
स्क्रैम्बलर यानी मोटरसाइकिल्स की एसयूवी! येज़्दी और बीएसए ने 350सीसी और 650सीसी के दो दमदार मॉडल उतारकर इस कैटेगरी में अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली है
मुंबई | 23 अप्रैल 2026 — पहली बार एक साथ आए येज़्दी और बीएसए, भारत के नए दौर के राइडर के लिए दो दमदार स्क्रैम्बलर लेकर आए हैं। ये राइडर ऐसी मोटरसाइकिल्स की चाहत रखते हैं, जो शहर की सड़कों पर सहज हो, कच्चे रास्तों पर भरोसेमंद हो और हाईवे पर भी बेफिक्र चल सके। अपनी मूल स्क्रैम्बलर पहचान को बरकरार रखते हुए दोनों ब्रांड प्रीमियम बाइकिंग सेगमेंट के दोनों सिरों को कवर कर रहे हैं। येज़्दी स्क्रैम्बलर 350 और बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में दमदार इंजन के साथ रफ-एंड-रियल डिज़ाइन का खास तड़का है।
भारत की सबसे हल्की 350सीसी स्क्रैम्बलर – बिलकुल नई, बेबाक येज़्दी स्क्रैम्बलर! शहर की गलियों से लेकर वीकेंड की राइड तक, यह आज के नौजवान राइडर के लिए बनी है। इसका नया लिक्विड-कूल्ड इंजन ‘कटार’ (‘का-तार’) इस बाइक की जान और ताकत है। हल्के वजन के साथ दमदार टॉर्क की बदौलत यह शुरू से ही तेज़ रफ्तार पकड़ती है और येज़्दी के असली अंदाज़ को सामने लाती है: डायरेक्ट, जल्दी मुड़ने वाली और हमेशा एक्शन के लिए तैयार। शुरुआती कीमत 1,99,950लाख रु.।
बीएसए स्क्रैम्बलर में सेगमेंट का भारत का एकमात्र 650सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो पूरी तरह सहज राइडिंग के लिए बना है। यह ब्रिटिश इंजीनियरिंग और एक्सप्लोरेशन की भावना को आगे ले जाता है। इसका डिज़ाइन गोल्ड स्टार कैटालिना, ए10 स्पिटफायर और ए65 फायरबर्ड जैसी मशहूर मोटरसाइकिल्स से प्रेरित है, जिसमें क्लासिक लुक को मॉडर्न टच दिया गया है। बीएसए स्क्रैम्बलर 650 की शुरुआती कीमत 3,24,950लाख रु. है।
अनुपम थरेजा, सह-संस्थापक, क्लासिक लीजेंड्स ने कहा, “मेरा मानना है कि स्क्रैम्बलर भारतीय बाइकिंग को वैसे ही बदल देंगे जैसे एसयूवी ने कारों की दुनिया बदल दी। स्क्रैम्बलर यानी मोटरसाइकिल्स की एसयूवी। ये शहर में कॉन्फिडेंट राइड देते हैं और इतने रग्ड हैं कि वीकेंड पर आपको ऑफ-रोड जाने का हौसला भी देते हैं। अब इसमें येज़्दी और बीएसए का स्टाइलिश और बोल्ड डिज़ाइन जोड़ दीजिए, तो हम उसी कैटेगरी में धमाका करने के लिए तैयार हैं जिसे हमने शुरू किया था। येज़्दी 350 और बीएसए 650 के साथ हमने तय कर दिया है कि भारतीय स्क्रैम्बलर की असली परिभाषा क्या होगी। नई येज़्दी अपने दमदार लुक से पहली नज़र में ही दिल जीत लेगी। एक टाइट कोर पर बनी असली स्क्रैम्बलर – यह येज़्दी दिखने और परफॉर्मेंस दोनों में एक चुस्त और शानदार तूफान है।”
बोमन ईरानी, सह-संस्थापक, क्लासिक लीजेंड्स ने कहा, “येज़्दी हमेशा उन लोगों की बाइक रही है जो स्टाइल के शौकीन हैं और किसी भी कठोर पहचान में बंधना पसंद नहीं करते। मैं इन्हीं मोटरसाइकिल्स के साथ बड़ा हुआ हूँ और स्क्रैम्बलर के अंडरग्राउंड कल्चर को करीब से देखा है। येज़्दी का नाम सुनते ही स्क्रैम्बलर याद आते हैं। हर राइड में एक अलग तरह की मस्ती और शरारत होती है, जो येज़्दी की पहचान है। पहली येज़्दी स्क्रैम्बलर ने भारत में इस फॉर्मेट को सबके लिए खोल दिया था, और अब नई येज़्दी स्क्रैम्बलर की परिभाषा को और आगे ले जाती है।”
