Homeइलेक्ट्रानिक्सहायर इंडिया ने ग्रेविटी सीरीज़ लॉन्च की : फ़ैब्रिक फ़िनिश वाला भारत...

हायर इंडिया ने ग्रेविटी सीरीज़ लॉन्च की : फ़ैब्रिक फ़िनिश वाला भारत का एकमात्र AI क्लाइमेट कंट्रोल एयर कंडीशनर

भारत 21 अप्रैल 2025: लगातार 16 वर्षों से नंबर 1 विश्व का प्रमुख अप्लायंसेज़ ब्रांड हायर अप्लायंसेज़ इंडिया ने एयर कंडीशनर की बहुप्रतीक्षित ग्रेविटी सीरीज़ का अनावरण किया है। फ़ैब्रिक फ़िनिश वाले भारत के एकमात्र AI क्लाइमेट कंट्रोल एयर कंडीशनर के रूप में, ये फ़ैब्रिक फ़िनिश वाले अभिनव AC इंटेलिजेंट कूलिंग तकनीक को सहजता से एकीकृत करते हैं, जो आधुनिक घरों की जलवायु समाधानों के लिए नए मानक स्थापित करते हैं। ग्रेविटी सीरीज़ सात शानदार रंगों में उपलब्ध है- मॉर्निंग मिस्ट, मून स्टोन ग्रे, मिडनाइट ड्रीम, गैलेक्सी स्लेट, एक्वा ब्लू, कॉटन कैंडी और व्हाइट- जो समकालीन घरों के इंटीरियर में प्रीमियम टच जोड़ते हुए बेजोड़ कूलिंग करते हैं।

हायर की ग्रेविटी सीरीज़ एसी में AI क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा है, जो मैनुअल एडजेस्टमेंट के के बिना अनुकूलित आराम के लिए उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं को समझदारी से अपनाता है। AI क्लाइमेट असिस्टेंट वास्तविक समय में उपयोग की आदतों को सीखता है और सेटिंग्स को ठीक करता है, जबकि AI इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग वास्तविक समय में बिजली की खपत को ट्रैक करती है, जिससे आपको अपने बिजली बिलों को प्रबंधित और नियंत्रित करने में मदद मिलती है। क्लाउड-आधारित सर्वर और उन्नत AI ECO कार्यक्षमता द्वारा संचालित, यह ऊर्जा की बर्बादी को कम करते हुए आराम और दक्षता के सही संतुलन को बनाए रखने के लिए लगातार एडजस्ट होता है। पारंपरिक एसी के विपरीत, यह इंटेलिजेंट सिस्टम मैनुअल एडजेस्टमेंट को कम करती है और एक सहज और पर्सनलाइज़्ड कूलिंग देती है।

हायर ने अत्याधुनिक AI क्लाइमेट कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ फ़ैब्रिक डिज़ाइन को एकीकृत करके ग्रेविटी सीरीज़ में कला और इंटेलिजेंस को मिलाया है जो आधुनिक घरों के सौंदर्य का पूरक है। यह फ्यूज़न सुनिश्चित करता है कि कलात्मक अभिव्यक्ति और स्मार्ट कार्यक्षमता सही तालमेल में काम करें। ग्रेविटी सीरीज़ कूलिंग सॉल्यूशन से कहीं ज़्यादा है – यह एक स्टेटमेंट पीस है जो आधुनिक घरों के माहौल को बेहतर बनाता है और साथ ही बढ़िया आराम, ऊर्जा दक्षता और एक बेहतरीन घरेलू अनुभव प्रदान करता है।

 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए हायर अप्लायंसेज़ इंडिया के अध्यक्ष श्री एनएस सतीश ने कहा, “हायर इंडिया में, हम ऐसे उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार को जीवनशैली के साथ सहजता से एकीकृत करते हैं। नई सीरीज़ इस विज़न का प्रतिबिंब है कि एक ऐसा एयर कंडीशनर जो जितना स्टाइलिश है उतना ही इंटेलिजेंट भी है। भारत का एकमात्र AI क्लाइमेट कंट्रोल वाला यह सीरीज़ ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करते हुए व्यक्तिगत आराम को नए मायने बताती है। हमारे अत्याधुनिक भारतीय विनिर्माण सुविधाओं में निर्मित, यह रेंज हमारी ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया’ प्रतिबद्धता का एक सच्चा अवतार है – जिसे विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं और जलवायु की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।”

हायर ग्रेविटी सीरीज़ 5-स्टार AI क्लाइमेट कंट्रोल एयर कंडीशनर रेंज 51,990 रुपये से शुरू होती है और इसे हायर वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म एवं भारत भर के सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और रिटेल आउटलेट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

हायर ग्रेविटी सीरीज़ 7 मॉडलों में उपलब्ध है :

