- सरप्राइज डिलाइटर: पहली बार, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के चुनिंदा ग्राहकों को आईफोन 16 साल की सबसे कम कीमत पर मिलेगा, जिसकी डिलीवरी अमेज़न नाउ पर कुछ ही मिनटों में की जाएगी।
- प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत: सबसे बड़े सेलेक्शन पर अतिरिक्त 5% की छूट। लाखों उत्पादों पर 250 रुपये का कैशबैक।
- सभी के लिए इंस्टेंट डिस्काउंट: एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट; प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक।
- साल की सबसे कम कीमतें: सैमसंग, एप्पल, सोनी, एलजी, शाओमी, नाइकी और लोरियल पेरिस सहित सबसे बड़े ब्रांड्स साल की सबसे कम कीमतें पेश कर रहे हैं। टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज पर 80% तक की छूट; फैशन और ब्यूटी पर 80% तक की छूट; होम और फर्नीचर पर 75% तक की छूट; किताबों, होम एसेंशियल्स, किचन प्रोडक्ट्स और कपड़ों पर 70% तक की छूट; साथ ही ग्रॉसरी, हेल्थ और पर्सनल केयर, बेबी केयर और पेट केयर पर शानदार फेस्टिव ऑफर्स।
- मिनटों में डील्स: अमेज़न नाउ पर 120 से अधिक शहरों में ग्रॉसरी, ब्यूटी, होम, मोबाइल फोन एक्सेसरीज और अन्य जरूरी सामानों पर कुछ ही मिनटों में डील्स की डिलीवरी।
बेंगलुरु | 07 अक्टूबर 2026 | अमेज़न ने आज घोषणा की कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो रहा है, जो लाखों उत्पादों पर साल की सबसे कम कीमतें, प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत और कंपनी की अब तक की सबसे तेज़ फेस्टिव डिलीवरी लेकर आया है। ग्राहक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी टॉप ब्रांड्स और लाखों विक्रेताओं से कर सकते हैं। इन शानदार डील्स को बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट ईएमआई, अमेज़न पे लेटर और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए और भी किफायती बनाया गया है — और यह सब अमेज़न की अब तक की सबसे तेज़ स्पीड पर डिलीवर किया जाएगा। 8 अक्टूबर को एक सरप्राइज डिलाइटर के तहत, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के चुनिंदा ग्राहक अमेज़न नाउ पर मिनटों में डिलीवर होने वाले आईफोन 16 को साल की सबसे कम कीमत पर पा सकते हैं।
अमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “यह हमारे द्वारा ग्राहकों के लिए लाया गया अब तक का सबसे बड़ा, सबसे तेज़ और सबसे फायदेमंद अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल है। लाखों सेलर्स और टॉप ब्रांड्स हर बजट में रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप तक साल की सबसे कम कीमतें पेश कर रहे हैं। इन्हें इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर, अमेज़न पे लेटर और प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत के जरिए और किफायती बनाया गया है, ताकि ग्राहक अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को अपग्रेड कर सकें। हम इन्हें देश के हर कोने में पहले से कहीं अधिक तेज़ी से — मिनटों में, कुछ घंटों में, उसी दिन या अगले दिन डिलीवर कर रहे हैं। इस त्योहारी सीजन में हमारा वादा सरल है: हर बजट के लिए सबसे बड़ा सेलेक्शन, बेहतरीन वैल्यू और भारत की सबसे तेज़ डिलीवरी, हर ग्राहक के लिए, चाहे आप कहीं भी हों। स्मार्टफोन और अप्लायंसेज से लेकर फैशन, ब्यूटी, होम एसेंशियल्स और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए यह सबसे सही समय है।”
