Homeगुजरातबेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और और परिवारों को...

बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और और परिवारों को आर्थिक सहायता

गुजरात, अहमदाबाद 8 जून 2025: कर्नाटक के बेंगलुरु में भगदड़ की एक दर्दनाक घटना में 11 लोगों की जान चली गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की भव्य जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों लोग एकत्र हुए थे। भीड़ बेकाबू हो गई और परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 युवाओं की इस हादसे में मृत्यु हो गई।

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस करुण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारजनों को 15,000-15,000 रूपए की सहायता राशि अर्पण की है। कुल सहायता राशि 1,65,000 रूपए है।

एक अन्य दुखद घटना में, द्वारका की गोमती नदी में स्नान करते समय जामनगर की एक युवती की डूबने से मृत्यु हो गई। पूज्य बापू ने उस युवती को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसके परिवार को 15,000 रूपए की सहायता समर्पित की है।

पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read