
- 9.1% तक ब्याज, तुरंत निकासी, सेविंग्स अकाउंट की जरूरत नहीं और आरबीआई समर्थित डीआईसीजीसी बीमा ₹5 लाख तक जैसी सुविधाएं उपलब्ध
गुजरात, सूरत 13 जून 2025 – भारत का पहला डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश प्लेटफॉर्म स्टेबल मनी (Stable Money) ने सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में ₹173 करोड़ जुटाए हैं। इस निवेश का नेतृत्व फंडामेंटम पार्टनरशिप ने किया, जिसकी स्थापना इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार कार्ड के शिल्पकार नंदन नीलकेणी ने की है। आदित्य बिड़ला वेंचर्स ने भी इस राउंड में भाग लिया, वहीं Z47, RTP ग्लोबल और लाइटस्पीड जैसे मौजूदा निवेशकों ने भी स्टेबल मनी में दोबारा निवेश कर अपने भरोसे को मजबूत किया। यह फंडिंग स्टेबल मनी की पिछली सीरीज़ ए राउंड के केवल दस महीने बाद आई है, जो इसके तेज़ी से बढ़ते प्रभाव और निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है।
स्टेबल मनी कई प्रकार के फिक्स्ड इनकम निवेश विकल्प उपलब्ध कराता है—जैसे कि 9.1% तक ब्याज देने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी-समर्थित सुरक्षित क्रेडिट कार्ड, और स्टेबल बॉन्ड्स (Stable Broking Private Limited द्वारा संचालित)। यूज़र्स 200 से अधिक बैंकों की एफडी दरों की तुलना कर सकते हैं, केवल 3 मिनट में एफडी बुक कर सकते हैं, 7-दिन की ट्रायल एफडी का लाभ ले सकते हैं और बिना किसी बचत खाता खोले त्वरित निकासी कर सकते हैं।
2022 में लॉन्च होने के बाद से स्टेबल मनी ने अब तक पूरे भारत में 20 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है, और इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट ₹3,000 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। गुजरात में 90 हजार से अधिक यूज़र्स स्टेबल मनी के साथ सुरक्षित और अनुमानित रिटर्न के लिए निवेश कर रहे हैं।
भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी सबसे अधिक भरोसेमंद वित्तीय साधन बना हुआ है, जिसे 23 करोड़ से ज्यादा लोग होल्ड कर रहे हैं। यह सेक्टर हर साल लगभग 12% की दर से बढ़ रहा है। गुजरात में इसका प्रभाव भी बेहद व्यापक है—यहां 1.8 करोड़ से ज्यादा एफडी हैं, जिनमें ₹7 लाख करोड़ से अधिक की कुल जमा राशि है (आरबीआई आंकड़ों के अनुसार)। फिर भी भारत में 94% एफडी 8% से कम ब्याज कमा रही हैं—जिससे यह स्पष्ट होता है कि जागरूकता और बेहतर विकल्पों की भारी कमी है, जिसे स्टेबल मनी दूर करने का प्रयास कर रहा है।
स्टेबल मनी देश के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों, एनबीएफसी और अन्य अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के साथ साझेदारी करता है, जो सबसे अधिक एफडी ब्याज दरें प्रदान करते हैं। सभी एफडी 100% डिजिटल माध्यम से बुक की जाती हैं, और प्रत्येक यूज़र को प्रत्येक बैंक में ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है—जो DICGC द्वारा दिया जाता है (यह आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है)।
इसके साथ ही, स्टेबल बॉन्ड्स की शुरुआत के साथ अब निवेशक अदाणी, मुथूट और आईआईएफएल जैसे अग्रणी जारीकर्ताओं के SEBI द्वारा विनियमित शॉर्ट- और लॉन्ग-टर्म बॉन्ड्स में केवल ₹1,000 से निवेश कर सकते हैं और 12% तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
फिक्स्ड इनकम निवेश को डिजिटल बनाकर, स्टेबल मनी निवेश की इस पारंपरिक प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुलभ और स्मार्ट बना रहा है।
# # # # #

