Homeगुजरातकैंपस एक्टिववियर ने लॉन्च किया ‘Élan by Campus’, Jim Sarbh बने नए...

कैंपस एक्टिववियर ने लॉन्च किया ‘Élan by Campus’, Jim Sarbh बने नए कैंपेन का चेहरा

‘मोस्ट एलिगेंट मैन इन टाउन’ कैंपेन के जरिए मॉडर्न स्टाइल, कॉन्फिडेंस और वर्सेटाइल पर्सनैलिटी का जश्न

अहमदाबाद, गुजरात | 21 जून 2026 | भारत के लीडिंग स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर ब्रांड्स में से एक, कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) ने तेजी से बढ़ती नियो-कैजुअल फुटवियर कैटेगरी में एंट्री करते हुए अपना नया कलेक्शन ‘Élan by Campus’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन आज के उन मॉडर्न पुरुषों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्टाइल, कंफर्ट और वर्सेटिलिटी का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इस लॉन्च के साथ ही ब्रांड ने अपना नया कैंपेन ‘मोस्ट एलीगेंट मैन इन टाउन’ (Most Elegant Man in Town) भी पेश किया है, जिसमें मशहूर एक्टर जिम सर्भ (Jim Sarbh) लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

यह लॉन्च कैंपस एक्टिववियर के पोर्टफोलियो को सिर्फ स्पोर्ट्स और एथलीजर कैटेगरी तक सीमित न रखकर, कस्टमर्स की बदलती पसंद और लाइफस्टाइल की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Élan by Campus उन पुरुषों के लिए है जो डेली लाइफ के अलग-अलग मौकों के बीच आसानी से बैलेंस बना लेते हैं। यह कलेक्शन ट्रेडिशनल फॉर्मल फुटवियर की जगह एक बेहद स्टाइलिश और कंफर्टेबल ऑप्शन देता है। इस रेंज में आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिलता है, जो इसे ऑफिस, बिजनेस मीटिंग्स, डिनर और वीकेंड आउटिंग्स जैसे हर मौके के लिए परफेक्ट बनाता है।

इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण एक शानदार कैंपेन फिल्म है, जो ‘एफर्टलेस एलिगेंट मैन’ के कॉन्सेप्ट को एक फैशन-फॉरवर्ड नजरिए से पेश करती है।

कैंपेन फिल्म का लिंक –https://www.youtube.com/watch?v=n8LemCtS2Lg

इस फिल्म में जिम सर्भ अपने रियल लाइफ वाले अंदाज में नजर आते हैं—कूल, कॉन्फिडेंट और एकदम सहज। वह एक मिनिमलिस्टिक और स्टाइलिश दुनिया में एंट्री करते हैं और Élan by Campus के जूते पहनते ही म्यूजिक के साथ उनके अलग-अलग शेड्स सामने आते हैं। यह फिल्म दिखाती है कि एलिगेंस कोई दिखावा नहीं है, बल्कि यह आपके कॉन्फिडेंस, वर्सेटाइल पर्सनैलिटी और आपकी नेचुरल प्रेजेंस का नाम है। इसके सिनेमेटिकविजुअल्स, मॉडर्न प्रेजेंटेशन और प्रीमियम टोन इस बात का सबूत हैं कि कैंपस अब फैशन और स्टोरीटेलिंग के मामले में एक नए लेवल पर जा रहा है।

कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ, निखिल अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, “Élan by Campus हमारे पोर्टफोलियो के विकास में एक बड़ा कदम है और यह कस्टमर्स की जरूरतों को इनोवेशन के जरिए पूरा करने की हमारी स्ट्रेटजी को दिखाता है। नियो-कैजुअल कैटेगरी के बढ़ते क्रेज के बीच, Élan उन कस्टमर्स के लिए एक प्रीमियम और वर्सेटाइल चॉइस बनकर उभरेगा जो कुछ नया और बेहतर ट्राई करना चाहते हैं।”

इस कैंपेन से जुड़ने पर एक्टर जिम सर्भ ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “Élan by Campus की सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्टाइल को बहुत ही सिंपल और रियल तरीके से पेश करता है। इसमें एलिगेंस, कंफर्ट और वर्सेटिलिटी का ऐसा बैलेंस है जो बिल्कुल भी लाउड या ओवर-द-टॉप नहीं लगता। मेरे लिए सही फुटवियर किसी भी लुक को कंप्लीट करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम करता है, इसलिए यह पार्टनरशिप मुझे बहुत ही नेचुरल लगी।”

Élan by Campus कलेक्शन में कैजुअल शूज़, लोफर्स, डर्बी शूज़, मोकासिन्स और ब्रोग्स की एक वाइड रेंज शामिल है, जिसे अलग-अलग स्टाइल और मौकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (Amazon और Myntra) पर लाइव हो चुका यह कैंपेन, कैंपस के फैशन-फर्स्ट अप्रोच को दिखाता है।

Élan by Campus कलेक्शन कैम्पस एक्टिववियर की वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (अमेज़न और मिंत्रा) और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा, जो उपभोक्ताओं को सहज सुंदरता की एक नई अभिव्यक्ति अपनाने के लिए आमंत्रित करता है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read