
भारत | 24 अगस्त 2026 | लगातार 17 वर्षों से दुनिया के नंबर 1 ग्लोबल मेजर अप्लायंसेज ब्रांड, हायर अप्लायंसेज इंडिया ने अपनी नेक्स्ट-जनरेशन F17 वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च करके कपड़े धोने के अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इसमें भारत की इकलौती ‘टिल्टेड टच स्क्रीन’ और ‘AI वॉश’ तकनीक शामिल है।रोजमर्रा की लॉन्ड्री को अधिक आरामदायक और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया इसका इनोवेटिव डिस्प्ले तीन अलग-अलग एंगल्स – 15 डिग्री, 20 डिग्री और 25 डिग्री पर एडजस्ट हो जाता है। इससे किसी भी उम्र और लंबाई के व्यक्ति बिना झुके आसानी से इसे देख और ऑपरेट कर सकते हैं। F17 सीरीज आधुनिक भारतीय घरों के लिए AI-पावर्ड वॉशिंग प्रोग्राम, एडवांस हाइजीन टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन का एक शानदार संयोजन पेश करती है।
स्मार्ट होम लॉन्ड्री सॉल्यूशन में एक बड़ी क्रांति के रूप में पेश की गई हायर F17 में “AI वॉश” फीचर दिया गया है, जो हर बार लॉन्ड्री लोड का सही आकलन करता है और कपड़े के प्रकार , वजन व दागों के आधार पर अपने आप सबसे बेहतर वॉशिंग प्रोग्राम चुनता है।चाहे दूध, कीचड़, कॉफी, पसीने या अन्य कोई आम दाग हों, यह वॉशिंग मशीन असरदार और बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक अनुकूलित वॉश साइकिल खुद चुन लेती है। सही सेटिंग्स चुनने की उलझन को खत्म करके, AI वॉश बेहतरीन सफाई देने के साथ-साथ कपड़े धोने के पूरे काम को बहुत आसान, सुविधाजनक और स्मार्ट बनाता है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, हायर अप्लायंसेज इंडिया के सीईओ, मिस्टर एनएस सतीश ने कहा, “हायर F17 वॉशिंग मशीन सीरीज के साथ, हम सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि इस बात पर ध्यान देकर पारंपरिक वॉशिंग मशीन डिजाइन को चुनौती देना चाहते थे कि उपभोक्ता रोजाना उत्पादों के साथ कैसे सहजता से जुड़ते हैं। स्मार्ट फ्लिप TFT स्क्रीन इसी सोच को दर्शाती है। बिना झुके काम करने जैसी एक साधारण सी सुविधा भी उपभोक्ता के अनुभव को काफी बेहतर बना सकती है, फिर भी इस कैटेगरी में अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया था। हमारे लिए, यह लॉन्च सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने के बारे में नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी को आधुनिक जीवनशैली के लिए अधिक स्वाभाविक, आसान और प्रासंगिक बनाने के बारे में है। जैसे-जैसे यह कैटेगरी विकसित हो रही है, हमारा मानना है कि इंटेलिजेंट डिजाइन और अर्थपूर्ण इनोवेशन ही होम अप्लायंसेज में प्रीमियम सेगमेंट के अगले चरण को तय करेंगे।”
== समाप्त ==

