
- मारुति सुज़ुकी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मजबूत ईको-सिस्टम की घोषणा की है, जिसमें घर पर चार्जिंग से लेकर सार्वजनिक चार्जिंग तक की पूरी डिजिटल सुविधा शामिल है। इसके साथ ही एकीकृत पेमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा, जिससे चार्जिंग का पूरा सफर आसान हो जाएगा।
- एक ऐतिहासिक पहल के तहत, मारुति सुज़ुकी ने 13^ प्रमुख चार्ज प्वाइंट ऑपरेटरों (CPOs) और एग्रीगेटरों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट चार्जिंग सेवाएं मिल सकें।
देशभर में मारुति सुज़ुकी के डीलर नेटवर्क पर 2000+ एक्सक्लूसिव मारुति सुज़ुकी चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पार्टनर कंपनियों द्वारा संचालित बड़े पैन-इंडिया चार्जिंग नेटवर्क से ग्राहकों की चार्जिंग की जरूरतें और भी आसानी से पूरी होंगी। - मारुति सुज़ुकी अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर 2030 तक 1,00,000+ पब्लिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करेगी।
- देशभर में अपने बेहतरीन EV चार्जिंग नेटवर्क को दिखाने के लिए ‘e drive’ के तहत गुरुग्राम से चार e VITARA को उत्तर में श्रीनगर, दक्षिण में कन्याकुमारी, पश्चिम में भुज और पूर्व में डिब्रूगढ़ की ओर चारों दिशाओं में रवाना किया गया।
नई दिल्ली | 02 दिसंबर 2025 — मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुज़ुकी) ने 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों (CPOs) और एग्रीगेटरों के साथ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री हिसाशी ताकेउचि और सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स), श्री पार्थो बनर्जी और CPO के अन्य वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में, हम अपने ग्राहकों को सुखद ओनरशिप का अनुभव देने का प्रयास करते हैं ताकि कंपनी पर उनका भरोसा लम्बे समय तक बना रहे। आज, हम एक ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, क्योंकि हम पूरी तैयारी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, ताकि EV चार्जिंग से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके और ग्राहक विश्वास को बढ़ावा मिले। हमने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क के माध्यम से 1,100 से अधिक शहरों में फैले 2,000 से अधिक मारुति सुज़ुकी एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है। इसके अलावा, हमने देशभर में विशाल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों के साथ सहयोग किया है। सुज़ुकी की वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप, हम कई EV पेश करने की योजना बना रहे हैं और इसे समर्थन देने के लिए हमारे डीलर और CPO पार्टनर्स के साथ हमारा लक्ष्य 2030 तक पूरे भारत में 1 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क स्थापित करना है।”
EV इकोसिस्टम को पेश करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “आज भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर की शुरुआत है। मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मारुति सुज़ुकी पूरी तरह EV के लिए तैयार है और हमारा नया व्यापक प्लेटफॉर्म EV चार्जिंग ढांचे से जुड़ी प्रमुख चिंताओं का समाधान करता है। देश के सबसे बड़े डीलर नेटवर्क और हमारे चार्जिंग पार्टनर्स के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, हम भारत के 100 प्रमुख शहरों में हर महत्वपूर्ण स्थान पर औसतन 5–10 किलोमीटर की दूरी पर EV चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध करा रहे हैं। प्रमुख हाईवे पर भी नियमित अंतराल पर DC फास्ट चार्जर लगाए गए हैं, ताकि हमारे भविष्य के EV ग्राहकों को पूरे देश में बिना रुकावट सफर की आज़ादी मिल सके। ग्राहकों को और भी अच्छी सुविधा देने के लिए, हमने 1.5 लाख विशेष रूप से प्रशिक्षित EV वर्कफोर्स तैनात की है, जो हमारे ग्राहकों की हर आवश्यकता को पूरा करेगी। हमने देश के हर हिस्से में EV ओनरशिप के अनुभव को समर्थन देने के लिए आफ्टर-सेल्स आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु 1,100 शहरों में 1,500+ ईवी-रेडी (EV-ready) सर्विस वर्कशॉप्स भी सक्रिय कर दी हैं।”
