Homeगुजरातडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने भारत में ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर टैबलेट 'ओबेडा®'...

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने भारत में ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर टैबलेट ‘ओबेडा®’ को लॉन्च किया

हैदराबाद, भारत | 20 मई 2026 | एक वैश्विक दवा कंपनी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (BSE: 500124, NSE: DRREDDY, NYSE: RDY, NSEIFSC: DRREDDY; अपनी सहायक कंपनियों के साथ सामूहिक रूप से “डॉ. रेड्डीज” के रूप में संदर्भित) ने आज टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस के इलाज के लिए अपने ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर को लॉन्च करने की घोषणा की है। डॉ. रेड्डीज का यह ओरल सेमाग्लूटाइड भारत में ओबेडा® ब्रांड नाम के तहत टैबलेट के रूप में उपलब्ध है। यह लॉन्च भारत और कनाडा में डॉ. रेड्डीज द्वारा हाल ही में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन की पेशकश के बाद हुआ है, जो जीएलपी-1 थेरेपी के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति को एक फुल-स्टैक प्लेयर के रूप में और मजबूत करता है।

आईसीएमआर-इंडियाब अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया में डायबिटीज के सबसे बड़े बोझ वाले देशों में से एक है, जहां 101 मिलियन से अधिक वयस्क इस बीमारी के साथ जी रहे हैं और इसकी व्यापकता दर 11.4% है। चिंता की बात यह है कि लगभग 136 मिलियन लोग प्रीडायबिटिक हैं और करीब 40% वयस्कों में पेट का मोटापा (एब्डॉमिनल ओबेसिटी) है, जो उन्हें इस बीमारी के बढ़ने के उच्च जोखिम में डालता है। इलाज के कई विकल्प होने के बावजूद, अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ओरल सेमाग्लूटाइड, जो कि एक ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (GLP-1 RA) है, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित वयस्कों में ब्लड शुगर (ग्लाइसेमिक कंट्रोल) को बेहतर बनाने के लिए आहार और व्यायाम के साथ एक सहायक उपचार के रूप में दिया जाता है। यह एक सुविधाजनक और लचीला विकल्प प्रदान कर सकता है जो शुरुआती दौर में ही इलाज शुरू करने में मदद कर सकता है, जिससे मरीजों द्वारा दवा का नियमित पालन सुधरेगा और लंबे समय में होने वाली जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।

डॉ. रेड्डीज की ओबेडा® (सेमाग्लूटाइड टैबलेट) को सेमाग्लूटाइड एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (API) के रीकॉम्बिनेंट डीएनए (rDNA) स्रोत का उपयोग करके तैयार किया गया है। डॉ. रेड्डीज ने भारत में टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित 288 प्रतिभागियों पर किए गए फेज III क्लिनिकल अध्ययन की समीक्षा के बाद सीडीएससीओ से अपने इस ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर के लिए मंजूरी हासिल की है, जिसने इनोवेटर ओरल दवा की तुलना में गैर-हीन प्रभावकारिता और समान सुरक्षा प्रोफाइल दिखाई। फास्टिंग और पोस्ट-प्रैंडियल प्लाज्मा ग्लूकोज, वजन घटाने और समग्र ग्लाइसेमिक नियंत्रण के लिए भी ऐसे ही समान परिणाम देखे गए, जिसका आकलन 12 और 24 हफ्तों में 7% से नीचे HbA1c स्तर हासिल करने वाले प्रतिभागियों के अनुपात द्वारा किया गया। इसके अलावा, कोई एंटी-ड्रग एंटीबॉडी नहीं पाई गई और इसकी इम्यूनोजेनेसिटी प्रोफाइल भी इनोवेटर दवा के बराबर थी।

डॉ. रेड्डीज की ओबेडा® (सेमाग्लूटाइड टैबलेट) 3 मिलीग्राम, 7 मिलीग्राम और 14 मिलीग्राम की मात्रा में उपलब्ध है और इसे दिन में एक बार मौखिक रूप से लेने की सलाह दी जाती है। इसकी कीमत 3 मिलीग्राम, 7 मिलीग्राम और 14 मिलीग्राम की खुराक के लिए क्रमशः 99 रुपये, 135 रुपये और 225 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है।

डॉ. रेड्डीज के ग्लोबल जेनेरिक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एम. वी. रमणा ने कहा, “डायबिटीज के मरीजों के लिए हमारे ओरल सेमाग्लूटाइड का लॉन्च उन्नत डायबिटीज केयर तक पहुंच को व्यापक बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम समझते हैं कि डायबिटीज के साथ हर मरीज का सफर अलग होता है, और इलाज के विकल्पों में वह विविधता दिखनी चाहिए। इस लॉन्च के साथ हम मरीजों को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देने के लिए अपने जीएलपी-1 पोर्टफोलियो को व्यापक बना रहे हैं। चूंकि इस उत्पाद को कंपनी में ही विकसित और तैयार किया गया है, इसलिए हम भारत में मरीजों के लिए विश्वसनीय आपूर्ति और लगातार बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसे-जैसे हम एक व्यापक जीएलपी-1 पोर्टफोलियो का निर्माण जारी रख रहे हैं, हमारा ध्यान इनोवेशन, उच्च गुणवत्ता और अफोर्डेबिलिटी देने पर केंद्रित है, जो भारत और उसके बाहर क्रोनिक मेटाबॉलिक बीमारियों के साथ जी रहे लोगों के लिए सार्थक इलाज के विकल्पों और बेहतर दीर्घकालिक परिणामों में तब्दील हो सके।”

डॉ. रेड्डीज की ओबेडा® (सेमाग्लूटाइड टैबलेट) एक डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली यानी प्रिस्क्रिप्शन-बेस्ड दवा है, इसलिए मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टरों से परामर्श करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read