Homeगुजरातबदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच नेतृत्व के 20 वर्ष: आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी...

बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच नेतृत्व के 20 वर्ष: आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल ने 20वीं वर्षगांठ पर जारी किया वीडियो संदेश, भारत को बताया वैश्विक विकास का मुख्य इंजन

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरीकरण और एनर्जी ट्रांजिशन के दम पर भारत वैश्विक स्टील मांग के अगले चरण को रफ्तार देने के लिए तैयार है।
  • बड़े पैमाने और विविधीकरण ने कंपनी की मजबूती को बढ़ाया, जिससे आर्सेलरमित्तल को पिछले दो दशकों में बड़े वैश्विक संकटों से उबरने में मदद मिली।
  • वर्ष 2006 की तुलना में आज स्टील उद्योग कहीं अधिक तेज, वैश्विक और तकनीक-आधारित हो चुका है।
  • उभरते बाजारों में विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और औद्योगिक नीतियों के समर्थन से दीर्घकालिक भविष्य सकारात्मक बना हुआ है।

नई दिल्ली | 18 जून 2026 | इस वर्ष 31 जुलाई को अपनी 20वीं वर्षगांठ से पहले, आर्सेलरमित्तल ने कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल का एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। यह संदेश 15 और 16 जून को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘वर्ल्ड स्टील डायनेमिक्स’ के वार्षिक ‘ग्लोबल स्टील डायनेमिक्स फोरम 2026’ में उपस्थित लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में, श्री मित्तल ने उसी कार्यक्रम में दिए गए अपने उस पुराने भाषण को याद किया, जो उन्होंने मित्तल स्टील और आर्सेलर के विलय की सहमति बनने से ठीक पहले दिया था।

पिछले दो दशकों पर विचार करते हुए, श्री मित्तल ने रेखांकित किया कि कैसे इस ऐतिहासिक विलय ने एक अधिक मजबूत और लचीला बिजनेस खड़ा किया। इसके बड़े पैमाने, विविधीकरण और व्यापक पहुंच ने वित्तीय संकट से लेकर कोविड-19 महामारी और चीनी स्टील उद्योग के उभार जैसे बड़े वैश्विक बदलावों का सामना करने में मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि 2006 की तुलना में आज का उद्योग कैसे बदल चुका है—बाजार अब अधिक गतिशील हैं, तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं और ऑपरेटिंग माहौल पहले से कहीं अधिक जटिल हो गया है।

भविष्य की ओर देखते हुए, श्री मित्तल ने स्टील के दीर्घकालिक भविष्य को लेकर गहरा भरोसा जताया। उन्होंने इसके पीछे भारत जैसे उभरते बाजारों में बढ़ती मांग, विकसित अर्थव्यवस्थाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर के नवीनीकरण और एनर्जी ट्रांजिशन को मुख्य वजह बताया। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू औद्योगिक नीति की बढ़ती भूमिका और एक मजबूत व प्रतिस्पर्धी स्टील उद्योग बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।

उनके संदेश के मुख्य अंश:

“पिछले 20 वर्षों की मुख्य विशेषता चीन का असाधारण विकास रहा है। अब भारत की बारी है, जहां बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, शहरी आवासों में तेजी से बढ़ोतरी और एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की  पूरी तैयारी है।”

“अगर मैं पिछले 20 सालों पर नजर डालूं, तो मेरा वास्तव में मानना है कि इस विलय ने वाकई एक मजबूत कंपनी का निर्माण किया, जिसे बड़े पैमाने, विविधीकरण, लचीलेपन और रणनीतिक पहुंच का फायदा मिला। स्पष्ट रूप से—जैसा कि हमेशा होता है—कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जिनकी हमने उम्मीद नहीं की थी। वैश्विक वित्तीय संकट के बाद के झटके आज भी महसूस किए जा रहे हैं, और कोविड के परिणाम भी उतने ही नाटकीय रहे हैं। हालांकि, मैं इस बात पर पूरी तरह कायम हूं कि हमने इन संकटों का सामना अलग-अलग होने के बजाय एक साथ मिलकर कहीं बेहतर तरीके से किया।”

“साल 2026 में काम करना जाहिर तौर पर 2006 की तुलना में बेहद अलग है। आज बाजार तेजी से बदलते हैं, प्रतिस्पर्धा अधिक वैश्विक है, तकनीक लगातार बदल रही है, और कंपनियों से रीयल-टाइम में ढलने की उम्मीद की जाती है। हमारे जैसे पारंपरिक उद्योग भी आज 2006 की तुलना में अधिक तेज, अधिक वैश्विक, अधिक डेटा-संचालित और अधिक पर्यावरणीय सीमाओं वाले दौर में काम कर रहे हैं।”

“भविष्य को लेकर आशावादी और उत्साहित रहने के कई कारण हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें आगे भी कई चुनौतियों और अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, स्टील उद्योग में 50 साल बिताने के बाद, मेरे लिए इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती।”  

पूरा वीडियो संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें [लिंक जोड़ें]

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read