HSU19G-MZAIM5BN-INV मॉर्निंग मिस्ट में | HSU19G-MZAIS5BN-INV मून स्टोन ग्रे में | HSU19G-MZAIP5BN-INV गैलेक्सी स्लेट में | HSU19G-MZAID5BN-INV मिडनाइट ड्रीम में | HSU19G-MZAIA5BN-INV एक्वा ब्लू में | HSU19G-MZAIC5BN-INV कॉटन कैंडी में | HSU19G-MZAIW5BN-INV व्हाइट में

मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत नज़र

AI क्लाइमेट कंट्रोल पावर्ड एसी

  • AI क्लाइमेट असिस्टेंट : आपकी सुविधा के अनुरूप

हायर की AI क्लाइमेट कंट्रोल तकनीक सहज, इंटेलिजेंट कूलिंग के साथ आराम को फिर से परिभाषित करती है। AI क्लाइमेट असिस्टेंट आपके उपयोग के पैटर्न को समझता है और आपकी आराम की ज़रूरतों के हिसाब से तापमान को अपने आप एडजस्ट करता है और मैनुअल एडजस्टमेंट की ज़रूरत को खत्म करता है। पर्सनलाइज़ेशन के अलावा, यह अपने इंटेलिजेंट PCB के ज़रिए इनडोर और आउटडोर तापमान का विश्लेषण करता है, जिससे अधिकतम आराम के लिए कूलिंग को ऑप्टिमाइज़ किया जाता है। हायर किनोची लिमिटेड एडिशन सिर्फ़ स्मार्ट नहीं है, यह एक अनुकूल, इंटेलिजेंट कूलिंग समाधान है जिसे आपके आराम के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • बिजली की निगरानी – आपके बिजली बिल का रखे ध्यान

हायर की रीयल-टाइम पावर मॉनिटरिंग सुविधा उपयोगकर्ताओं को अपने बिजली के उपयोग पर पूरा नियंत्रण रखने की अनुमति देती है। यह HaiSmart एप पर प्रति घंटा, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक जानकारी के अनुसार खपत को ट्रैक करने के लिए विस्तृत चार्ट प्रदान करता है। उपयोगकर्ता ऊर्जा लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं, खपत सीमा के करीब पहुँचने पर स्मार्ट अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं और आसानी से दक्षता को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं। यह विशेषता बिजली के बिल में कमी, अधिकतम बचत और आराम से समझौता किए बिना बिजली के उपयोग पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करती है।

  • AI ECO – AI-संचालित कूलिंग और बुद्धिमान बचत

AI Eco सुविधा सहज कूलिंग के साथ इंटेलिजेंट ऊर्जा बचत प्रदान करती है। यह उन्नत एल्गोरिदम का लाभ उठाता है और एसी के तापमान और टन भार को स्वचालित रूप से एडजस्ट करने के लिए आपकी कूलिंग आदतों और उपयोग पैटर्न को सीखता है, जिससे मैनुअल हस्तक्षेप के बिना सही आराम सुनिश्चित होता है। कमरे की स्थितियों का समझदारी से विश्लेषण करके, जिसमें ऑक्युपेंसी लेवल भी शामिल है, AI Eco ऊर्जा की खपत को कम करते हुए सटीक कूलिंग प्रदान करने के लिए प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। यह स्मार्ट ऑटोमेशन आराम को बढ़ाता है, ऊर्जा दक्षता को अधिकतम करता है, और बिजली की लागत को कम करने में मदद करता है, जिससे आराम, इंटेलिजेंस और बचत का सही संतुलन मिलता है।

सुपरसोनिक कूलिंग: सिर्फ़ 10 सेकंड में तुरंत कूलिंग

नए एयर कंडीशनर की एक खास विशेषता यह है कि यह पारंपरिक मॉडल की तुलना में 20 गुना तेज़ कूलिंग करता है, जिससे गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। यह सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक सिर्फ़ 10 सेकंड में ठंडी हवा के साथ तेज़ी से कूलिंग प्रदान करती है। यह उन्नत सुविधा हाई-फ़्रीक्वेंसी पल्स कंट्रोल और किक टॉर्क स्टार्ट द्वारा संचालित है, जो गर्मी से तुरंत राहत के लिए कंप्रेसर के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। जब कमरा वांछित तापमान पर पहुँच जाता है, तो एसी समझदारी से एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है, जिससे बिजली की खपत को अनुकूलित करते हुए लगातार आराम मिलता रहता है। सुपरसोनिक कूलिंग न केवल पारंपरिक एसी की तुलना में तेज़ी से कूलिंग सुनिश्चित करती है, बल्कि स्थायी आराम के लिए सुचारू, स्थिर और ऊर्जा-कुशल संचालन भी प्रदान करती है। विषम परिस्थितियों में प्रदर्शन करने के लिए इसे बनाया गया है, जो इसे हर मौसम के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

