Homeगुजरातमाननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने यूथ एम्बेसडर विदित शर्मा के राज्यव्यापी...

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने यूथ एम्बेसडर विदित शर्मा के राज्यव्यापी “Mind Strong Gujarat” मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की — “No To Drugs | No To Suicide”

अहमदाबाद, गुजरात | 22 मई 2026 | माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने यूथ एम्बेसडर विदित शर्मा को उनके राज्यव्यापी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान “Mind Strong Gujarat” के लिए शुभकामनाएं एवं सराहना दी। यह अभियान अब “Mind Strong India” की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विदित शर्मा के नेतृत्व में गुजरात की 37 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई है।

इस अभियान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या रोकथाम, नशा मुक्ति जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य संदेश है: “No To Drugs | No To Suicide”

विदित शर्मा ने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी तथा उनके कार्यालय एवं विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह पहल अब “Mind Strong Gujarat” से “Mind Strong India” की ओर आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read