
पुणे, भारत | 25 अगस्त 2026 | सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने एमबीए करने के इच्छुक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2026 के लिए आवेदन आधिकारिक रूप से शुरू कर दिए हैं। पांच दशकों की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सिम्बायोसिस, मैनेजमेन्ट शिक्षा के लिए छात्रों की पसंदीदा युनिवर्सिटी है, तथा विश्वस्तर पर प्रासंगिक, उद्योग जगत के अनुरूप और सर्वोच्च स्तर की मैनेजमेन्ट शिक्षा प्रदान करती है।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट विंडो 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को खुल चुकी है और 25 नवम्बर 2026 (बुधवार) को बंद हो जाएगी। कम्प्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन तीन तारीखों पर होगा, छात्र तीन बार परीक्षा दे सकते हैं। इसमें से प्रवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा।
परीक्षा की तारीखेंः
SNAP टेस्ट 01: 13 दिसम्बर 2026 (रविवार)
SNAP टेस्ट 02: 19 दिसम्बर 2026 (शनिवार)
SNAP टेस्ट 03: 26 दिसम्बर 2026 (शनिवार)
परिणामों की घोषणाः 12 जनवरी 2027 (मंगलवार)
SNAP 2026 का संचालन देश के 79 शहरों में होगा। परीक्षा में बहु-विकल्पी सवाल पूछे जाएंगे, हर सवाल के जवाब में चार विकल्प होंगे। हर गलत जवाब के लिए 25% नेगेटिव मार्किंग होगी। हर प्रयास के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क रु 2550 है, और हर प्रोग्राम के लिए रु 1000 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
चुनाव की फाइनल प्रक्रिया (मेरिट लिस्टिंग) कम्पोज़िट स्कोर के आधार पर होगी, जिसमें शामिल हैः
- SNAP स्कोर (50 अंकों तक)
- ग्रुप एक्सरसाइज़ (10 अंक)
- पर्सनल इंटरैक्शन (40 अंक)
कुल 100 अंक
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए छात्र के पास मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंक (एससी/एसटी के लिए 45 फीसदी) के साथ बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। विदेशी युनिवर्सिटी से आने वाले छात्रों के पास एसोसिएशन ऑफ इंडियन युनिवचर्सिटी के सर्टिफिकेट के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाईट पर विशेष प्रोग्राम की एलिजिबिलिटी जांच लें।
‘‘ SNAP लगातार सिम्बायोसिस प्रीमियम एमबीए प्रोग्राम का गेटवे बना हुआ है और2026 के लिए आवेदन शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं कि जल्द ही अपनी तैयारी शुरू करें और विश्वविख्यात संस्थान में प्रवेश के लिए कदम बढ़ाएं।’’ डॉ रामाकृष्णन रमन, वाईस चांसलर, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने कहा।
SNAP टेस्ट छात्रों को SIBM पुणे, SICSR, SCMHRD, SIIB, SIDTM, SIMS, SIMC, SIOM, SCIT, SIHS, SIBM बैंगलुरू, SSBF, SIBM हैदराबाद, SSSS, SIBM नागपुर, SIBM नोएडा और SSCANS में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर देता है। ये प्रोग्राम विशेष डोमेन्स जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स (एआई), एनालिटिक्स, हेल्थकेयर मैनेजमेन्ट, बैंकिंग एंड फाइनैंस, हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेन्ट, ऑपरेशन्स, डेटा साइंस और आईटी मैनेजमेन्ट में उपलब्ध हैं, जिससे छात्र अपनी रूचि के अनुसार अपनी पसंद के प्रोग्राम में एमबीए कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगेः
SNAP टेस्ट 01: 7 दिसम्बर 2026 (सोमवार)
SNAP टेस्ट 02: 11 दिसम्बर 2026 (शुक्रवार)
SNAP टेस्ट 03: 18 दिसम्बर 2026 (शुक्रवार)
सभी आधिकारिक कम्युनिकेशन निम्नलिखित के माध्यम से किए जा सकते हैंः info@snaptest.org / no-reply@snaptest.org
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) को यूजीसी द्वारा कैटेगरी-1 का दर्जा दिया गया है और इसे एनएएसी से ‘ए प्लस प्लस’ ग्रेड भी मिली है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2026 के मुताबिक यह भारत की चौथी सर्वश्रेष्ठ निजी युनिवर्सिटी है। टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया युनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 इसे 201-250वें बैंड पर रखती है और यूएस न्यूज़ बेस्ट ग्लोबल युनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 इसे भारत में 13वें पर रखती है। युनिवर्सिटी के कैंपस पुणे, हैदराबाद, नागपुर, नासिक, नोएडा और बैंगलुरू में हैं।
SNAP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने और सिम्बायोसिस के मैनेजमेन्ट प्रोग्रामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए विज़िट करेंः
== समाप्त ==

