Homeगुजरातओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक्स हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के तीन एथलीट राष्ट्रमंडल खेल 2026...

ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक्स हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के तीन एथलीट राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

मुंबई | 22 जुलाई 2026 | ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिम्नास्टिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी) के तीन एथलीट 23 जुलाई से 02 अगस्त, 2026 के दौरान ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स श्रेणी के कुल आठ एथलीटों में से तीन एथलीट — तपन मोहंती, तपेश्वरनाथ दास और ओलंपियन प्रणति नायक – ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी का हिस्सा हैं।

तपन मोहंती और तपेश्वरनाथ दास पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (एमएजी) श्रेणी में भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा हैं। ओलंपियन प्रणति नायक महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (डब्ल्यूएजी) श्रेणी में भारतीय महिला टीम का
हिस्सा हैं।

यह उपलब्धि एथलीटों के समर्पण और कड़ी मेहनत, और ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी में प्रदान किए जाने वाले विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं समग्र विकास को उजागर करती है, जो युवा प्रतिभाओं को निखारने और भारत में जिम्नास्टिक्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

श्री आशुतोष तेलंग, निदेशक और उपाध्यक्ष – मानव संसाधन और प्रशासन, एएम/एनएस इंडिया ने कहा, “हमारे ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी के तीन एथलीटों का राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा करना हमारे लिए एक गर्व का क्षण है। तपन मोहंती, तपेश्वरनाथ दास और ओलंपियन प्रणति नायक हमारे केंद्र में पोषित उत्कृष्टता, अनुशासन और लचीलेपन का उदाहरण पेश करते हैं। उनकी यह उपलब्धि ओडिशा में हमारे द्वारा बनाए गए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और समग्र विकास तंत्र को दर्शाती है। एएम/एनएस इंडिया की ओर से, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

ओडिशा एएम/एनएस जीएचपीसी के एथलीट विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंचों जैसे कि इंटरनेशनल कॉन्टिनेंटल कप 2026, लिस्बन, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स एशियन चैंपियनशिप 2025, अंताल्या, तुर्की में एफआईजी वर्ल्ड कप 2025, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 – 2026 आदि में सफलता हासिल करते रहे हैं, जो वैश्विक मंच के लिए केंद्र के लगातार प्रदर्शन और तत्परता को दर्शाता है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read