
- पूरे भारत में जबर्दस्त मांग: भारत के हर एक पिन-कोड से ग्राहकों ने पहले ही ऑर्डर दे दिए हैं।
- भारत की सबसे तेज़ फेस्टिवल डिलीवरी: ऑर्डर देने के कुछ ही घंटों के भीतर देश भर में लाखों डील्स डिलीवर की गईं। अमेज़न नाउ वाले 120 से ज़्यादा शहरों में, हर दो में से एक प्रोडक्ट महज़ कुछ मिनटों में डिलीवर किया गया।
- सपनों को पूरा करना हुआ किफायती: भारत अब प्रीमियम की ओर बढ़ रहा है; प्रीमियम स्मार्टफोन्स, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, हेल्थ और होम आदि कैटेगरी में कई गुना बढ़ोतरी देखी गई है। हर दो में से एक ग्राहक ने ईएमआई का इस्तेमाल करके खरीदारी की, और खरीदे गए हर तीन में से एक प्रोडक्ट पर कैशबैक मिला।
- प्राइम मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा फायदा: प्राइम मेंबर्स ने सिर्फ 12 घंटों में प्राइम-ओनली ऑफर्स के ज़रिए पिछले साल के मुकाबले 100% से ज़्यादा की बचत की।
बेंगलुरु | 08 अक्टूबर 2026 | अमेज़न ने आज घोषणा की कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक रही है — यह इस शॉपिंग इवेंट की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। भारत Amazon.in पर रिकॉर्ड खरीदारी कर रहा है, जहाँ ग्राहकों ने पिछले साल के मुकाबले 100% से अधिक प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए हैं। भारत के हर एक पिन-कोड से ग्राहकों ने स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामानों के लिए पहले ही ऑर्डर दे दिए हैं, जिससे यह इस शॉपिंग इवेंट के इतिहास का सबसे ज़्यादा खरीदारी वाला पहला दिन बन गया है।
विक्रेताओं और ब्रांड्स द्वारा साल की सबसे कम कीमतों पर पेश किए गए लाखों प्रोडक्ट्स में ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू मिल रही है। हर दो में से एक ग्राहक ने ईएमआई का इस्तेमाल करके खरीदारी की है और खरीदे गए हर तीन में से एक प्रोडक्ट पर कैशबैक का इनाम मिला है। प्राइम मेंबर्स ने प्रोडक्ट्स के सबसे बड़े कलेक्शन पर मिलने वाले प्राइम-ओनली ऑफर्स के ज़रिए पिछले साल के मुकाबले 100% से ज़्यादा की बचत की है।
जैसे ही देश में दिन की शुरुआत हुई, ग्राहकों को कुछ ही घंटों के भीतर लाखों डील्स डिलीवर कर दी गईं। अमेज़न नाउ की सेवा वाले 120 से अधिक शहरों में, हर दो में से एक प्रोडक्ट महज़ कुछ मिनटों में डिलीवर किया गया।
अमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के शुरुआती रुझानों ने हमारी सबसे सकारात्मक उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया है। हमने आधी रात को सभी ग्राहकों के लिए शुरुआत की और कस्टमर एंगेजमेंट, ऑर्डर वॉल्यूम और डिलीवरी की स्पीड के मामले में पहले ही नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। हमने ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स में रिकॉर्ड 100% की बढ़ोतरी देखी है। प्राइम मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा सेविंग्स, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज, नो-कॉस्ट ईएमआई, अमेज़न पे लेटर और कई अन्य वैल्यू-ड्राइविंग प्रोग्राम्स के ज़रिए लोगों की इच्छाओं को पूरा होते देख हमें बेहद खुशी हो रही है। महानगरों से लेकर सबसे छोटे कस्बों तक – पूरा भारत बेहतरीन डील्स, सबसे बड़े सिलेक्शन और सबसे तेज़ डिलीवरी के लिए Amazon.in पर खरीदारी करना चुन रहा है। त्योहारों का सीज़न अभी शुरू ही हुआ है, और हम देश भर के हर ग्राहक को खुश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
अलग-अलग कैटेगरी में जबर्दस्त मांग:
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स: इस सीज़न में अपग्रेड का चलन सबसे ज़्यादा रहा, जिससे प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 70% की बढ़ोतरी हुई। ग्राहक बेहतरीन कैमरा, तेज़ प्रोसेसर और बड़ी स्क्रीन वाले फोंस को पसंद कर रहे हैं, जिनमें एप्पल आईफोन 16, सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, वनप्लस नॉर्ड 6, शाओमी 17 और आईकू 15आर सबसे लोकप्रिय रहे। लैपटॉप में, मैकबुक नियो की बिक्री एक सामान्य दिन की तुलना में 65 गुना अधिक रही। गार्मिन, एप्पल, सैमसंग और अमेजफिट जैसे ब्रांड्स के दम पर प्रीमियम वियरेबल्स की बिक्री आम दिनों के मुकाबले 80 गुना ज़्यादा रही।
