
लगातार तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 21% से ऊपर बरकरार; पहली छमाही(H1FY27) में कर पश्चात लाभ (PAT) 72.2% बढ़कर ₹22.9 करोड़ पहुंचा
मुंबई | 03 नवंबर 2026 | वैश्विक स्तर पर AI आधारित विज्ञापन एवं उपभोक्ता विकास प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत कंपनी मॉबएवेन्यूएआई टेक लिमिटेड (BSE: 539682) ने आज 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के अपने समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1FY27) में कंपनी का रेवेन्यू₹100.7 करोड़ से बढ़कर ₹149.6 करोड़ हो गया, जो 48.6% की वृद्धि दर्शाता है। इसी अवधि में EBITDA ₹19.8 करोड़ से बढ़कर ₹31.6 करोड़ (59.6% वृद्धि) और कर पश्चात लाभ (PAT) ₹13.3 करोड़ से बढ़कर ₹22.9 करोड़ (72.2% वृद्धि) हो गया।
छमाही के दौरान EBITDA मार्जिन में 140 बेसिस पॉइंट का सुधार होकर यह 21.1% रहा, जबकि PAT मार्जिन 210 बेसिस पॉइंट बढ़कर 15.3% पर पहुंच गया। कंपनी ने अपने एसेट-लाइट और परिणाम आधारित बिजनेस मॉडल के दम पर लाभप्रदता के साथ कारोबार का विस्तार जारी रखा।
Q2FY27 में परिचालन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.3% बढ़कर ₹54.3 करोड़ से ₹76.7 करोड़ हो गया। EBITDA 47.3% की वृद्धि के साथ ₹11 करोड़ से बढ़कर ₹16.2 करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 21.1% दर्ज किया गया। वहीं, कर पश्चात लाभ (PAT) 54.8% बढ़कर ₹7.3 करोड़ से ₹11.3 करोड़ हो गया।
कंपनीकाकुलवित्तीयप्रदर्शन
|
विवरण (₹ करोड़ में) |
Q2FY27 | Q2FY26 | सालाना वृद्धि | H1FY27 | H1FY26 | सालाना वृद्धि |
|
परिचालन से रेवेन्यू |
76.7 | 54.3 | 41.3% | 149.6 | 100.7 | 48.6% |
| EBITDA | 16.2 | 11.0 | 47.3% | 31.6 | 19.8 |
59.6% |
|
EBITDA मार्जिन (%) |
21.1% | 20.3% | 80 bps | 21.1% | 19.7% | 140 bps |
| कर पूर्व लाभ (PBT) | 15.5 | 10.3 | 50.5% | 31.0 | 18.7 |
65.8% |
|
कर पश्चात लाभ (PAT) |
11.3 | 7.3 | 54.8% | 22.9 | 13.3 | 72.2% |
| PAT मार्जिन (%) | 14.7% | 13.4% | 130 bps | 15.3% | 13.2% | 210 bps |
सभी आंकड़े अनऑडिटेड और समेकित हैं। मार्जिन में सालाना वृद्धि बेसिस पॉइंट (bps) में दर्शाई गई है।
कंपनी की वृद्धि में क्विक कॉमर्स, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं (BFSI), फिनटेक, सुपरऐप, मनोरंजन, यात्रा और कॉमर्स जैसे क्षेत्रों के प्रत्यक्ष विज्ञापनदाताओं से मिली मजबूत मांग के साथ नए ग्राहकों का योगदान रहा। Q2FY27 के कुल रेवेन्यू में प्रत्यक्ष ग्राहकों की हिस्सेदारी 64.7% रही, जबकि H1FY27 में यह 65% थी।
कंपनी ने अपने भौगोलिक विस्तार को भी मजबूत किया है। Q2FY27 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से प्राप्त रेवेन्यू की हिस्सेदारी 23.8% रही, जो Q1FY27 के 20.7% से अधिक है। इस तरह H1FY27 में कंपनी के कुल रेवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का योगदान 22.3% और भारत का योगदान 77.7% रहा।
रिजल्ट पर बात करते हुए मोबएवेन्यू एआई टेक लिमिटेड के फाउंडर, एमडी और सीईओ इशांक जोशी ने कहा:“Q2FY27 में हमने अपनी विकास की गति को बरकरार रखा है। सालाना आधार पर रेवेन्यू में 41%, EBITDA में 47% और PAT में 55% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान EBITDA मार्जिन 20% से ऊपर बना रहा। पहली छमाही(H1FY27) में रेवेन्यू में लगभग 49% और मुनाफे में 72% से अधिक की वृद्धि हमारे लाभप्रद विकास पर निरंतर ध्यान देने को दर्शाती है।
हमारे लिए विकास की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही हम प्रत्येक परिणाम के माध्यम से ग्राहकों को मिलने वाले मूल्य को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक साल पहले की तुलना में अब हम प्रत्येक परिणाम पर लगभग 10% अधिक रेवेन्यू अर्जित कर रहे हैं।
