
- चाहे दुबई आपका स्टॉपओवर हो या अंतिम गंतव्य, 5-स्टार होटल ‘जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस दुबई’ में निःशुल्क ठहरने का आनंद लें।
- गर्मी को मात दें! ‘माय एमिरेट्स पास’ के साथ शहर की अनन्या गतिविधियों तथा शानदार ऑफर्स का लाभ उठाते हुए दुबई को और करीब से जानें।
- ‘दुबई एक्सपीरियंस’ द्वारा तैयार किए गए 24 और 48 घंटे के विशेष यात्रा कार्यक्रमों के साथ अपने हर पल का भरपूर आनंद उठाएँ।
नई दिल्ली | 24 जून 2026 | एमिरेट्स ने दुबई की यात्रा करने वाले अथवा दुबई के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ऑफर्स के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत की है। प्रतिष्ठित 5-स्टार जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस में निःशुल्क ठहरने से लेकर लोकप्रिय ‘माय एमिरेट्स पास’ के जरिए सैकड़ों आकर्षक छूट तक, यात्री अब दुबई की खोज करते हुए और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, चाहे वे लंबी छुट्टियों के लिए आए हों या केवल एक छोटे स्टॉपओवर के लिए।
हर मौसम के लिए उपयुक्त दुबई एक ही गंतव्य में विविध अनुभवों की बेजोड़ श्रृंखला प्रदान करता है, जिससे किसी भी प्रकार की यात्रा शैली और अवधि के अनुरूप अपनी गर्मियों की छुट्टियों की योजना बनाना आसान हो जाता है। यात्री मनोरंजन, प्रेरणा और ज्ञान प्रदान करने वाली इनडोर तथा आउटडोर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं; दुनिया की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा का भ्रमण कर सकते हैं; थीम पार्कों में रोमांचक अनुभवों का हिस्सा बन सकते हैं; या दुबई के संग्रहालयों और इंटरैक्टिव आर्ट गैलरियों में समय बिताकर गर्मी से राहत पा सकते हैं। दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक दुबई अपनी प्रसिद्ध मेहमाननवाजी, गर्मजोशी और सुरक्षा के साथ वैश्विक यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।
एमिरेट्स के डिप्टी प्रेसिडेंट और चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर अदनान काज़िम ने कहा, “चाहे यात्री आराम, रोमांच, मनोरंजन या इन तीनों के संयोजन की तलाश में हों, दुबई किसी भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की आदर्श शुरुआत है। हम यात्रियों को निःशुल्क होटल प्रवास का लाभ देते हुए दुबई के बेहतरीन शॉपिंग, मनोरंजन, खानपान और परिवार-अनुकूल अनुभवों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, चाहे वे अपनी यात्रा के दौरान दुबई में ठहर रहे हों या दुबई ही उनका अंतिम गंतव्य हो।”
जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस में लग्जरी अनुभव
एमिरेट्स यात्रियों को अपने स्टॉपओवर को एक यादगार सिटी ब्रेक में बदलने या अपनी गर्मियों की छुट्टियों को और लंबा करने का अवसर दे रहा है। इसके तहत दुबई के केंद्र में स्थित शानदार 5-स्टार जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस में निःशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जा रही है। यहाँ मेहमान विश्वभर के व्यंजनों वाले पुरस्कार विजेता रेस्तरां और बार का आनंद ले सकते हैं, प्राचीन परंपराओं से प्रेरित सराय स्पा में सुकून भरे पल बिता सकते हैं, अत्याधुनिक जिम और बॉडीबेस स्टूडियो में फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकते हैं या दुबई की मनमोहक स्काईलाइन के दृश्य के साथ आउटडोर स्विमिंग पूल में तरोताजा हो सकते हैं।
इसके तहत 22 जून से 12 जुलाई तक एमिरेट्स की फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में रिटर्न टिकट खरीदने वाले यात्रियों को दो रातों का निःशुल्क प्रवास मिलेगा, जबकि प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को एक रात का निःशुल्क प्रवास प्रदान किया जाएगा। यह विशेष ऑफर उन सभी रिटर्न टिकटों पर लागू है जिनमें दुबई अंतिम गंतव्य हो या 24 घंटे से अधिक का स्टॉपओवर शामिल हो। यह सुविधा 25 जून से 30 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
दुबई एक्सपीरियंस के साथ अपने स्टॉपओवर का अधिकतम लाभ उठाएँ
जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस में लग्जरी स्टे के अलावा, चुनिंदा बाजारों के ग्राहक एमिरेट्स के ‘दुबई एक्सपीरियंस’ प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर अपने स्टॉपओवर को और अधिक यादगार बना सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सभी प्रकार के यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार 24 और 48 घंटे के यात्रा कार्यक्रम उपलब्ध कराता है।
माय एमिरेट्स पास के साथ पाएं शानदार ऑफर्स
एमिरेट्स का लोकप्रिय ‘माय एमिरेट्स पास’ ग्रीष्मकाल 2026 के लिए फिर से लौट आया है। इसमें प्रत्येक एमिरेट्स बोर्डिंग पास के साथ 600 से अधिक विशेष ऑफर्स उपलब्ध हैं। यात्री केवल अपना भौतिक या डिजिटल बोर्डिंग पास और वैध पहचान पत्र दिखाकर स्पा, रेस्तरां, प्रमुख रिटेल स्टोर्स और कई अन्य प्रतिष्ठानों में आकर्षक छूट और विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका ‘दुबई समर सरप्राइजेज’ 2026 पहले से कहीं अधिक बड़े कार्यक्रमों और ऑफर्स के साथ लौट रहा है। 2 जुलाई से 30 अगस्त तक निवासी और पर्यटक ‘बीट द हीट डीएक्सबी’ कॉन्सर्ट सीरीज़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य एवं फिटनेस गतिविधियों, विशेष छूटों तथा सीमित अवधि के अनूठे अनुभवों का आनंद ले सकेंगे।
एमिरेट्स वर्तमान में दुनिया भर के 138 से अधिक गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है और ग्राहकों को लचीली रीबुकिंग नीतियों के साथ अतिरिक्त सुविधा प्रदान कर रहा है। 2 अप्रैल 2026 के बाद की गई सभी बुकिंग्स में सभी केबिन श्रेणियों के लिए एक निःशुल्क तिथि परिवर्तन शामिल है। वहीं, ‘होल्ड माई फेयर’ सुविधा ग्राहकों को अपनी ग्रीष्मकालीन यात्रा की अन्य तैयारियाँ पूरी करते समय टिकट किराए को सुरक्षित रखने का अवसर देती है। इसके अलावा, एमिरेट्स ने हाल ही में चुनिंदा बाजारों में उद्योग की अग्रणी ‘कॉम्प्रिहेंसिव ट्रैवल कवर’ बीमा योजना भी शुरू की है, जिससे यात्रियों को इस गर्मी अधिक सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने में मदद मिलेगी।
अधिक जानकारी या टिकट बुकिंग के लिए emirates.com पर जाएँ। टिकटों की बुकिंग एमिरेट्स ऐप, एमिरेट्स रिटेल स्टोर्स, एमिरेट्स कॉन्टैक्ट सेंटर अथवा अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से भी की जा सकती है।
== समाप्त ==