फ़्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक

नया ग्रेविटी मॉडल स्वस्थ, स्वच्छ हवा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो भारतीय ग्राहकों की भलाई के लिए हायर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फ़्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक से लैस, एयर कंडीशनर केवल 21 मिनट में एक व्यापक इनडोर वेट वॉश प्रदान करता है, जिससे न्यूनतम प्रयास के साथ 99.9% स्वच्छ हवा सुनिश्चित होती है। यह उन्नत सुविधा 98.2% विस्तार दर के साथ बेहतर कूलिंग के लिए कोल्ड एक्सपेंशन तकनीक और बेहतर दक्षता के लिए अनुकूलित जल निकासी के लिए एक्सप्रेस वॉशिंग तकनीक का उपयोग करती है। यह सेल्फ़-क्लीनिंग सिस्टम न केवल समय बचाता है और वार्षिक सर्विसिंग की आवश्यकता को समाप्त करता है, बल्कि कूलिंग प्रदर्शन को भी बढ़ाता है और एयर कंडीशनर के जीवनकाल को बढ़ाता है।

हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंशन वाल्व और डुअल डीसी कंप्रेसर के साथ फ़ुल डीसी इन्वर्टर तकनीक द्वारा संचालित, एयर कंडीशनर को बेहतरीन प्रदर्शन और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक टिकाऊ डिज़ाइन के साथ बनाया गया है। इसमें मज़बूत प्रदर्शन और लंबे समय तक चलते रहने के लिए डिज़ाइन की गई फुल डीसी मोटर्स (इनडोर और आउटडोर यूनिट) की सुविधा है, जबकि फ़ुल डीसी PCB अत्यधिक गर्मी की स्थिति में भी लगातार दक्षता सुनिश्चित करता है। TLFM इन्वर्टर कंट्रोल और PID इन्वर्टर कंट्रोल जैसे एडवांस्ड कंट्रोल केवल +/- 0.1°C के न्यूनतम बदलाव के साथ सटीक तापमान नियंत्रण को सक्षम करते हैं। इसके अतिरिक्त, A-PAM इन्वर्टर कंट्रोल स्थिर और कुशल संचालन के लिए स्वचालित रूप से DC वोल्टेज को समायोजित करता है। यह मज़बूत तकनीक असाधारण ठंडक प्रदान करती है, जिससे यह किसी भी वातावरण में विश्वसनीय, लंबे समय तक चलने वाले आराम के लिए सही विकल्प बन जाती है।

इंटेली कन्वर्टिबल – 7 इन 1

इंटेलिजेंट कन्वर्टिबल सुविधा उपयोगकर्ताओं को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एयर कंडीशनर की कूलिंग क्षमता को मैनुअल रूप से एडजस्ट करने में सक्षम बनाती है। यह लचीलापन उपयोगकर्ताओं को अपने स्थान के मुताबिक सही टन-भार चुनने की अनुमति देता है, जिससे परफ़ेक्ट इनडोर क्लाइमेट को बनाए रखते हुए पर्याप्त ऊर्जा बचत होती है।

हाई एम्बिएंट परफॉरमेंस

हायर की एडवांस्ड कूलिंग तकनीक को सबसे बदहाल करने वाली गर्मी का सामना करने के लिए बनाया गया है। इसमें एडवांस्ड कंफ़र्मल कोटिंग है, जो मुख्य घटकों को कठोर तत्वों से बचाता है, जिससे टिकाऊ और विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित होता है। 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी, एयर कंडीशनर बिना ट्रिपिंग के काम करता है और चरम क्षमता पर स्थिर और कुशल कूलिंग प्रदान करता है। यह मज़बूत डिज़ाइन सबसे कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रदर्शन की गारंटी देता है।

हाइपर PCB

हायर का अत्याधुनिक PCB टिकाऊपन और दक्षता के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक मोटी कंफ़र्मल कोटिंग द्वारा संरक्षित है जो इसे बाहरी क्षति से बचाता है। फ़्लेम रेज़िस्टेंस (लौ-प्रतिरोधी) FR-4 सामग्री से बना, यह किसी भी वातावरण में बेहतर इलेक्ट्रिक इन्सुलेशन सुनिश्चित करता है। स्मार्ट पावर मॉड्यूल में एक हाई-डेफ़िनेशन तापमान सेंसर है, जो असाधारण कूलिंग और हीटिंग दक्षता के लिए कंप्रेसर के प्रदर्शन को अनुकूलित करता है। यह एडवांस्ड डिज़ाइन सभी परिस्थितियों में विश्वसनीय, लंबे समय तक चलने वाले संचालन की गारंटी देता है।

20 मीटर लंबा वायु प्रवाह

‘TURBO’ मोड सुविधा भारतीय घरों के लिए शक्तिशाली और लगातार कूलिंग प्रदान करती है। 20 मीटर लंबे प्रभावशाली वायु प्रवाह के साथ, यह त्वरित और समान कूलिंग सुनिश्चित करता है, तथा कमरे के हर कोने तक पहुँचकर ज़्यादा से ज़्यादा आराम देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read