
- लोकप्रिय उत्पादों में लैपटॉप, टैबलेट, स्पीकर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, ब्यूटी और पर्सनल केयर उत्पाद, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, फेस्टिव फैशन और एक्सेसरीज़ शामिल हैं।
- त्योहारी खरीदारी में प्रीमियम अपग्रेड और किफायती खरीदारी दोनों का मिश्रण देखने को मिला, जिसमें पूरे गुजरात में फैशन, ब्यूटी और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान की भारी मांग रही।
- ‘अमेज़न नाउ‘ ने अहमदाबाद के ग्राहकों तक पूजा सामग्री, त्योहारी उपहार आदि जैसी ज़रूरत की चीज़ें मिनटों में पहुँचाईं।
- राज्य भर के ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं – अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा से लेकर सूरत, भुज, नवसारी, भरूच और बहुत कुछ।
- प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त बचत की सौगात: अब तक के सबसे बड़े सिलेक्शन पर अतिरिक्त 5% की छूट और लाखों उत्पादों पर 250 रुपये का कैशबैक।
अहमदाबाद, गुजरात | 26 अक्टूबर 2026 | अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 में गुजरात भर के ग्राहकों और विक्रेताओं की ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली है। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन व ब्यूटी, होम व किचन, रोज़मर्रा की ज़रूरतें, किराना और बड़े घरेलू उपकरणों की मांग में भारी उछाल दर्ज किया गया है। ग्राहक इस त्योहारी सीज़न में प्रीमियम अपग्रेड और बजट-अनुकूल खरीदारी दोनों को अपना रहे हैं। गुजरात में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सामान्य दिनों की तुलना में 6 गुना वृद्धि देखी गई, जिसमें लैपटॉप, टैबलेट, गेमिंग कंसोल, हेडफ़ोन आदि की मांग में भारी तेज़ी आई। रनिंग शूज़ की मांग में ज़बरदस्त उछाल आया, जो सामान्य दिनों की तुलना में सूरत में 8 गुना, राजकोट में 6 गुना और वडोदरा में 5 गुना बढ़ा। ‘अमेज़न बाज़ार’ पर किफायती खरीदारी में राजकोट, सूरत और वडोदरा में सामान्य दिनों के मुकाबले 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ग्राहक इस त्योहारी सीज़न भर चलने वाले अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में शानदार डील्स का लाभ उठाना जारी रख सकते हैं।
गुजरात के प्रमुख शहरों के ट्रेंड्स
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स: लैपटॉप, टैबलेट और स्पीकर्स ने बढ़ाई मांग। गुजरात में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्सनल कंप्यूटिंग में सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में लगभग 6 गुना वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान लैपटॉप, मॉनिटर, टैबलेट, गेमिंग कंसोल, हेडफ़ोन, ईयरफ़ोन, स्मार्ट रिंग्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और साउंडबार की मांग रही। रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एसी जैसे बड़े घरेलू उपकरणों में सामान्य दिनों की तुलना में अहमदाबाद में 9 गुना, राजकोट में 15 गुना, सूरत में 13 गुना और वडोदरा में 8 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अहमदाबाद में 27 गुना और सूरत में 33 गुना की भारी बढ़ोतरी देखी गई।
त्योहारी फैशन और एक्टिव लाइफस्टाइल ने बढ़ाई मांग। गुजरात में खरीदार इस दिवाली फेस्टिव फैशन और ब्यूटी को खुलकर अपना रहे हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले रनिंग शूज़ की मांग सूरत में 8 गुना, राजकोट में 6 गुना और वडोदरा में 5 गुना तक पहुंच गई। अहमदाबाद में महिलाओं के सलवार सूट की मांग में 4 गुना और एनालॉग घड़ियों में 4 गुना की वृद्धि देखी गई। ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी त्योहारों में पसंदीदा बने हुए हैं: अहमदाबाद में फेस केयर, स्कैल्प ट्रीटमेंट्स और बॉडी केयर की मांग में तेज़ उछाल दर्ज किया गया।