ग्राहक अमेज़न नाउ पर ग्रॉसरी और रोजमर्रा के जरूरी सामानों पर 50% तक की छूट पा सकते हैं। अमेज़न नाउ का विस्तार भारत के 120 से अधिक शहरों में हो चुका है — मात्र दो सप्ताह में इसकी पहुंच दोगुनी हो गई है। अमृतसर, अबोहर, जालंधर, अंबाला, मंगलुरु, मणिपाल, विशाखापट्टनम, कोच्चि, चंगनाचेरी, भुवनेश्वर और कारवार जैसे शहरों के ग्राहकों को अब अमेज़न नाउ के जरिए मिनटों में अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी मिल रही है।
अमेज़न इंडिया एआई के जरिए फेस्टिव शॉपिंग को अधिक आसान और मददगार बना रहा है। ग्राहकों के लिए, रूफस प्रोडक्ट खोजने के अनुभव को बातचीत जैसा बनाता है और लोगों को प्रोडक्ट्स की तुलना करने, डील अलर्ट सेट करने और पारदर्शी तरीके से प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री देखने में मदद करता है। आप पूछ सकते हैं — ‘25,000 के अंदर बजट स्मार्टफोन’ या सिर्फ ‘एसी हैं क्या?’।
स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स
- एप्पल आईफोन 16 128 जीबी, ब्लू: सुपर-स्मार्ट ए18 चिप और एप्पल इंटेलिजेंस के लिए तैयार, यह आईफोन एडवांस कैमरा क्षमताओं के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 48एमपी फ्यूज़न कैमरा, ऑटोफोकस के साथ बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो, कैमरा कंट्रोल और क्रिएटिविटी के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन फोटोग्राफिक स्टाइल्स शामिल हैं। इसे 74,999 रुपये में पाएं।
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी एआई स्मार्टफोन: स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर और 200एमपी एआई-एन्हांस्ड कैमरे के साथ, यह स्मार्टफोन वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड क्षमताओं के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसमें गैलेक्सी एआई, जेमिनी लाइव, नाउ ब्रीफ, 5000एमएएच बैटरी, सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और 1टीबी तक का स्टोरेज मिलता है। इसे 84,999 रुपये में पाएं।
- वनप्लस नॉर्ड सीई6 | 8जीबी+128जीबी | पिच ब्लैक | स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4: स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर और 144हर्ट्ज़ 5के एमोलेड डिस्प्ले से लैस यह स्मार्टफोन स्मूथ परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले देता है। इसमें 80वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ 8000एमएएच की बड़ी बैटरी, ओआईएस के साथ 50एमपी 4के मेन कैमरा, 32एमपी 4के सेल्फी कैमरा, वनप्लस एआई फीचर्स, आईपी66/68/69/69के प्रोटेक्शन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। इसे 33,999 रुपये में पाएं।
इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और अन्य पर सबसे बड़ी डील्स
- एप्पल 2026 मैकबुक नियो 13″ लैपटॉप विथ ए18 प्रो चिप: पेश है मैकबुक नियो, जो ए18 प्रो चिप और एप्पल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित है। यह काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें शानदार 02 सेमी (13-इंच) लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ और चार रंगों में मजबूत एल्युमिनियम डिजाइन मिलता है। इसे 68,990 रुपये में पाएं।