Q2FY27 में हमारे कुल रेवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का योगदान बढ़कर 23.8% हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 12.3% था। वर्तमान में हम 13 देशों में ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में सिंगापुर को क्षेत्रीय केंद्र बनाकर हम अमेरिका सहित उभरते और विकसित बाजारों में अपनी टीमों का विस्तार कर रहे हैं। साथ ही, विकास को समर्थन देने के लिए भारत में अपने टेक्नोलॉजी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को भी मजबूत बना रहे हैं।
मॉबएवेन्यूको वैश्विक AI आधारित विज्ञापन एवं उपभोक्ता विकास प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की दिशा में हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं—लाभप्रद विकास, अनुशासित कार्यान्वयन और अपने शेयरधारकों, ग्राहकों एवं भागीदारों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण।”
कारोबार का विस्तार
- उपभोक्ता परिणाम (Outcomes): Q2 में कंपनी ने ऐप इंस्टॉल, खरीदारी और साइन-अप जैसी लगभग 5 करोड़ उपभोक्ता गतिविधियां पूरी कीं, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 52.3% अधिक हैं।
- प्रति परिणाम रेवेन्यू (Revenue Per Outcome):इसमें सालाना आधार पर 4% की वृद्धि दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि कंपनी केवल अधिक परिणाम देने के बजाय प्रत्येक परिणाम से अधिक रेवेन्यू भी अर्जित कर रही है।
- टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म:कंपनी का प्लेटफॉर्म प्रतिदिन लगभग 4 अरब सिग्नल प्रोसेस करता है और 15 मिलीसेकंड से भी कम समय में बिड संबंधी निर्णय लेता है।
- वैश्विक पहुंच:कंपनी की पहुंच दुनिया भर में लगभग 270 करोड़ डिवाइस तक है। 13 देशों में 170 ब्रांड्स को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कंपनी में 200 से अधिक कर्मचारियों की टीम कार्यरत है।
कारोबार से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियां और योजनाएं
वैश्विक विस्तार:कंपनी का कारोबार अब 13 देशों तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए सिंगापुर कार्यालय क्षेत्रीय केंद्र के रूप में काम कर रहा है। फिलीपींस, इंडोनेशिया और थाईलैंड में भी कंपनी का कारोबार शुरू हो चुका है।
अमेरिका में नेतृत्व:कंपनी ने एरिक लिंड को अमेरिका के लिए कंट्री हेड नियुक्त किया है। उन्हें एडटेक और उपभोक्ता विकास के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
PiiX:कंपनी का AI आधारित Apple Ads प्लेटफॉर्म लॉन्च के बाद से सक्रिय है। इसमें अब कीवर्ड और प्रतिस्पर्धी कंपनियों से जुड़ी जानकारी, AI आधारित बिड ऑप्टिमाइजेशन और कस्टम प्रोडक्ट पेज इंटेलिजेंस जैसी नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
मॉबएवेन्यून्यूरल इंजन:कंपनी के विभिन्न प्लेटफॉर्म अब एक साझा AI इंटेलिजेंस लेयर के माध्यम से तेजी से एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। इससे ग्राहकों को A3 फ्रेमवर्क के तहत जागरूकता (Awareness), ग्राहक अधिग्रहण (Acquisition) और ग्राहक सक्रियता (Activation) के तीनों स्तरों पर मापने योग्य व्यावसायिक परिणाम हासिल करने में मदद मिलती है।
उद्योग जगत में पहचान:कंपनी को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। इनमें एजेंसी रिपोर्टर द्वारा ‘बेस्ट DSP ऑफ द ईयर, इंडिया’, एडगली द्वारा ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन AI-पावर्ड प्रोग्रामैटिक एक्सीलेंस’ और e4m द्वारा ‘बेस्ट AI-ड्रिवन मीडिया स्ट्रैटेजी एंड ऑप्टिमाइजेशन’ पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित ऐप ग्रोथ समिट के साथ भी साझेदारी की।
पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का विलय:कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी का मॉबएवेन्यूएआई टेक लिमिटेड में विलय करने कीप्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य भारतीय परिचालन को एक ही इकाई के अंतर्गत लाकर कॉर्पोरेट ढांचे को सरल बनाना और परिचालन दक्षता में सुधार करना है। यह प्रक्रिया आवश्यक अनुमोदनों के अधीन है।
== समाप्त ==

