
- मनीबॉक्स फाइनैंस ने गुजरात में सौराष्ट्र टी20 लीग के साथ साझेदारी एवं स्पॉन्सरशिप के माध्यम से अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त
भारत 16 जून 2025: देश में ऋण सुविधाओं से वंचित लघु एवं छोटे उद्यमों के लिए ऋण को सुलभ बनाने के लिए प्रयासरत, बीएसई पर सूचीबद्ध एनबीएफसी- मनीबॉक्स फाइनैंस लिमिटेड ने देश के तेज़ी से विकसित होते रीजनल टी20 क्रिकेट लीग्स में से एक के साथ स्पॉन्सरशिप की घोषणा की है। कंपनी ने टीम के दोनों लैग्स के लिए ट्राउज़र ब्रांडिंग हेतु सौराष्ट्र टी20 लीग में अनमोल किंग्स हलार के साथ हाथ मिलाया है।
ट्राउज़र ब्रांडिंग के द्वारा कंपनी पारम्परिक ब्रांड एक्सपोज़र के दायरे से बढ़कर अपने संचालन के समुदायों के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाने के लिए प्रयासरत है। टी20 लीग का आयोजन 7 से 20 जून 2025 के बीच हो रहा है। सौराष्ट्र टी20 लीग में 5 टीमें होंगी और लीग के दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे।
इस कैंपेन पर विचार व्यक्त करते हुए श्री मयूर मोदी, मनीबॉक्स फाइनैंस लिमिटेड ने कहा, ‘‘क्रिकेट और क्रेडिट हमेशा दूर की दुनिया जैसे दिखते हैं, लेकिन मनीबॉक्स में हम इन दोनों पहलुओं में भरोसे, अवसरों एवं सफलता की कहानी देखते हैं। जिस तरह क्रिकेट छोटे नगरों से आने वाली प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देता है, ठीक उसी तरह मनीबॉक्स वंचित क्षेत्रों के उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी पूंजी एवं आत्मविश्वास प्रदान करता है। यह साझेदारी जोश, उम्मीदों एवं उत्साह का जश्न है। इसे हम गुजरात में प्रत्यक्ष रूप से देख रहे हैं, जहां हम उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने के लिए तेज़ी से अपना विस्तार कर रहे हैं और हमने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में रु 50 करोड़ के ऋण वितरण का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा है।’
भारत में क्रिकेट एक खेल से कहीं बढ़कर है। सौराष्ट्र टी20 लीग 2025, अपने चौथे संस्करण में है, जिसने बुनियादी स्तर पर प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देकर स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह लीग उभरते क्रिकेटरों के लिए महत्वपूर्ण मंच है, जो उन्हें अनुभवी नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ियों जैसे जयदेव उनादकट, हार्विक देसाई, चिराग जानी, धर्मेन्द्र सिंह जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, विश्वराज जड़ेजा और समर्थ व्यास के साथ खेलने का सुनहरा मौका देता है।
टीम की मजबूत मौजूदगी और लोकप्रियता, मनीबॉक्स को उपभोक्ताओं के और करीब लेकर आएगी। यह टी20 लीग केवल एंटरटेनमेन्ट तक सीमित नहीं है; यह पहचान, जुनून ओर स्थानीय गौरव के बारे में है, जो इसे प्रयोजन-उन्मुख सक्रियता के लिए शक्तिशाली मंच बनाता है।
मनीबॉक्स इस अवसर का उपयोग कर टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर है।
वर्तमान में मनीबॉक्स 12 राज्यों में 163 शाखाओं का संचालन करता है, इसके सशक्त फिजिटल लेंडिंग मॉडल में मजबूत बुनियादी उपस्थिति और डिजिटल क्षमता का संयोजन शामिल है। अपनी बढ़ती मौजूदगी एवं उपभोक्ताओं से मिली शानदार प्रतिक्रिया के चलते मनीबॉक्स अपना फुटप्रिंट बढ़ाने तथा उद्यमिता पर गहरा प्रभाव उत्पन्न करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

