Homeगुजरातस्विगी और मैकडोनाल्ड्स ने मिलकर स्विगी ऐप पर विशेष रूप से लॉन्च...

स्विगी और मैकडोनाल्ड्स ने मिलकर स्विगी ऐप पर विशेष रूप से लॉन्च किए मैकडोनाल्ड्स प्रोटीन प्लस बर्गर

  • मैकडोनाल्ड्स इंडिया ने देश की प्रमुख खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्था सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएफटीआरआई) के सहयोग से उद्योग में पहली बार प्रोटीन प्लस स्लाइस लॉन्च किया है। सीएफटीआरआई भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
  • प्रोटीन प्लस बर्गर रेंज में अब अतिरिक्त प्रोटीन शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक स्लाइस में 5 ग्राम प्रोटीन होता है।

नेशनल | 30 जुलाई 2025: स्विगी लिमिटेड (NSE: SWIGGY / BSE: 544285), भारत के प्रमुख ऑन-डिमांड कंवीनियंस प्लेटफॉर्म, ने आज घोषणा की है कि उसने मैकडोनाल्ड्स इंडिया (वेस्ट एंड साउथ) के साथ साझेदारी की है, ताकि प्रोटीन प्लस बर्गर रेंज को लॉन्च किया जा सके। यह रेंज 24 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक केवल स्विगी ऐप पर उपलब्ध रहेगी। ग्राहक अपने पसंदीदा बर्गर की इस अधिक हेल्दीयर रेंज को स्विगी ऐप के ‘हाई प्रोटीन’ सेक्शन में जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। यह रेंज स्विगी यूज़र्स के लिए पश्चिमी और दक्षिणी भारत के 58 शहरों में उपलब्ध होगी, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, कोच्चि, विजाग, सूरत, मैसूर सहित कई अन्य शहर शामिल हैं।

मैकडोनाल्ड्स के “रियल फूड, रियल गुड” सफर के हिस्से के रूप में, मैकडोनाल्ड्स ने प्रोटीन प्लस रेंज लॉन्च की है, यह एक इनोवेटिव और हेल्दी रेंज है, जिसे सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएफटीआरआई) के सहयोग से विकसित किया गया है। प्रोटीन प्लस रेंज के साथ अब मैकडोनाल्ड्स के बर्गर स्वाद से समझौता किए बिना पोषण में महत्वपूर्ण सुधार प्रदान करते हैं। ग्राहक अब अपने पसंदीदा बर्गर में बढ़ी हुई प्रोटीन मात्रा का आनंद ले सकते हैं। इस रेंज में मैकस्पाइसी प्रीमियम वेज, क्रिस्पी वेजी बर्गर, मैकवेजी, मैकस्पाइसी पनीर, मैकस्पाइसी प्रीमियम चिकन, मैक्रिस्पी चिकन बर्गर, मैकचिकन, मसाला मैकएग और मैकस्पाइसी चिकन जैसे सबसे ज़्यादा बिकने वाले वेज और नॉन-वेज बर्गर शामिल हैं। हर प्रोटीन प्लस स्लाइस में 5 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो शाकाहारी सोया और मटर प्रोटीन से बना होता है। इसमें कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर या रंग नहीं मिलाया गया है। यह स्लाइस हर बर्गर की कुल प्रोटीन मात्रा को बढ़ाता है, जबकि प्रत्येक स्लाइस में सिर्फ 34 किलो कैलोरी ही शामिल होती है।

प्रोटीन प्लस बर्गर के अतिरिक्त, मैकडोनाल्ड्स इंडिया अब मल्टी-मिलेट बन्स भी परोस रहा है, जिन्हें सीएफटीआरआई के सहयोग से तैयार किया गया है। इन बन्स में 5 पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स (अनाज) का समावेश किया गया है। यह बन आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स और प्राकृतिक डाइटरी फाइबर से भरपूर है, जो हर एक बाइट में स्वाद के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करता है। कुछ लोकप्रिय बर्गर जिनमें यह मिलेट बन विकल्प के रूप में उपलब्ध है, वे हैं: मैकआलू टिक्की बर्गर, मैकचिकन बर्गर, मैकवेजी बर्गर, मैकस्पाइसी चिकन बर्गर, मैक्रिस्पी चिकन बर्गर और क्रिस्पी वेजी बर्गर।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर, श्री सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “हम गर्व से कह सकते हैं कि मैकडोनाल्ड्स के प्रोटीन प्लस और मिलेट बन वाले बर्गर रेंज के ऑनलाइन लॉन्च के लिए स्विगी एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म है। जैसे-जैसे उपभोक्ता अपनी डाइट में प्रोटीन के महत्व को समझने लगे हैं, हमें यह भी पता है कि वे तुरंत अपने पसंदीदा आइटम्स से दूरी नहीं बना पाएंगे। इस नई रेंज की लॉन्चिंग उपभोक्ताओं के प्रोटीन सेवन को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और साथ ही यह उन्हें अपने पसंदीदा बर्गर का आनंद लेने की सुविधा भी देती है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले महीनों में हम मैकडोनाल्ड्स के साथ मिलकर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए और भी हाई प्रोटीन प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे।”

स्विगी ने इसी महीने की शुरुआत में अपने ऐप पर एक विशेष ‘हाई प्रोटीन’ कैटेगरी लॉन्च की थी, जिसका उद्देश्य प्रोटीन युक्त भोजन को उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुलभ बनाना और उनकी दैनिक खानपान की आदतों में शामिल करना है। इस कैटेगरी में पहले से ही 5 लाख से अधिक डिशेज और 34,000 से अधिक रेस्टोरेंट पार्टनर्स की भागीदारी है। यह पहल शुरुआती दौर में ही काफी सफल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित पोषण मानकों के साथ संतुलित भोजन खोजने में मदद मिल रही है। इस तरह की पहलों के माध्यम से स्विगी भारत के खाद्य परिदृश्य को न सिर्फ अधिक सुविधाजनक, बल्कि स्वस्थ और जागरूक बनाने के अपने विज़न को आगे बढ़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read