावरणीय संक्रमण चुनौतियों का ठोस समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ मिलकर हम असंभव को संभव बना रहे हैं: देश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक 60 टन रणनीतिक उपकरण न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ पहुंचाना।”
♦♦♦♦ ♦♦♦♦ ♦♦♦♦

