
गुजरात, अहमदाबाद | 28 अगस्त 2025: पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न राज्यों में भारी वर्षा के कारण जन-धन की भारी हानि हुई है और अनेक लोगों की मृत्यु हुई है। हाल ही में जम्मू के किश्तवाड़ क्षेत्र में बादल फटने से हुई तबाही की ख़बरें अभी ताज़ी ही थीं कि अब प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैष्णोदेवी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 33 श्रद्धालुओं की करुण मृत्यु हो गई है। रियासी ज़िले में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन की वजह से यह दुखद घटना घटी और मंदिर में दर्शन करने आए 33 लोगों की जान चली गई।
पूज्य मोरारी बापू, जो इन दिनों पोलैंड में रामकथा कर रहे हैं, ने इस दुखद घटना में मारे गए श्रद्धालुओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बापू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए 4,95,000 रूपए की “हनुमंत संवेदना राशि” भी समर्पित की है। यह राशि ट्रस्ट द्वारा स्थानीय सरकार को सौंपी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंच सके।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्राप्त हो, ऐसी प्रार्थना की है।

