
मुंबई | 30 अक्टूबर 2025: भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी, टाटा मोटर्सने भारत की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनीथिंक गैसके साथ एकसमझौता ज्ञापन (एमओयू)पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य देश मेंलंबी दूरी और भारी ट्रकिंग सेगमेंट के लिए एलएनजी (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) रीफ्यूलिंग नेटवर्कको सुदृढ़ बनाना है। यह सहयोगईंधन गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारियों को बेहतर करनेऔरएलएनजी-चालित वाणिज्यिक वाहनों के व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करनेके माध्यम सेस्वच्छ और डीकार्बनाइज्ड माल परिवहनकी दिशा में परिवर्तन को गति देगा।
इस साझेदारी के तहतटाटा मोटर्सऔरथिंक गैससंयुक्त रूप से संभावितफ्रेट कॉरिडोर्सऔरलॉजिस्टिक्स क्लस्टर्सकी पहचान करेंगे, जहाँ एलएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा सके। थिंक गैस उच्चतमईंधन गुणवत्ता मानकों और आपूर्ति की निरंतरतासुनिश्चित करने पर ध्यान देगा, ताकि वाहनों कीप्रदर्शन क्षमता और ईंधन दक्षतासर्वोत्तम बनी रहे। साथ ही, टाटा मोटर्स के ग्राहकों को विशेष लाभ, जैसेप्राथमिकता आधारित मूल्य निर्धारण भी प्रदान किए जाएंगे।
इस साझेदारी के बारे में, टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड– ट्रक्स, श्री राजेश कौलने कहा, “भारत में माल ढुलाई को टिकाऊ और कुशल बनाने के लिए एलएनजी एक बहुत अच्छा और व्यावहारिक विकल्प है। हमने शुरू से ही इसकी ताकत को समझा और ऐसे मजबूत समाधान बनाए हैं जो बेहतर ईंधन बचत, कम प्रदूषण और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। थिंक गैस के साथ यह साझेदारी एलएनजी सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में हमारा एक बड़ा कदम है। इससे रीफ्यूलिंग स्टेशन की भरोसेमंद उपलब्धता होगी और ट्रक चलाने वाले लोग बेफिक्र होकर एलएनजी अपनाएंगे। यह साथ मिलकर भारत के कमर्शियल वाहन उद्योग में साफ-सुथरे, भविष्य के लिए तैयार और टिकाऊ परिवहन के हल को और मजबूत बनाता है।”
थिंक गैस की ओर से, इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री सोमिल गर्ग, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं बिज़नेस हेड (एलएनजी फ्यूल)ने कहा, “थिंक गैस में हमारा उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ ईंधनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।टाटा मोटर्स, जो वैकल्पिक ईंधन आधारित मोबिलिटी समाधानों के क्षेत्र में अग्रणी है, के साथ यह साझेदारी हमें अपने नेटवर्क के रणनीतिक विस्तार में महत्वपूर्ण सहयोग देगी।हमारे वैश्विक निवेशकों, आई–स्क्वॉयर्ड कैपिटल, ओसाका गैस, सुमितोमो कॉर्पोरेशन, कोनोइके ट्रांसपोर्टऔरJOIN,के समर्थन से हम देशभर में एकमजबूत, सुरक्षित और सतत एलएनजी नेटवर्कस्थापित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं।”
टाटा मोटर्सवैकल्पिक ईंधन तकनीकों – जैसेबैटरी इलेक्ट्रिक, सीएनजी, एलएनजी, हाइड्रोजन-आधारित इंटरनल कंबशन इंजनऔरहाइड्रोजन फ्यूल सेल – से संचालित नवोन्मेषी मोबिलिटी समाधानों के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कंपनी के पास वैकल्पिक ईंधन संचालित वाणिज्यिक वाहनों का एक मजबूत पोर्टफोलियो है, जिसमेंछोटे वाणिज्यिक वाहन, ट्रक, बसें और वैनशामिल हैं।
थिंक गैसदेशभर में 18 लिक्विफाइड और कंप्रेस्ड नेचुरल गैसस्टेशनसंचालित कर रही है, जबकि कई अन्य स्टेशन निर्माणाधीन हैं। इसका प्रस्तावितएलसीएनजी कॉरिडोरदेश के प्रमुखऔद्योगिक हब, कृषि क्षेत्र और लॉजिस्टिक्स केंद्रोंको आपस में जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह कॉरिडोरमैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग, निर्यात और कृषि आपूर्ति श्रृंखलाओंमें कार्यरत परिवहन बेड़ों कोकुशल और भरोसेमंद एलएनजी ईंधन उपलब्धतासुनिश्चित करेगा।
–ENDS–

