Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसजावा येज़दी ने त्योहारी खरीदारी को बनाया आसान, पूरी ‘जावा ऑल स्टार्स’...

जावा येज़दी ने त्योहारी खरीदारी को बनाया आसान, पूरी ‘जावा ऑल स्टार्स’ रेंज को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर किया उपलब्ध

मुंबई | 08 अक्टूबर 2026 | जावा येज़दी मोटरसाइकल्स ने अपनी 2026 की त्योहारी पहल के तहत पूरी ‘जावा ऑल स्टार्स’ रेंज को Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया है। यह कदम ऑल स्टार्स लाइन-अप के लॉन्च के बाद उठाया गया है, जिससे एक सहज ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया के ज़रिए 42 एफजे, 42 बॉबर और 42 ओजी का सबसे बड़ा विकसित रूप राइडर्स के और करीब आ गया है।

जावा ऑल स्टार्स का प्रतीक उन लोगों का सम्मान है जो जावा मोटरसाइकिल चलाते हैं, उनकी अनूठी व्यक्तिगत पहचान और जिस शालीन अंदाज़ से वे खुद को प्रस्तुत करते हैं। यह ‘कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज’ के उस कोड का प्रतिनिधित्व करता है जो सभी जावा राइडर्स को एक सूत्र में बांधता है, चाहे वे कहीं से भी आते हों। जावा ऑल स्टार्स रेंज तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों के ज़रिए इस कोड को जीवंत बनाती है, जिनमें से प्रत्येक उस पहचान को दर्शाती है जो पूरी तरह से जावा की अपनी है।

त्योहारी पोर्टफोलियो में यह नया बदलाव जावा द्वारा अपने राइडर्स की बात सुनने का तरीका है। जावा 42 एफजे ऑल स्टार्स प्रतीक धारण करने वाली पहली मोटरसाइकिल थी, जिसके बाद 42 बॉबर आई, जिसने इस रेंज में फ़ैक्ट्री-कस्टम अंदाज़ की अपनी एक अलग व्याख्या पेश की। जावा 42 ओजी का सबसे बड़ा नया रूप इस लाइन-अप को पूरा करता है, जहाँ प्रत्येक मोटरसाइकिल अलग डिज़ाइन और उद्देश्यपूर्ण परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग के ज़रिए अपनी अनूठी पहचान बनाए रखती है।

क्लासिक लेजेंड्स के सह–संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “जावा ने हमेशा उन राइडर्स को आकर्षित किया है जो यह अच्छी तरह जानते हैं कि वे कौन हैं। वे केवल दिखावे के लिए ट्रेंड्स का पीछा नहीं करते या अलग दिखने की खातिर दूसरों का ध्यान खींचने की कोशिश नहीं करते। जावा ऑल स्टार्स कोड कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज की उसी साझा भावना को पहचानता है, जिसे तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों में अलग अंदाज़ में दर्शाया गया है। जैसे ही हम त्योहारी सीज़न में प्रवेश कर रहे हैं, जावा ऑल स्टार्स रेंज को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया राइडर्स के बीच हमारी मोटरसाइकिलों के बढ़ते आकर्षण को दिखाती है। इस पूरी रेंज को Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराना इसके ओनरशिप के सफ़र को पहले से कहीं अधिक सुलभ बनाता है।”

Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर जावा ऑल स्टार्स रेंज उपलब्ध होने से, राइडर्स अब ई-कॉमर्स पर मोटरसाइकिलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और उन्हें खरीदने की दिशा में अगला कदम उठा सकते हैं। यह पहल जावा के 450 से अधिक डीलरशिप नेटवर्क को और मज़बूत करती है, जिससे संभावित ग्राहकों को इस रेंज को खोजने और ऑनलाइन खरीदारी पूरी करने का एक और विकल्प मिलता है।

ऑनलाइन खरीदारी की प्रक्रिया कैसे काम करती है:

  1. अपनी पसंदीदा जावा ऑल स्टार्स मोटरसाइकिल चुनें औरin या फ्लिपकार्ट पर लागू एक्स-शोरूम कीमत का भुगतान करें।
  2. एक अधिकृत स्थानीय डीलर आपके ऑर्डर की पुष्टि करेगा और बाकी बचे भुगतान तथा डॉक्यूमेंटेशन में आपकी सहायता करेगा।
  3. रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की औपचारिकताएं पूरी होते ही, मोटरसाइकिल आपकी नज़दीकी जावा-येज़दी डीलरशिप पर हैंडओवर के लिए तैयार हो जाएगी।

ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम:

जावा येज़दी मोटरसाइकल्स अपने ‘ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ की पेशकश जारी रखे हुए है, जिसे ग्राहकों को उनके पूरे ओनरशिप सफ़र में सहयोग देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें शामिल हैं:

  • 4-वर्ष/50,000-किमी की मानक वारंटी*
  • 6 वर्ष तक के लिए विस्तारित वारंटी विकल्प*
  • 8 वर्ष तक रोडसाइड असिस्टेंस*
  • देशव्यापी कवरेज के साथ 5 वर्ष तक का एएमसी*
  • देश भर में 450 से अधिक बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स पर उपलब्ध व्यापक ओनरशिप सपोर्ट।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read