हेल्दी विकल्पों ने दी ग्रोथ को रफ़्तार। त्योहारी खरीदारी में फेमिनिन हाइजीन और पीरियड केयर, होम-हाइजीन प्रोडक्ट्स और बल्क-पैक हाउसहोल्ड सामानों की मांग में तेज़ी देखी गई, क्योंकि लोगों ने त्योहारों के लिए स्टॉक करना शुरू कर दिया है। अहमदाबाद में खाद्य तेलों की मांग 3 गुना बढ़ी, जबकि सूरत में ओट्स और मूसली में 2 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजकोट में लॉन्ड्री लिक्विड की मांग 6 गुना तक पहुंच गई। बेबी प्रोडक्ट्स में भी भारी मांग देखी गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में राजकोट में 2 गुना और सूरत में 2 गुना तक पहुंच गई।
होम, किचन और आउटडोर्स: फेस्टिव लाइटिंग, फिटनेस और होम इम्प्रूवमेंट ने बढ़ाई मांग। फिटनेस प्रोडक्ट्स, घर की साज-सज्जा से जुड़े ज़रूरी सामान और फेस्टिव डेकोर की मांग के चलते अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में होम, किचन और आउटडोर्स कैटेगरी में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख विकास श्रेणियों में फिटनेस ट्रैकर्स और वर्कआउट उपकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, हाई-प्रेशर वॉशर्स, गैलेक्सी प्रोजेक्टर्स और होम ऑर्गनाइज़ेशन प्रोडक्ट्स शामिल रहे।
अमेज़न बाज़ार: पूरे गुजरात में किफायती खरीदारी ने पकड़ी रफ़्तार। अमेज़न बाज़ार गुजरात भर में अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है; राजकोट, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में सामान्य दिनों के मुकाबले इसमें 3 गुना वृद्धि दर्ज की गई। अहमदाबाद में फैशन एक्सेसरीज़ और बच्चों के कपड़ों की भारी मांग रही, जबकि राजकोट में मेन्स फैशन और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ ने तेज़ी पकड़ी।
अमेज़न बिज़नेस: फेस्टिव प्रोक्योरमेंट ने पूरे गुजरात में टेक्नोलॉजी और वर्कप्लेस से जुड़ी खरीदारी को बढ़ावा दिया। सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में बिज़नेस खरीदारी राजकोट में लगभग 17 गुना, अहमदाबाद में लगभग 10 गुना और वडोदरा में लगभग 7 गुना बढ़ी। इन शहरों में आईटी डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेज और वर्कप्लेस से जुड़े ज़रूरी सामान प्रमुख खरीदारी श्रेणियों के रूप में उभरे।
अमेज़न नाउ: ब्यूटी और होम एसेंशियल की मांग सबसे आगे। अहमदाबाद में फेस मेकअप में 5 गुना और आई मेकअप में 4 गुना का उछाल देखा गया, जबकि इनसाइट कॉस्मेटिक्स प्रो कंसीलर पैलेट स्थानीय स्तर पर काफी ट्रेंडिंग उत्पाद रहा।
गुजरात के सेलर्स को मिला भरपूर समर्थन। गुजरात का सेलर इकोसिस्टम लगातार फल-फूल रहा है। राज्य भर में 2.8 लाख से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिन्होंने होम, परिधान, किचन, होम इम्प्रूवमेंट और वायरलेस श्रेणियों में ज़बरदस्त भागीदारी दर्ज कराई है।
इस त्योहारी सीज़न में पूरे भारत के खरीदार अधिक विश्वास के साथ खरीदारी करने के लिए एआई का भी उपयोग कर रहे हैं। अमेज़न का संवादात्मक शॉपिंग असिस्टेंट ‘रूफस’ ग्राहकों को उत्पादों की तुलना करने, प्राइस हिस्ट्री जांचने, व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त करने और डील अलर्ट सेट करने में मदद करता है। इसके अलावा, ग्राहक विजुअल सर्च के लिए अमेज़न लेंस का उपयोग कर सकते हैं और अधिक समझदारी से निर्णय लेने के लिए एआई-जनरेटेड रिव्यू हाइलाइट्स का लाभ उठा सकते हैं।
*सभी डील और ऑफर देखने के लिए, Amazon Great Indian Festival स्टोरफ्रंट पर जाएं। अस्वीकरण: उत्पाद विवरण, जानकारी, विशेषताएं, डील्से, मूल्य निर्धारण और अन्य दावे विक्रेताओं और बैंकिंग/वित्त भागीदारों द्वारा प्रदान किए गए हैं। अमेजन मूल्य निर्धारण या उत्पादों का वर्णन करने या उनके संबंध में दावों में शामिल नहीं है और विक्रेताओं द्वारा प्रदान की गई उत्पाद जानकारी की सटीकता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। डील्स और छूट विक्रेताओं और/या ब्रांड्स द्वारा प्रदान किए जाते हैं। Amazon.in एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है और स्टोर शब्द विक्रेताओं द्वारा पेश किए गए चयन के साथ एक स्टोरफ्रंट को संदर्भित करता है। हमारे नियम और शर्तें यहां पढ़ें।
== समाप्त ==

