बैंगलोर 08 अप्रैल 2025- लेक्सस इंडिया को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि इसने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 फीसदी की ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है, ये आंकड़े भारत के लक्ज़री ऑटोमोटिव सेक्टर में ब्राण्ड की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाते हैं। यह शानदार परफोर्मेन्स उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट वाहन डिलीवर करने और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने की लेक्सस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
2025 की पहली तिमाही में लगातार विकसित होते हुए लेक्सस इंडिया ने 2024 की पहली तिमाही की तुलना में सेल्स में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। तिमाही के दौरान विकास में एनएक्स मॉडल का नेतृत्व रहा है, इससे स्पष्ट है कि भारतीय उपभोक्ताओं में लक्ज़री एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ रही है। एलएम मॉडल की मांग भी बेहतरीन रही है, लक्ज़री मोबिलिटी सेगमेन्ट में इनके प्रति झुकाव बढ़ रहा है।
मार्च 2025 में लेक्सस इंडिया ने अब तक की अधिकतम मासिक सेल्स दर्ज की है। ब्राण्ड ने मार्च 2024 की तुलना में 61 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। एनएक्स मॉडल ने भी शानदार बढ़ोतरी की, वहीं आरएक्स का परफोर्मेन्स स्थिर रहा है। एनएक्स और आरएक्स मॉडलों की एसयूवी रेंज ने मार्च 2024 की तुलना में 63 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की। एलएम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जो उपभोक्ताओं के बढ़ते झुकाव को दर्शाता है। हाल ही में एलएक्स की बुकिंग की घोषणा के बाद इसकी मांग भी अच्छी रही है।
इस शानदार परफोर्मेन्स पर बात करते हुए हिकारू इकेउची, प्रेज़ीडेन्ट, लेक्सस इंडिया ने कहा, ‘‘हम भारत में अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं जिन्होंने लेक्सस के वाहनों में ज़बरदस्त भरोसा और उत्साह दर्शाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 फीसदी की ज़बरदस्त बढ़ोतरी के बाद 2025 की पहली तिमाही में ही 17 फीसदी की बढ़ोतरी होना, उपभोक्ताओं को बेजोड़ लक्ज़री एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये उपलब्धियां हमें सभी सीमाओं को पार करने और अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित करती हैं। आने वाले समय में भी हम लक्ज़री मोबिलिटी को नया आयाम देने, स्थायित्व को अपनाने तथा उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।’’
लेक्सस ने ओमोतेनाशी के जापानी दृष्टिकोण को अपनाते हुए सुनिश्चित किया है कि वे अपने हर कार्य के माध्यम से मेहमानों का सम्मान करें, उनकी देखभाल करें। इसी के मद्देनज़र उन्हें मन की शांति प्रदान करने के लिए लेक्सस इंडिया हाल ही में प्रत्यास्थ एवं अनूठा लेक्सस लक्ज़री केयर सर्विस पैकेज लेकर आई है, जिसमें कम्फर्ट, रिलेक्स और प्रीमियर विकल्प हैं, ये 3 साल/ 60,000 किलोमीटर या 5 साल / 100,000 किलोमीटर या 8 साल/ 160,000 किलोमीटर में उपलब्ध है। यह सर्विस पैकेज उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते हैं।
भारत में अपने संचालन के 8 वर्ष पूरे करते हुए, मजबूत विकास के साथ, लेक्सस इंडिया 2025 के दौरान स्थायी एवं सकारात्मक विकास के लिए अग्रसर है तथा अपने मेहमनों को यादगार अनुभव प्रदान करने के दृष्टिकोण के साथ लक्ज़री ऑटोमोटिव मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत बना रही है।