
- सुज़ुकी के सभी विनिर्माण केंद्रों में 10 लाख की वार्षिक क्षमता तक पहुंचने वाला पहला संयंत्र
- हंसलपुर संयंत्र एक स्थान पर स्थित भारत का सबसे बड़ा यात्री वाहन विनिर्माण संयंत्र बना हुआ है
हंसलपुर | गुजरात | 30 जुलाई 2026 | मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (“मारुति सुज़ुकी”) ने आज गुजरात स्थित अपने हंसलपुर संयंत्र के चौथे प्लांट (प्लांट डी) में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। 2.5 लाख इकाइयों की वार्षिक क्षमता वाले चौथे प्लांट ने हंसलपुर संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता को 7.5 लाख इकाइयों से बढ़ाकर 10 लाख इकाई कर दिया है। सुज़ुकी के इतिहास में यह पहली बार है जब एक विनिर्माण संयंत्र में कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाइयों तक पहुंची है। इसके साथ ही मारुति सुज़ुकी का हंसलपुर संयंत्र एक स्थान पर भारत का सबसे बड़ा यात्री वाहन विनिर्माण संयंत्र बन गया है।
हंसलपुर प्लांट डी के साथ, मारुति सुज़ुकी की कुल विनिर्माण क्षमता 29 लाख इकाई प्रति वर्ष हो गई है। हंसलपुर संयंत्र में कुल निवेश 25,288.7 करोड़ रुपये है। इसमें प्लांट डी के लिए अनुमानित 3,900 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। नया प्लांट शुरू में कंपनी के प्रमुख बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी), e VITARA का उत्पादन करेगा।
यह अत्याधुनिक हंसलपुर संयंत्र FRONX, Baleno, Swift और e VITARA का उत्पादन करता है। यह संयंत्र कंपनी के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरा है। वित्त वर्ष 2025-26 के कुल निर्यात में इस संयंत्र की लगभग 47% हिस्सेदारी रही।
इस विस्तार पर बात करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मजबूत बुनियादी ढांचे और एक प्रगतिशील औद्योगिक इकोसिस्टम की मदद से गुजरात मारुति सुज़ुकी के लिए एक विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में उभरा है। हमारे हंसलपुर संयंत्र के चौथे प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत से इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख वाहन हो गई है, जिससे यह एक ही स्थान पर भारत में सबसे अधिक संख्या में गाड़ियों का निर्माण करने वाला संयंत्र बन गया है। यह नई लाइन भारत और विदेशों में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने की हमारी क्षमता को और मजबूत करेगी, साथ ही हमारी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की दृष्टि को आगे बढ़ाएगी और हमारे ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार करेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “एक साथ मिलकर, गुजरात में हंसलपुर और आगामी साणंद संयंत्र भारत में सालाना 40 लाख इकाइयों के उत्पादन के हमारे दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये परियोजनाएं भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने, रोजगार पैदा करने, निर्यात को बढ़ावा देने और विकसित भारत में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”
|
मारुति सुज़ुकी मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट |
|
|
प्लांट्स एवं क्षमता विवरण |
हंसलपुर: 10 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष मानेसर: 9 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष गुरुग्राम: 5 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष खरखौदा: 5 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष |
|
गुजरात में मारुति सुज़ुकी के हंसलपुर संयंत्र का अवलोकन |
|
|
संयंत्र का स्थान |
हंसलपुर, गुजरात |
|
क्षेत्रफल |
एकीकृत सप्लायर्स पार्क के साथ 640 एकड़ |
| कुल निवेश |
25,288.7 करोड़ रुपये
|
| उत्पादन क्षमता |
10 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष |
|
संचालन की शुरुआत |
प्लांट ए – फरवरी 2017 प्लांट बी – जनवरी 2019 प्लांट सी – अप्रैल 2021 प्लांट डी – जुलाई 2026 |
|
वर्तमान उत्पादन मॉडल |
प्लांट ए : Baleno प्लांट बी: FRONX और Swift प्लांट सी : FRONX और e VITARA प्लांट डी: e VITARA |
|
उत्पादन के माइलस्टोन |
संचयी 10 लाख – 21 अक्टूबर 2020 संचयी 20 लाख – 18 अगस्त 2022 संचयी 30 लाख – 4 दिसंबर 2023 संचयी 40 लाख – 4 मार्च 2025 संचयी 50 लाख – 7 मई 2026 |
ग्रीन लॉजिस्टिक्स
सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने की मारुति सुज़ुकी की प्रतिबद्धता के तहत, कंपनी ने मार्च 2024 में प्रधानमंत्री गतिशक्ति कार्यक्रम के तहत अपने हंसलपुर संयंत्र में भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग की शुरुआत की। मारुति सुज़ुकी ने मार्च 2023 में शिपमेंट शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7.5 लाख से अधिक वाहनों को भेजा है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन, वाहन परिवहन में ईंधन की खपत में काफी कमी आई है और सड़क पर भीड़भाड़ कम हुई है। फरवरी 2026 में, गुजरात इन-प्लांट रेलवे साइडिंग ‘वेरा के वेरीफाइड कार्बन स्टैंडर्ड’ (“वीसीएस”) कार्यक्रम के तहत पंजीकृत होने वाली विश्व की पहली मोडल शिफ्ट ट्रांसपोर्टेशन परियोजना बन गई।
Maruti Suzuki’s CSR efforts at Gujarat
The Company undertakes various initiatives as part of its CSR in the vicinity of its manufacturing facilities. The CSR initiatives span across Road Safety, Skill Development and Community Development efforts such as education, healthcare, and rural development.
Upskilling the local youth
To strengthen the local manufacturing and talent pool, Maruti Suzuki has set up two Japan-India Institutes for Manufacturing (JIMs) in Gujarat at Mehsana and Gandhinagar. A collaborative initiative between India and Japan governments, more than 1,200 students have been trained across these two JIMs.
In partnership with the Government of Gujarat, the Company is also establishing Advanced Manufacturing Labs (AMLs) at five Industrial Training Institutes (ITIs) across Palanpur, Bhavnagar, Surendranagar, Godhra, and Dahod. These labs will replicate a real-world shop-floor environment and equip youth with industry-relevant skills in advanced manufacturing. Further expansion is also being planned.
Automobile Skill Enhancement Centers (ASEC) have been set up at three Government ITIs at Ahmedabad, Surat, and Dhoraji, providing training support to students in automobile trades.
Additionally, High Voltage training course for EV and HEV is being conducted for students across nine ITIs set up in Gandhinagar, Gandhidham, Rajkot, Bhavnagar, Mehsana, Jamnagar, Godhra, Bhuj, and Vadodara.
Along with the Government of Gujarat, Maruti Suzuki has set up International Automobile Centre of Excellence (iACE), Gandhinagar. It is an apex body for skill development in the automotive sector, utilising modern technology & systems. The centre has the capacity to train 5,000 students annually in both vehicle manufacturing & servicing.
School
The Company set up a modern CBSE English medium school in Sitapur, Gujarat in partnership with Podar Education Network in 2021. The school provides high-quality education to students from local villages. Currently, more than 800 students are studying in the school.
Hospital
Maruti Suzuki established a multi-specialty hospital at Sitapur in 2021 in partnership with Zydus group of hospitals (Ramanbhai Foundation). The hospital has transformed healthcare in the region, providing affordable and advanced tertiary care to more than 1.5 lakh people from 400+ nearby villages since inception. The hospital is accredited with NABH (National Accreditation Board for Hospitals and Healthcare Providers) certification and conferred the gold quality certification by the Quality Council of India.
Community Development
Maruti Suzuki continues to improve the quality of life through development projects in 26 villages adjoining the Maruti Suzuki facility. These projects span across water, sanitation, education, health, women & child healthcare, tree plantation drive, installation of CCTV surveillance for better security and other community infrastructure.
Road Safety
Maruti Suzuki has imparted driving training to over 60,000 individuals through All Gujarat Institute of Driving, Technical Training & Research (AGIDTTR), Vadodara.
Click LINK for images of Maruti Suzuki’s initiatives in Gujarat.
== समाप्त ==

