Homeगुजरातबजाज जनरल बीमा पेश करता है फीटल फ्लरिश - ₹1025 के किफायती...

बजाज जनरल बीमा पेश करता है फीटल फ्लरिश – ₹1025 के किफायती प्रीमियम पर एक अग्रणी फेटल हेल्थ इंश्योरेंस ऑफर

  • गर्भ में किए जाने वाले उपचारों, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था और उन्नत भ्रूण चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए बनाया गया
  • गर्भ में किए जाने वाले 16 विशेष उपचारों को कवर करता है
  • 18-45 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए मान्य

पुणे | 14 जनवरी 2026: भारत की अग्रणी निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने आज भ्रूण स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक अभिनव इंश्योरेंस राइडर फीटल फ्लरिश’लॉन्च किया. यह अनोखा समाधान उन्नत गर्भस्थ (इन-यूटेरो) प्रक्रियाओं और उच्च-जोखिम गर्भावस्थाओं के लिए फाइनेंशियल सहायता प्रदान करता है, जो लंबे समय से पारंपरिक मैटरनिटी इंश्योरेंस के दायरे से बाहर रहा है. यह राइडर अपने प्रमुख प्रॉडक्ट, ‘माय हेल्थ केयर प्लान’ और ‘हेल्थ गार्ड’, के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है.

फीटल फ्लोरिश मेडिकल विशेषज्ञता और इंश्योरेंस डिज़ाइन को एक साथ जोड़कर, प्रसव-पूर्व देखभाल की एक अहम आवश्यकता को पूरा करता है. जहां मैटरनिटी प्रॉडक्ट पारंपरिक रूप से डिलीवरी और प्रसव के बाद के उपचार पर ध्यान देते हैं, वहीं यह राइडर गर्भ के भीतर सबसे नाज़ुक चरण के दौरान अजन्मे शिशु की सुरक्षा पर केंद्रित है.

माता और भ्रूण की देखभाल में बढ़ती आवश्यकता को पूरा करना

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 17% महिलाएं 35 वर्ष की आयु के बाद बच्चे को जन्म दे रही हैं और इससे गर्भावस्था से संबंधित जटिलताएं बढ़ रही हैं. इसी दौरान, एम्नियोसेंटेसिस, फीटल रिडक्शन, फीटोस्कोपिक लेज़र सर्जरी और इंट्रायूटेराइन ट्रांसफ्यूज़न जैसी प्रक्रियाएं उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्था के मामलों को संभालने के लिए आवश्यक हो गई हैं. अब तक, इन प्रक्रियाओं का पूरा खर्च परिवारों को ही उठाना पड़ता था, क्योंकि इसके लिए कोई खास इंश्योरेंस प्रॉडक्ट मौजूद नहीं था.

लॉन्च के अवसर पर डॉ. तपन सिंघल, एमडी और सीईओ, बजाज जनरल इंश्योरेंस ने कहा, “गर्भावस्था हर परिवार के लिए एक बहुत निजी समय होता है, जिसमें उम्मीद, उत्सुकता और अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा करने की चाह शामिल होती है. जब मेडिकल संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं, तो परिवार को बहुत ही शुरुआती चरण में कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं. गर्भस्थ शिशु की देखभाल में हुई प्रगति के कारण अब समय रहते उपचार करना संभव हो गया है, लेकिन आर्थिक दबाव पहले से ही चुनौतीपूर्ण अनुभव को और गंभीर बना सकता है. फीटल फ्लरिश राइडर के साथ, हमने महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को कवर करते हुए इस बोझ को कम करने की कोशिश की है, ताकि माता-पिता खर्चों की बजाय उपचार और परिणामों पर ध्यान केंद्रित कर सकें. यह पेशकश हमारी उस मान्यता को दर्शाती है कि देखभाल और सुरक्षा जीवन के सबसे प्रारंभिक चरण से ही शुरू होनी चाहिए.”

कवरेज हाइलाइट्स

  • हर बार गर्भधारण पर (पहली दो बार) 2 लाख रुपये तक का सम इंश्योर्ड
  • मूल हेल्थ इन्डेम्निटी पॉलिसी के तहत दो बार गर्भावस्था के लिए कवरेज उपलब्ध
  • पॉलिसी शुरू होने से नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि
  • योग्यता: 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाएं

कवर की गई 16 प्रक्रियाओं की सूची:

एम्नियोसेंटेसिस, कोरियोनिक विलस सैंपलिंग, पर्कुटेनियस अंबिलिकल ब्लड सैंपलिंग, फीटल टिशू बायोप्सी, एम्नियोइन्फ्यूजन, एम्नियो-रिडक्शन, फीटल प्ल्यूरल इफ्यूज़न के लिए थोरेकोअम्नियोटिक शंट, फीटोस्कोपी, TTTS के लिए फीटोस्कोपिक लेजर सर्जरी, फीटल रिडक्शन, न्यूरल ट्यूब से जुड़े विकारों के लिए सर्जरी, फीटल सिस्टोस्कोपिक सर्जरी, कॉन्जेनेटल डायाफ्रामैटिक हर्निया के लिए FETO, एम्नियोटिक बैंड सिंड्रोम सर्जरी, फीटल एओर्टिक वॉल्वुलोप्लास्टी और इंट्रायूटेरिन ट्रांसफ्यूज़न.

भारत में मातृत्व देखभाल प्रणाली की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

फीटल फ्लरिश सामान्य इंश्योरेंस में आधुनिक भ्रूण उपचार प्रणालियों को शामिल करके प्रसवपूर्व देखभाल में एक नया आयाम लेकर आया है. यह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के चिकित्सकीय प्रबंधन को तेज़ी से प्रभावित कर रही विशेष गर्भकालीन प्रक्रियाओं के लिए केंद्रित कवरेज प्रदान करता है. इस लॉन्च के साथ, बजाज जनरल इंश्योरेंस ने नवाचार और देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत किया है और जीवन के सबसे शुरुआती और संवेदनशील चरण में सुरक्षा प्रदान की है.

==============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read