Homeगुजरातपंजाब व अन्य राज्यों में बाढ़ और विभिन्न दुर्घटनाओं में मारे गए...

पंजाब व अन्य राज्यों में बाढ़ और विभिन्न दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिजनों को सहायता

गुजरात, अहमदाबाद | 03 सितंबर 2025: हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में हुई भारी वर्षा और आपदाओं के कारण जन-धन की भारी क्षति हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 1,300 से अधिक मकानों को नुकसान पहुँचा है।

इस कठिन परिस्थिति में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु पूज्य मोरारी बापू ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है और मानवीय संवेदना के रूप में पाँच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, हाल के दिनों में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुई घटनाओं में भी पूज्य बापू ने मृतकों के परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की है। जामनगर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन लोगों की मृत्यु हुई। उनके परिजनों को 15,000-15,000, यानि कि कुल 45,000 रुपये की सहायता अर्पित की है। पालिताणा के मोती राजस्थली गाँव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। उसके परिवार को 15,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसी प्रकार, समुद्र में डूबने से पोरबंदर के चार मछुआरों की मृत्यु हुई। उनके परिजनों को भी 15,000-15,000 यानि कि कुल 60,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। यह वित्तीय सेवा मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता वरुण मोदी द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read