- जेबीएल वाइब बीम 2: 8एमएम डायनामिक ड्राइवर्स के साथ जेबीएल प्योर बास साउंड देने वाले इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और स्मार्ट एम्बिएंट फीचर्स हैं। इनमें 40 घंटे तक का कुल प्लेबैक, साफ कॉलिंग के लिए 4-माइक टेक्नोलॉजी, आईपी54 वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस, मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी और स्पीड चार्जिंग जैसे 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे का प्लेबैक मिलता है। इसे 2,799 रुपये में पाएं।
- टीसीएल 139 सेमी (55 इंच) स्मार्टचॉइस 4के यूएचडी स्मार्ट क्यूडी–मिनी एलईडी गूगल टीवी: 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 512+ प्रिसिजन डिमिंग ज़ोन और एआईपिक्यू प्रो प्रोसेसिंग वाले 4के क्यूडी-मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ यह टीवी जीवंत विजुअल्स और स्मूथ मोशन देता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 46वॉट ओंक्यो 1-चैनल साउंड सिस्टम, गूगल टीवी, 3जीबी रैम, 32जीबी स्टोरेज, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, आईमैक्स एन्हांस्ड और गेम मास्टर शामिल हैं। इसे 59,990 रुपये में पाएं।
टॉप ब्रांड्स और लेटेस्ट ट्रेंड्स से फैशन और ब्यूटी पर शानदार डील्स
ग्राहक प्रमुख ब्रांड्स पर रोमांचक डील्स के साथ अपने फेस्टिव वॉर्डरोब और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को नया रूप दे सकते हैं। ऑफर्स में लोरियल पेरिस पर 50% तक, सेटाफिल पर 14% तक, नाइकी पर 50% तक और व्रोन्ग पर 31% तक की छूट शामिल है। इसके अलावा लेविस के प्रोडक्ट्स 899 रुपये और व्रोन्ग के प्रोडक्ट्स 699 रुपये में उपलब्ध हैं।
- लोरियल पेरिस कोलेजन लिफ्टर वॉल्यूमाइज़िंग शैम्पू: लोरियल पेरिस कोलेजन लिफ्टर वॉल्यूमाइज़िंग शैम्पू 72 घंटे तक टिकने वाला इंस्टेंट वॉल्यूम देता है। इसका फॉर्मूला कोलेजन पेप्टाइड्स से युक्त है जो बालों को घना दिखाता है। यह बालों को 5 गुना अधिक वॉल्यूम देने के लिए प्रमाणित है, सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है और बेहतरीन परिणामों के लिए इसे कोलेजन लिफ्टर कंडीशनर और हेयर सीरम के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 311 रुपये में पाएं।
- नाइकी मेन्स एसबी डेल्टा फोर्स वल्क स्नीकर्स: पूरे दिन स्केटिंग सेशंस के लिए बने यह स्नीकर्स टिकाऊ प्रीमियम लेदर और सॉफ्ट फोम कुशनिंग के साथ आते हैं। साइड परफॉरेशंस हवा की आवाजाही बनाए रखते हैं, जबकि आइकॉनिक नाइकी डिटेलिंग और एर्गोनॉमिक फिट इसके डिजाइन को पूरा करते हैं। इसे 2,248 रुपये में पाएं।
- लेविस मेन्स जींस: यह स्ट्रेट-फिट जींस 83% कॉटन, 16% पॉलिएस्टर और 1% इलास्टेन के टिकाऊ कॉटन-ब्लेंड फैब्रिक से बनी है और आरामदायक मिड-राइज सिल्हूट प्रदान करती है। रोजमर्रा के उपयोग के लिए तैयार यह जींस मशीन वॉश के अनुकूल है। इसे 899 रुपये में पाएं।
दो-पहिया वाहनों से लेकर रसोई की ज़रूरी चीज़ें और घर सुधार के उत्पादों तक, सभी पर पाएं सर्वोत्तम डील्स
- हीरो मोटोकॉर्प डेस्टिनी 125 स्कूटर: लगभग 50–55 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज और 85 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ यह स्कूटर रोज़ाना बेहतर प्रदर्शन के लिए 9.1 पीएस इंजन और सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस स्कूटर में एलईडी लाइटिंग, आगे डिस्क और पिछले चक्के में ड्रम ब्रेक्स हैं, टेलेस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ZX+ वेरिएंट पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे 79119 रुपये में खरीदें