होम एंटरटेनमेंट और अप्लायंसेज : ग्राहकों ने बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन साउंड को काफी पसंद किया, जिससे होम एंटरटेनमेंट की बिक्री एक सामान्य दिन की तुलना में 77 गुना बढ़ गई। कुल बिकने वाले टीवी में से 55 इंच और उससे बड़े टीवी की हिस्सेदारी 65% रही। सोनी, जेबीएल और सैमसंग के हाई-एंड होम थिएटर सिस्टम्स का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जो शुरुआती 12 घंटों में ही एक सामान्य दिन के मुकाबले 100 गुना अधिक बिके। ग्राहकों ने अपने घरों को अपग्रेड किया, जिससे बड़े अप्लायंसेज की बिक्री आम दिनों से 50 गुना ज़्यादा रही। 9 किलोग्राम और उससे अधिक क्षमता वाली प्रीमियम फ्रंट-लोड वाशिंग मशीनों की बिक्री 80 गुना रही, जबकि ड्रायर्स और डिशवॉशर्स की बिक्री 60 गुना तक पहुंच गई। सैमसंग, एलजी, हायर और बॉश के फ्रॉस्ट-फ्री और साइड-बाय-साइड मॉडल्स के दम पर रेफ्रिजरेटर की बिक्री सामान्य दिन से 60 गुना अधिक रही, जबकि एयर कंडीशनर में पैनासोनिक, हिताची और डायकिन सबसे आगे रहे।
फैशन: फैशन की बिक्री एक सामान्य दिन की तुलना में 7 गुना बढ़ गई। जूते इतनी तेज़ी से बिके कि हर सेकंड सात जोड़ियाँ बिकीं, जो एक सामान्य दिन की रफ़्तार से 7 गुना अधिक है। नाइकी अपनी सामान्य दैनिक बिक्री से 16 गुना आगे निकल गया, जबकि स्केचर्स और न्यू बैलेंस 15 गुना, वुडलैंड 12 गुना, हश पपीज़ 11 गुना और एडिडास 10 गुना के करीब रहे। डेनिम का अपना ही एक अलग जलवा था: पुरुषों के बॉटमवियर की बिक्री एक आम दिन के मुकाबले 7 गुना बढ़ गई, लेवाइस 30 गुना और रॉग 13 गुना तक उछल गया, जिसमें हर घंटे 1,500 से अधिक जींस की जोड़ियाँ बिकीं। एथनिक वियर ने त्योहारी मूड सेट कर दिया, जिसमें महिलाओं के एथनिक वियर की बिक्री रोजमर्रा की तुलना में 4 गुना रही, बीबा 14 गुना, लिबास 11 गुना और हर मिनट 100 से अधिक कुर्ते बिके। पुरुषों की शर्ट और टी-शर्ट की बिक्री एक सामान्य दिन से 50 गुना रही, जिसमें एलन सोली 12 गुना और लुई फिलिप व पीटर इंग्लैंड 10 गुना पर सबसे आगे रहे।
ब्यूटी: शुरुआती 12 घंटों में Amazon.in पर खरीदे गए हर चार प्रोडक्ट्स में से एक ब्यूटी प्रोडक्ट था। क्लिनिक, ला रोश-पोसे, सेरावी, केरास्टेस और फॉरेस्ट एसेंशियल जैसे ब्रांड्स के दम पर प्रीमियम स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स हर मिनट 150 से अधिक बिके, जो एक सामान्य दिन से 5 गुना ज़्यादा है। के-ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री रोज़मर्रा के मुकाबले 4 गुना रही, जिसमें सेलिमैक्स, मेडिक्यूब और बायोडेंस के नेतृत्व में हर घंटे 1,000 से अधिक प्रोडक्ट्स बिके। लग्जरी फ्रेग्रेंस (लक्ज़री इत्र/परफ्यूम) की बिक्री हर मिनट 12 रही, जो एक आम दिन से 4 गुना अधिक है, जिसमें चोपार्ड, कैरोलिना हेरेरा और राल्फ लॉरेन सबसे आगे रहे। यहाँ तक कि रोज़मर्रा के सेल्फ़-केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री भी काफी बढ़ गई, जिसमें साबुन और शॉवर जेल अपनी सामान्य दैनिक बिक्री से 19 गुना अधिक रहे और हर मिनट 800 से ज़्यादा बिके।
हेल्थ पर रहा मुख्य ध्यान: गार्मिन, एप्पल, सैमसंग और अमेजफिट जैसे ब्रांड्स के दम पर प्रीमियम वियरेबल्स की बिक्री एक सामान्य दिन की तुलना में 80 गुना बढ़ गई। यह ट्रेंड किचन और होम कैटेगरी में भी देखने को मिला। एयर फ्रायर्स और एयर प्यूरीफायर की बिक्री एक सामान्य दिन के मुकाबले 30 गुना, जूसर की 23 गुना और एस्प्रेसो मशीनों की 16 गुना रही, जिसमें सोलारा जैसे ब्रांड्स ने आम दिनों की तुलना में 35 गुना, डी’लोंगी ने 20 गुना और फिलिप्स ने 9 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की।
== समाप्त ==

