
नेशनल | 01 मई 2026 | अमेज़न ने आज घोषणा की कि प्राइम डे जुलाई 2026 में भारत में आयोजित किया जाएगा। प्राइम सदस्य इस दसवें प्राइम डे में शानदार डील्स, बचत, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन और बहुत कुछ का आनंद ले सकेंगे। इस साल का इवेंट और भी खास होगा, जिसमें लोकप्रिय ब्रांड्स, ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स और नए लॉन्च पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। प्राइम सदस्य इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन, ब्यूटी, फैशन, ताज़ा ग्रोसरी और रोजमर्रा की ज़रूरी चीज़ों समेत कई कैटेगरी में बेहतरीन ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।
प्राइम डे 2026 जून में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, पोलैंड, पुर्तगाल, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, जापान और भारत में प्राइम सदस्य जुलाई में प्राइम डे डील्स का लाभ उठा सकेंगे।
2025 में अमेज़न इंडिया ने प्राइम सदस्यों के लिए अपनी अब तक की सबसे तेज डिलीवरी स्पीड की घोषणा की, जिसमें 55 करोड़ से अधिक उत्पाद उसी दिन या अगले दिन डिलीवर किए गए— जो साल-दर-साल आधार पर 40% की वृद्धि है। भारत में प्राइम सदस्यों ने 2025 में औसतन वार्षिक प्राइम सदस्यता की लागत से दोगुने से भी अधिक की बचत की, जो यह दर्शाता है कि प्राइम देशभर के ग्राहकों को कितना मूल्य प्रदान करता है।
भारत में, सदस्यों को चुनिंदा शहरों में अमेजन नाउ के माध्यम से मिनटों में डिलीवरी मिलती है। इसके अलावा 10 लाख उत्पादों पर मुफ्त अनलिमिटेड सेम-डे डिलीवरी, 40 लाख उत्पादों पर नेक्स्ट-डे डिलीवरी और 40,000 से अधिक टॉप-सेलिंग उत्पादों पर 4 घंटे में डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। प्राइम सदस्य अमेजन नाउ पर खरीदारी करते समय विशेष ऑफर्स का लाभ उठाते हैं, जैसे 99 रुपये की खरीदारी पर फ्री डिलीवरी और 1,399 रुपये से अधिक की खरीदारी पर 200 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक। साथ ही, उन्हें एक्सक्लूसिव डील्स, प्राइम डे का विशेष एक्सेस और अमेजन प्राइम वीडियो व अमेजन म्यूजिक जैसी सेवाओं का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा, प्राइम सदस्यों को अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए Amazon.in पर सभी खरीदारी पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक भी मिलता है।
अभी प्राइम जॉइन करें
भारत में कोई भी व्यक्ति प्राइम सदस्यता ले सकता है। वार्षिक प्राइम सदस्यता में 1,499 रुपये में फुल शॉपिंग और एंटरटेनमेंट लाभ मिलते हैं। 799 रुपये में प्राइम लाइट उपलब्ध है, जिसमें फुल शॉपिंग लाभ और सीमित प्राइम वीडियो सुविधाएं मिलती हैं। वहीं 399 रुपये का प्राइम शॉपिंग एडिशन उन ग्राहकों के लिए है जो केवल शिपिंग और शॉपिंग लाभ चाहते हैं, इसमें प्राइम वीडियो या अमेजन म्यूजिक जैसे डिजिटल या एंटरटेनमेंट लाभ शामिल नहीं हैं। प्राइम से जुड़ने के लिए अभी amazon.in/prime पर जाएं।

