Homeगुजरातहीरो मोटोकॉर्प ने पेश की सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 भारत की सबसे...

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश की सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 भारत की सबसे भरोसेमंद 125cc मोटरसाइकिल को मिला नया अपग्रेड

नई दिल्ली | 28 मई 2026 | सबसे बेहतरीन कम्यूटर मोटरसाइकिल को अब एक बड़ा अपग्रेड मिल गया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने आज नई सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 लॉन्च की है, जो भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कम्यूटर मोटरसाइकिल है। कंपनी की उत्पादों में नयापन लाने की रणनीति के तहत तैयार की गई यह नई सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 रोज़मर्रा के सफर को और बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। इसमें शानदार टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स, माइलेज में बड़ा सुधार और आज के प्रगतिशील राइडर्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया एक बोल्ड और आधुनिक डिज़ाइन दिया गया है।

साल 1994 से भारत के करोड़ों राइडर्स को सफर का सहारा देने वाले स्प्लेंडर के भरोसेमंद नाम और विरासत पर बनी, नई सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 को उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आधुनिक सुविधाओं और अगली पीढ़ी के टेक फीचर्स के साथ-साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

इस लॉन्च के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर, इंडिया बिजनेस यूनिट, आशुतोष वर्मा ने कहा, “हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर ने पिछले तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से करोड़ों ग्राहकों को भरोसा, बेहतरीन परफॉर्मेंस और रोज़मर्रा की विश्वसनीयता देने की एक मजबूत विरासत बनाई है। नई सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 एक बोल्ड व आधुनिक डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतर सुविधा वाले फीचर्स के साथ इसी वादे को आगे बढ़ाती है। अपने भरोसेमंद परफॉर्मेंस, रोज़मर्रा की उपयोगिता और शानदार राइडिंग अनुभव के साथ, सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की बादशाहत को और मजबूत करेगी, साथ ही अपने ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू देने के हमारे वादे को भी पूरा करेगी।”

आधुनिक स्टाइलिंग और नई पहचान

एक नई विज़ुअल पहचान के साथ, ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 अपने क्लासिक डिज़ाइन में एक शानदार और आधुनिक आकर्षण लेकर आई है। इसके जीवंत रंग और डायनेमिकड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स मोटरसाइकिल के डिज़ाइन में एक नई ऊर्जा भरते हैं। इस नए वेरिएंट में सिग्नेचर XTEC 2.0 बैजिंग, एक अलग और प्रीमियम 3D एम्ब्लम, स्टाइलिश सिलाई वाली ड्यूल-टेक्सचर्ड सीट और आकर्षक रिमटेप दिए गए हैं—जो सड़क पर इसे एक दमदार और प्रीमियम लुक देते हैं।

बेहतर परफॉर्मेंस और सबसे बेहतरीन माइलेज

ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 के दिल में एक भरोसेमंद और बेहद कुशल 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7500 rpm पर 10.7 bhp की पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्कजनरेट करता है। रोज़ाना के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए ट्यून की गई यह मोटरसाइकिल, सवारी के हर हालात में शानदार रफ़्तार, भरोसेमंद राइडिंग का अनुभव और शानदार परफॉर्मेंस देती है।

XTEC 2.0 की सबसे बड़ी खूबी इसका 72 kmpl का माइलेज है, जो अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतरीन है। यह शानदार माइलेज एडवांस्ड प्रोग्राम्डफ्यूल इंजेक्शन (एपीएफआई) और हीरो मोटोकॉर्प के भरोसेमंद i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) की मिली-जुली तकनीक की वजह से मुमकिन हो पाया है। यह सिस्टम फ्यूल की खपत को कम करता है और बाइक चलाने के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, इसमें लगा इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) इंजन को बिना आवाज़ के स्टार्ट होने (साइलेंट स्टार्ट) में मदद करता है और ट्रैफ़िक में रुकने पर बाइक को दोबारा बिना किसी झंझट के तुरंत स्टार्ट कर देता है—जिससे भारी-भरकम ट्रैफ़िक में भी आपको बेहतरीन आराम और सुविधा मिलती है। 

स्मार्ट टेक्नोलॉजी से सुरक्षित सफर

रोज़ाना के सफर में सुरक्षा और राइडर के भरोसे को और बढ़ाने के लिए, ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 इस सीरीज़ में पहली बार सेगमेंट-फर्स्ट हैज़र्ड लाइट्स लेकर आई है। यह एक बेहद ज़रूरी सुरक्षा फीचर है जो अचानक किसी इमरजेंसी या बाइक खराब होने की स्थिति में चारों इंडिकेटर्स को एक साथ चालू कर देता है, जिससे सड़क पर अन्य वाहनों को आपकी बाइक आसानी से दिखाई दे सके। इसके अलावा, अलग-अलग तरह की सड़कों पर बेहतर कंट्रोल और दमदार ब्रेकिंग के लिए इस मोटरसाइकिल में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। राइडर की सुविधा को बढ़ाते हुए, हैंडल-बार पर ही इंजन किल स्विच भी दिया गया है, जिससे रोज़ाना के ट्रैफ़िक में आसानी से और तुरंत इंजन को बंद किया जा सकता है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और रोज़ानाकी सुविधा

ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो राइडर्स को सफर के दौरान भी हर जानकारी से जोड़े रखता है। रोज़ाना के कम्यूट को और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए इस कंसोल (स्क्रीन) पर आपको इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल अलर्ट, कॉलर आईडी और फोन की बैटरी का स्टेटस दिखाई देता है।

इसके साथ ही, इस मोटरसाइकिल में हीरो मोटोकॉर्प का रीयल टाइम माइलेजइंडिकेटर (RTMi) और लो-फ्यूलइंडिकेटर भी मिलता है, जो राइडर को हर समय पेट्रोल की खपत और माइलेज की सटीक जानकारी देता है। आज के समय के कनेक्टेड राइडर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए, इसमें 2 एम्पियर का यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है, ताकि सफर के दौरान बातचीत या नेविगेशन के लिए आपका स्मार्टफोन हमेशा चार्ज रहे। 

रोज़ाना के सफर के लिए शानदारआराम

लंबे और थका देने वाले रोज़ के सफर को आसान बनाने के लिए सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसके चौड़े, सीधे हैंडल और आरामदेह सिटिंगपॉस्चर (बैठने के तरीके) की वजह से शहर की सड़कों या हाईवे पर लंबी राइड के दौरान भी थकावट बहुत कम होती है। इसकी लंबी और आरामदायक सीट पर राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए काफी जगह मिलती है। साथ ही, इसका बढ़िया टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी झटकों को सोखकर एक संतुलित और आरामदायक सफर देता है। इसके अलावा, पीछे बैठने वाले की सुरक्षा के लिए एक मजबूत और चौड़ा ग्रैब रेल दिया गया है, जो गड्ढों वाले रास्तों पर भी बेहतर पकड़ और सहारा देता है।

रंग और कीमत

ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडरXTEC 2.0 पांच शानदार रंगों में उपलब्ध है—ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंगरेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन। ये सभी रंग बाइक के नए और बोल्ड लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यह नया वेरिएंट देश भर के हीरो मोटोकॉर्प शोरूम पर 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

== ENDS ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read