- सैमसंग 653 लीटर, 3 स्टार, फ्रॉस्ट फ्री, डबल डोर रेफ्रिजिरेट: 653 लीटर की स्पेस वाला यह बेस्पोक साइट-बाइ-साइड रेफ्रिजिरेटर बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। आपकी स्टोरेज ज़रूरतों के हिसाब से ढलने के लिए इसमें कनवर्टिबल 5-इन-1 मोड भी मिलता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर, वाई-फाई कनेक्टिविटी, स्मार्टथिंग्स एआई एनर्जी मोड, पावर फ्रीज़, पावर कूल, प्रिसाइज़ कूलिंग और उंगलियों के निशान ना पड़ने देने वाला डिजाइन है। इसे 79990 रुपये में खरीदें
रोज़ाना की ज़रूरी चीज़ों पर सर्वोत्तम डील्स
- मसलब्लेज़ बायोज़ाइम परफॉर्मेंस व्हे प्रोटीन पाउडर, 1 किलोग्राम (2.2एलबीएस): यह प्रीमियम व्हे प्रोटीन पाउडर है, जिसे अमेरिका और यूरोप से लाए गए साफ़ व्हे कॉन्संट्रेट से बनाया गया है। इसे पेटेंटेड एंजाइम के साथ तैयार किया है, ताकि प्रोटीन बेहतर तरीके से अवशोषित हो सके और मांसपेशियों को रिकवरी में मदद मिले। इसमें कोई बनावटी रंग, अतरिक्त शुगर या प्रिजर्वेटिव नहीं हैं और इसकी शुद्धता और गुणवत्ता की अच्छी तरह से जांच की गई है। 1 किलोग्राम (2.2 एलबीएस) का पैक 3799 रुपये में खरीदें।
- योगाबार 26 ग्राम हाई प्रोटीन ओट्स 1 किलोग्राम, डार्क चॉकलेट: यह होल-ग्रेन ओट्स, व्हे प्रोटीन और सोया प्रोटीन आइसोलेट से बना हाई-प्रोटीन ब्रेकफ़ास्ट सेरेल है, जिसमें प्रति 100 ग्राम 26 ग्राम प्रोटीन मिलता है और इसमें कोई अतिरिक्त शूगर नहीं होती है। इसमें चिया, कद्दू और सूरजमुखी के बीज, किशमिश और प्रोबायोटिक्स भी शामिल हैं, साथ ही इसका डार्क चॉकलेट स्वाद इसे एक पौष्टिक और पेट भरने वाला नाश्ता बनाता है। इसे 298 रुपये में खरीदें।
अमेज़न बाज़ार के साथ “सस्ता भी, भरोसा भी”
अमेज़न बाज़ार पर फैशन, ब्यूटी, किचन, होम और अन्य श्रेणियों में 70% तक छूट और अतिरिक्त कैशबैक के साथ खरीदारी करें।
- महिलाओं के लिए कैज़ुअल प्रिंटेड छोटी बाजू और गोल गले वाली टी-शर्ट: नर्म, हवादार कॉटन मिक्स फैब्रिक से तैयार यह
टी-शर्ट गोल गले और छोटी बाजू के साथ ढीली फिटिंग वाले डिजाइन में आती है। इसका प्रिंटेड डिजाइन इसे एक्टिव वियर, जिम सेशन, कसरत और कैजुअल दिन के पहरावे के रूप मे एकदम फिट बनाता है। इसे 299 रुपये में खरीदें - 2 तकिये के कवर के साथ जयपुरी कॉटन की डबल बेडशीट: 100% कॉटन से बनी पारंपरिक जयपुरी राजस्थानी सांगानेरी डिजाइन। इस सेट में किंग-साइज डबल बेडशीट और दो तकिये के कवर हैं, जो इसे रोज़ाना बेडरूम में उपयोग के लिए और आपके घर की सजावट के लिए एकदम सही उत्पाद बनाते हैं। इसे 479 रुपये में खरीदें
अमेज़न बिज़नेस
ग्राहक श्रेणियों में 70% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं और थोक खरीदारियों पर 10% तक अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं
- एचपी पैवेलियन लैपटॉप: 58,990 रुपये में उपलब्ध एचपी का यह भरोसेमंद पैवेलियन लैपटॉप रोज़ाना के कामों और कारोबारी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एकदम सही चुनाव है। व्यापारिक खरीदारी करते समय 2 या अधिक यूनिट लेने पर अतिरिक्त 5% की छूट भी मिलेगी।
- बॉल्ट एक्स मस्टांग हेडफ़ोन: बॉल्ट एक्स मस्टांग हेडफ़ोन के साथ सुनने का शानदार अनुभव प्राप्त करें। यह मात्र 1,499 रुपये में उपलब्ध हैं। व्यापारिक खरीदारी करते समय 2 या अधिक यूनिट लेने पर अतिरिक्त 12% की छूट भी हासिल कर
सकते हैं।
== समाप्त ==

