
सीधे रूट से यात्रा का समय तीन घंटे कम हो जाएगा, और इस गर्मी भूटान आसानी से पहुंचा जा सकेगा
गुरुग्राम | 14 अप्रैल 2026 — भारत की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने आज ड्रुकएयर के साथ साझेदारी में भूटान हॉलिडे पैकेज लॉन्च करने की घोषणा की है। अहमदाबाद से यात्रा करने वाले लोगों को अब पारो के लिए सीधी उड़ान मिल सकेगी। इससे पहले लेओवर की वजह से यात्रा में 8 घंटे तक का समय लग जाता था, लेकिन अब नए पैकेज के साथ यात्रा का समय घटकर सिर्फ 5 घंटे रह जाएगा। ये फ्लाइट्स 26 अप्रैल से शुरू होंगी। ये पैकेज मेकमायट्रिप ऐप, मेकमायट्रिप फ्रैंचाइजी और गुजरात भर के फ्लेमिंगो आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।
भूटान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह भारतीय यात्रियों के लिए लंबे समय से आकर्षक गंतव्य रहा है। खास बात यह है कि साल 2026 की पहली तिमाही में भूटान के लिए सर्च में दहाई अंकों की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें गुजरात से सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई। इससे पता चलता है कि गुजरात में भूटान घूमने की काफी मांग है।
इसी बढ़ती दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने भूटान के लिए सात रातों के मल्टी-सिटी हॉलिडे पैकेज तैयार किए हैं। ये पैकेज प्रति व्यक्ति 99,699 रुपये से शुरू हैं। पैकेज में गुजराती महाराज द्वारा बनाया गया असली गुजराती खाना (महाराज पूरे ग्रुप के साथ यात्रा करेंगे), अलग-अलग कैटेगरी में ठहरने की व्यवस्था, पारो के लिए फिक्स्ड डिपार्चर, भारतीय टूर मैनेजर और स्थानीय भूटानी गाइड शामिल हैं।
मेकमायट्रिप के चीफ कमर्शियल ऑफिसर – हॉलिडेज एंड एक्सपीरियंस, जसमीत सिंह ने कहा, “भूटान बहुत समय से भारतीय यात्रियों के मन में छाया हुआ है। अप्रैल से जून के बीच भूटान की सर्च सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, जो गर्मी की छुट्टियों से मैच करता है। ड्रुकएयर के साथ हमारी साझेदारी भूटान की अनछुई खूबसूरती को और आसानी से देखने के नए रास्ते बनाने के लिए की गई है। यह पैकेज पीक सीजन को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस पैकेज में हर छोटी-बड़ी बात का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि यात्री सिर्फ घूमने का मजा ले सकें।”
ड्रुकएयर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ तांदी वांगचुक ने कहा, “भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है और अहमदाबाद एक बड़ा अनछुआ अवसर है। मेकमायट्रिप के साथ यह साझेदारी हमें अहमदाबाद से सीधे कनेक्टिविटी देने का मौका दे रही है, जहां यात्रा की बहुत मांग है। हमें पूरा भरोसा है कि यात्री भूटान में उसी तरह अनुभव करेंगे जैसे हम जानते हैं – एक घर की तरह।”
सात रातों का यह पैकेज यात्रियों को भूटान के तीन सबसे प्रसिद्ध जगहों पर ले जाएगा; जैसेकि पारो, छू नदी के किनारे बसी एक खूबसूरत घाटी, जो हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित है। पुनाखा, हरी-भरी घाटियों और फो छू व मो छू नदियों के संगम पर बने भव्य पुनाखा ज़ोंग के लिए मशहूर और थिम्फू, भूटान की खूबसूरत राजधानी।
भूटान का अनुभव हवाई यात्रा से ही शुरू हो जाता है। अहमदाबाद से पारो की सीधी उड़ान हिमालय की ऊंचाइयों के बीच से गुजरती है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत रूट्स में से एक है, जहां यात्री पहाड़ों और घाटियों के लुभावने नज़ारे देख सकते हैं। अंत में विमान का पहाड़ों के बीच उतरने का अनुभव भी यादगार होता है।
कनेक्टिविटी की कमी को दूर करने के अलावा, अहमदाबाद से इन पैकेजों की शुरुआत से भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा और भी आसान हो गई है। भूटान में प्रवेश के लिए उन्हें सिर्फ वैध पासपोर्ट या वोटर आईडी की जरूरत होती है। साथ ही, पूरे देश में भारतीय मुद्रा (रुपया) आसानी से स्वीकार की जाती है, जिससे विदेशी मुद्रा बदलवाने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है।
Find out more here: https://holidayz.makemytrip.com/holidays/india/search?depCity=Ahmedabad&dest=Bhutan&destValue=Bhutan&affiliate=MMT

