Homeऑटोमोबाइललेक्सस इंडिया ने एसयूवी के ज़बरदस्त विकास के बीच RX के...

लेक्सस इंडिया ने एसयूवी के ज़बरदस्त विकास के बीच RX के शानदार परफोर्मेन्स पर डाली रोशनी

बैंगलोर | 07 अक्टूबर 2025: लेक्सस इंडिया ने अपनी RX एसयूवी के परफोर्मेन्स में सुधार की घोषणा की है, जिसने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जनवरी से सितम्बर 2025 के दौरान सेल्स में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। सितम्बर में RX की बिक्री पिछले साल के सितम्बर माह की तुलना में 38 फीसदी बढ़ गई है। RX लेक्सस इंडिया के विकास में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो मार्केट में इसकी ज़बरदस्त स्वीकार्यता तथा लक्ज़री एसयूवी सेगमेन्ट में ब्राण्ड के बढ़ते फुटप्रिन्ट में इसके योगदान को दर्शाता है।

हाल ही के वर्षों में लेक्सस इंडिया के पोर्टफोलियो के विकास में एसयूवी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। सितम्बर 2025 में NX, RX & LX के नेतृत्व में एसयूवी रेंज ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 58 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है, सितम्बर 25 में बाण्ड की कुल बिक्री में इस रेंज का योगदान 54 फीसदी रहा, इसमें एसयूवी का मुख्य शेयर रहा है।
ब्राण्ड के लिए एसयूवी के विकास में लेक्सस RX का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने प्रतिस्पर्धी लक्ज़री उद्योग में लगातार विकास में मदद की है। RX एक पावरफुल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो लेक्सस की हॉलमार्क कारीगरी के माध्यम से मेहमानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है।

इस अवसर पर श्री हिकारू इकेउची, प्रेज़ीडेन्ट, लेक्सस इंडिया ने कहा, ‘‘बदलती जीवनशैली और बहुमुखी परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग के साथ भारत में लक्ज़री एसयूवी सेगमेन्ट तेज़ी से विकसित हो रहा है। लेक्सस इंडिया के लिए यह सेगमेन्ट हमारी सफलता का आधार है, यह ऐसे वाहन उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो परफोर्मेन्स एवं इनोवेशन का बेहतरीन संयोजन हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ RX ने एक बार फिर से लेक्सस इंडिया के एसयूवी पोर्टफोलियो में नींव के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। इसका शानदार परफोर्मेन्स और पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जनवरी-सितम्बर के दौरान 18 फीसदी विकास, RX एवं हमारे मेहमानों के बीच के मजबूत कनेक्शन को दर्शाता है।’

आज RX को देश के लक्ज़री एसयूवी सेगमेन्ट में खूब पसंद किया जा रहा है, मुख्य बाज़ारों में इसकी मांग अच्छी बनी हुई है। RX दो वेरिएन्ट्स में आती है- RX 350h जहां हाइब्रिड सिस्टम, बेहद प्रभावी एवं प्रतिक्रियाशील 2.5 लीटर इनलाईन 4-सिलिंडर इंजन और उंचे आउटपुट मोटर के साथ आता है। RX 500h f- स्पोर्ट, जिसके फ्रंट युनिट में 2.4 लीटर टर्बो चार्ज्ड इंजन, मोटर, एक 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और म।गसम है जो ड्राइविंग के अनुभव को रोमांचक एवं मज़ेदार बना देता है।

इसके अलावा हाल ही में लेक्सस इंडिया ने स्मार्ट ओनरशिप प्लान* (अश्योर्ड बाय बैक) की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य खरीद क्षमता एवं प्रत्यास्थता बढ़ाकर लक्ज़री कार की खरीद को नई परिभाषा देना है। इस पहल को खासतौर पर उन मेहमानों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लक्ज़री कार की दुनिय में प्रवेश करना चाहते हैं, दीर्घकालिक आर्थिक प्रतिबद्धताओं के बिना लक्ज़री कार खरीदने की आज़ादी पाना चाहते हैं। मेहमान ES, NX, RX के लिए इस प्रोग्राम का लाभ उठा सकते हैं।

* नियम व शर्तें लागू। अधिक जानकारी के लिए लेक्सस डीलर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read