श्री बनर्जी ने आगे कहा, “हम इस प्लेटफॉर्म की क्षमता को दिखाने के लिए एक अनोखी ‘e drive’ की शुरुआत कर रहे हैं, जो मारुति सुज़ुकी के व्यापक EV चार्जिंग नेटवर्क की वास्तविक दुनिया में प्रभावशीलता साबित करेगी। ‘e drive’ के जरिए हमारा लक्ष्य है यूजर का भरोसा बढ़ाना और तेजी से EV अपनाने की दिशा में काम करना, ताकि नेट-ज़ीरो के लिए देश के स्थिरता से जुड़े लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दिया जा सके।”
मारुति सुज़ुकी का ‘e for me’ EV चार्जिंग मोबाइल ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर पार्टनर-ऑपरेटेड चार्जिंग पॉइंट और मारुति सुज़ुकी के अपने EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल आसान बनाता है। यह ऐप EV चार्जिंग और पेमेंट के लिए एक जैसा अनुभव देता है, जिसमें UPI या Razorpay द्वारा संचालित एक्सक्लूसिव ‘मारुती सुजुकी मनी’ के माध्यम से भुगतान की सुविधा शामिल है। e VITARA की बुकिंग के बाद से ही ‘e for me’ ऐप वाहन के होम-चार्जर की स्थापना और उसके बेहतर उपयोग से लेकर पब्लिक चार्जिंग पॉइंट खोजने और उनका उपयोग करने तक, हर जरूरत के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी सुविधा प्रदान करता है।
‘e for me’ की मुख्य बातें:
- ऐप पर उपलब्ध EV चार्जिंग पॉइंट्स को खोजें, भुगतान करें और उपयोग करें।
- पब्लिक चार्जर और स्मार्ट होम चार्जर, दोनों को एक ही ऐप से चलाएं।
- मारुति सुज़ुकी डीलर आउटलेट्स और होम चार्जर पर ‘टैप एन चार्ज’ सुविधा के लिए एक ही कार्ड का उपयोग।
- कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ‘e for me’ ऐप को मिरर करें और बिना रुकावट इन-कार चार्जिंग अनुभव पाएं।
- स्मार्ट होम चार्जर को दूर से शुरू/बंद करें और उसके पावर आउटपुट को मैनेज करें।
कंपनी ने एक मजबूत EV इकोसिस्टम भी तैयार किया है, जिसके तहत मारुति सुज़ुकी के शो-रूम नेटवर्क और 1,500 से अधिक सर्विस वर्कशॉप को ईवी-रेडी बनाया गया है। 1.5 लाख प्रशिक्षित ईवी-रेडी वर्कफ़ोर्स के साथ, भारत में ग्राहकों को बेहतरीन EV ओनरशिप का अनुभव देने की तैयारी की गई है।
उत्कृष्ट EV चार्जिंग नेटवर्क की तैयारियों को परखने के लिए कंपनी देशव्यापी ‘e drive’ की शुरुआत कर रही है। इस ड्राइव के तहत चार e VITARA Born EV को गुरुग्राम से देश के चारों दिशाओं में रवाना किया गया है। उत्तर में श्रीनगर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी के समुद्री छोर तक, पूर्व में डिब्रूगढ़ से लेकर पश्चिम में गुजरात के भुज तक यह ड्राइव पूरे देश में EV चार्जिंग और EV ओनरशिप की वास्तविक क्षमता को दिखाएगी और ‘e for me’ चार्जिंग पॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क को प्रमाणित करेगी। ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए ‘e for me’ ऐप एप्पल ऐप स्टोर® और गूगल प्ले स्टोर™ पर उपलब्ध होगा, जिससे संभावित मारुति सुज़ुकी EV ग्राहक पूरे देश के EV चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क आसानी से देख सकेंगे।
भारत में बनी और दुनिया भर में निर्यात की जाने वाली e VITARA Born EV एक वैश्विक स्तर पर मानक तय करने वाला प्रोडक्ट है। इसे 1 करोड़ किलोमीटर से अधिक की कठिन परीक्षण ड्राइव पर परखा गया है, जिसमें ‘रेत से बर्फ’ तक की सबसे चुनौतीपूर्ण सड़क स्थितियाँ शामिल हैं। e VITARA ने -30°C से 60°C तक के अत्यधिक तापमान में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसकी ड्राइविंग रेंज 543 किलोमीटर* तक है। दुनिया भर के EV मालिकों को उन्नत और एकसमान अनुभव देने के लिए विकसित की गई e VITARA, ‘e for me’ इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम के साथ मिलकर EV ओनरशिप को एक नए आयाम पर ले जाने के लिए तैयार है।
==================