स्क्रैम्बलर असल में राइडर्स की बनाई हुई बाइक थीं, फैक्ट्री में बनने से पहले ही — 1940-50 के दशक में हाथ से मोडिफाई की गई बीएसए से लेकर बाद के सालों में भारतीय सड़कों के हिसाब से बदली गई येज़्दी तक। येज़्दी ने 2022 में देश की पहली फैक्ट्री-कस्टम स्क्रैम्बलर के साथ भारत में स्क्रैम्बलर कल्चर को फिर से जिंदा किया। उस वक्त बाज़ार में ज्यादातर बाइकें सिर्फ यूटिलिटी के लिए थीं, डिज़ाइन के लिए नहीं — और येज़्दी ने एक अलग पहचान बनाई। आज की ये दो नई स्क्रैम्बलर उसी सोच को आगे बढ़ाती हैं — हल्की, दमदार टॉर्क और फुर्तीली, बिलकुल असली स्क्रैम्बलर की तरह।
मुख्यखूबियां:
येज़्दी:
- सबसे हल्का, लेकिन सबसे दमदार कोर: नया 350सीसी लिक्विड-कूल्ड ‘कटार’पावरट्रेन — येज़्दी को सेगमेंट का सबसे हल्का और कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन मिला है।
- फैक्ट्री-कस्टम स्टाइल: सिर्फ 174 किग्रा वाली भारत की सबसे हल्की स्क्रैम्बलर। येज़्दी का पूरा डिज़ाइन इसके हल्के कोर के इर्द-गिर्द बना है, जो इसे क्लीन और फैक्ट्री-कस्टम लुक देता है। क्लासिक स्क्रैम्बलर कर्व्स, उठा हुआ फ्रंट बीक और कॉम्पैक्ट रियर फेंडर मिलकर इसे एकदम अप-राइट और मस्कुलर बनाते हैं। सिग्नेचर ओवल साइड पैनल्स और ‘69’ ग्राफिक्स पूरे लुक को प्रीमियम टच देते हैं – येज़्दी की उत्पति और विरासत को एक सलाम।
- ‘30-30-30’— भारत की सड़कों के हिसाब से परफेक्ट: 30 बीएचपी, 30 एनएम और 30 किमी/लीटर की शानदार किफायत— येज़्दी देता है असली स्क्रैम्बलर परफॉर्मेंस, चाहे शहर की सड़कें हों या कच्चे-पक्के रास्ते।
- सबसे कूल र्टेबल स्क्रैम्बलर: हॉरिजॉन्टल रेडिएटर और बीच से निकली एग्जॉस्ट पाइप से इंजन बेहतर तरीके से ठंडा रहता है। इसका मतलब है राइडर के लिए ज्यादा आराम और सबसे कम गर्मी वाली स्क्रैम्बलर में से एक।
- पूरी तरह असली स्क्रैम्बलर: सेंटर में बैलेंस्ड बॉडी, कॉम्पैक्ट व्हीलबेस और ट्यून्ड गियरिंग के साथ लो-और-मिड रेंज का दमदार टॉर्क। जो देता है शॉर्प थ्रॉटल रिस्पॉन्स, तेज एक्सेलेरेशन और एकदम शार्प टर्निंग।
- हर सड़क पर भरोसेमंद पकड़: सेमी-नॉबी स्पोक्ड टायर्स और पावरफुल ब्रेक सिस्टम से मिलती है जबरदस्त ग्रिप और स्मूद कंट्रोल – बाइक हल्की और आसान लगती है, भारी नहीं।
- यह उन राइडर के लिए है: जो इंस्टिंक्ट पर राइड करते हैं, फटाफट फैसला लेते हैं और दिशा बदलने में भी सबसे तेज़ हैं। जो ऐसी बाइक चाहते हैं जो एकदम अलग दिखे और हर मोड़ पर उनका साथ निभाए।
- कलर ऑप्शन्स: रैली ब्लू, ओजी येलो, लेगेसी ब्लैक और रूग रेड
बीएसए:
- बीएसए मोटरसाइकिल्स – स्क्रैम्बलर कल्चर की शुरुआती प्रेरणाओं में से एक – यूके में जबरदस्त सफलता के बाद अब भारत में लेकर आई है स्क्रैम्बलर 650।
- सेगमेंट में भारत का अकेला 650सीसी सिंगल इंजन: 45 बीएचपी पावर और 55 एनएम टॉर्क, वो भी महज 4,000 आरपीएम पर। लो-और-मिड रेंज का दमदार टॉर्क स्क्रैम्बलर को देता है उसका असली रॉ और रफ कैरेक्टर।
- बीएसए के लीजेंडरी स्क्रैम्बलर्स से प्रेरित: गोल्ड स्टार कैटालिना और ए10 स्पिटफायर से प्रेरित डिज़ाइन। क्रोम डिटेल वाला मस्कुलर टैंक, फ्लैट रिब्ड सीट, ‘65’ ओवल साइड पैनल्स और ओपन सबफ्रेम – जो इसे देते हैं एकदम असली और रफ-टफ लुक।
- भारत की सड़कों के लिए खास रूप से तैयार: हर तरह की कंडीशन में देता है ज्यादा कंट्रोल और ज्यादा कम्फर्ट।
- इनका राइडर कौन: जो दूसरों के बनाए नियम नहीं मानते। ये बगावत नहीं है, बस इन्हें किसी से इजाज़त मांगने की आदत ही नहीं।
- कलर ऑप्शन्स: विक्टर येलो, थंडर ग्रे और रेवन ब्लैक
पूरे भरोसे की गारंटी:दोनों मोटरसाइकिल्स के लिए क्लासिक लीजेंड्स का इंडस्ट्री-फर्स्ट ओनरशिप अश्योरेंस प्रोग्राम। 4 साल/50,000 किमी वारंटी, 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 8 साल तक के लिए रोडसाइड सहायता और 5 साल तक की एएमसी। 400+ सेल्स और सर्विस सेंटर पूरे भारत में।

