
- होटल क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन किया; डीइटी और उसके पार्टनर ग्लोबल ट्रेड संबंधों को मजबूत कर बढ़ा रहे हैं आगे की मांग
- अगस्त 2026 में 66% रही होटल ऑक्यूपेंसी, जो पिछले साल के इसी दौर की तुलना में 89% के बराबर
- ‘ATM होस्टेड बायर्स प्रोग्राम’ के जरिए 40 से ज़्यादा देशों के 300 से अधिक इंटरनेशनल ट्रैवल प्रोफेशनल्स की मेज़बानी कर रहा डीइटी
भारत | 15 सितंबर 2026 | दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज़्म (DET) ने अरेबियन ट्रैवल मार्केट (ATM) 2026 के ओपनिंग डे पर नए आंकड़े जारी किए हैं, जो बताते हैं कि दुबई का टूरिज़्म सेक्टर एक बार फिर अपनी मजबूती साबित कर रहा है। शहर के हॉस्पिटैलिटी और होटल सेक्टर में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है।
अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि दुबई ने बीते वर्षों में जो मजबूत इकोसिस्टम, ग्लोबल पार्टनरशिप्स और विविध मार्केट बेस तैयार किया है, वह कितना टिकाऊ है। यह इंडस्ट्री के उस जज़्बे को दर्शाता है, जिसने लगातार निवेश, नए प्रयोगों और शानदार गेस्ट सर्विस पर अपना ध्यान बनाए रखा। साथ ही, यह 2026 के आखिरी महीनों में दुबई की मजबूत स्थिति और बेहतरीन भविष्य का भरोसा देता है।
अगस्त में होटल ऑक्यूपेंसी 66% तक पहुंच गई, जो अगस्त 2025 में दर्ज की गई ऑक्यूपेंसी के 89% के बराबर है। मार्च 2026 में रही 36% ऑक्यूपेंसी के मुकाबले यह एक बड़ी और तेज़ बढ़त है। लगातार बढ़ता यह ग्राफ दिखाता है कि दुबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की बुनियाद बेहद मजबूत है और मार्केट में इसकी मांग तेज़ी से बढ़ रही है। गेस्ट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने और आने वाले समय की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कई होटल प्रॉपर्टीज में बड़े पैमाने पर रिनोवेशन का काम किया गया है। इसके साथ ही, अगस्त 2026 के आखिर तक शहर में होटल कमरों की कुल संख्या लगभग 1,49,000 हो गई। साल के शुरुआती आठ महीनों में दुबई के होटलों में 21.61 मिलियन ‘ऑक्यूपाइड रूम नाइट्स’ दर्ज किए गए, जो इस पूरे नेटवर्क की मजबूत सक्रियता को साफ बयां करते हैं।
होटल सेक्टर की इस शानदार ग्रोथ का सीधा असर पर्यटकों की संख्या पर भी दिखा। अगस्त 2026 में लगभग 8.69 लाख इंटरनेशनल ओवरनाइट विजिटर्स दुबई पहुंचे। मार्च के बाद से हर महीने टूरिस्ट्स की संख्या में दो अंकों (डबल-डिजिट) की बढ़त देखी जा रही है। फरवरी 2026 के बाद यह किसी एक महीने में पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ साल के पहले आठ महीनों में कुल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आंकड़ा 69.7 लाख तक पहुंच गया है।
दुबई ने दुनिया के हर कोने से पर्यटकों को आकर्षित किया है। जनवरी से अगस्त के बीच 20% शेयर के साथ वेस्टर्न यूरोप सबसे बड़ा रीजनल सोर्स बना रहा। इसके बाद साउथ एशिया 17%, जीसीसी 16%, सीआईएस और ईस्टर्न यूरोप 14%, एमईएनए 10%, नॉर्थ ईस्ट व साउथ ईस्ट एशिया 9%, अमेरिका 7%, अफ्रीका 5% और ऑस्ट्रलेशिया 2% के योगदान के साथ जुड़े रहे। दुनिया भर से आ रहे पर्यटकों का यह विविध आधार डीइटी और उसके पार्टनर्स को नए और मौजूदा बाजारों में मांग बढ़ाने का बड़ा मौका देता है। यह दुबई इकोनॉमिक एजेंडा (D33) के उन लक्ष्यों के भी अनुकूल है, जिनका मकसद दुबई को बिज़नेस और छुट्टियों के लिए दुनिया की पहली पसंद बनाना और एक फ्यूचर-रेडी विजिटर इकोनॉमी तैयार करना है।
ग्लोबल मार्केट्स से लगातार बढ़ता भरोसा
दुबई कॉर्पोरेशन फॉर टूरिज़्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग (DCTCM) के सीईओ इस्साम काज़िम ने कहा, “किसी भी शहर की असली ताकत का पता आसान दौर में नहीं, बल्कि चुनौतियों के वक्त चलता है। अपने लीडर्स के विज़न पर चलते हुए, हम सही वक्त का इंतज़ार करने के बजाय लगातार काम करने और अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने में यकीन रखते हैं। इस साल के नतीजे उन सभी लोगों की मेहनत का फल हैं, जो दुबई की विजिटर इकोनॉमी को गढ़ रहे हैं—चाहे वह हमारे ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स हों या शहर के आम नागरिक, जो मिलकर हर विजिटर को एक यादगार अहसास देते हैं। हाल के महीनों में अपनी इंडस्ट्री के परफॉर्मेंस पर हमें गर्व है। अलग-अलग देशों से आते टूरिस्ट्स, वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और हर दिन निखरते ऑफर्स की वजह से दुबई पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
अरेबियन ट्रैवल मार्केट (ATM) इस ग्रोथ को नई रफ़्तार देने का सबसे सही मंच है। यहां हम दुनिया भर के पार्टनर्स के साथ बैठकर नए ट्रेंड्स को समझते हैं और भविष्य के अवसरों को आकार देते हैं। हमारा पूरा फोकस अपनी इंडस्ट्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और विजिटर्स को दुबई आने की ठोस वजहें देने पर है। इन्हीं मजबूत आधारों के दम पर हमें 2026 के आने वाले महीनों से बेहद उम्मीदें हैं।”
14 से 17 सितंबर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित हो रहा ATM का 33वां एडिशन ऐसे समय में ग्लोबल ट्रैवल कम्युनिटी को एक साथ ला रहा है, जब पूरी इंडस्ट्री नई संभावनाओं की तलाश में है। डीइटी और उसके सहयोगियों के लिए यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड के साथ संबंधों को नई गहराई देने और दुबई के लगातार होते विकास को दुनिया के सामने रखने का एक बड़ा जरिया है।
पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का सफल मॉडल
ATM 2026 में DET के साथ दुबई टूरिज़्म इकोसिस्टम के 115 से अधिक को-एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रमुख होटल ग्रुप्स, टूरिस्ट अट्रैक्शंस, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां, एविएशन पार्टनर्स और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। यह भागीदारी उस सहयोगात्मक पब्लिक-प्राइवेट मॉडल की मिसाल है, जो दुबई की टूरिज़्म स्ट्रैटेजी की रीढ़ है। इसी तालमेल के बल पर दुबई दुनिया के सामने अपनी एकीकृत टूरिज़्म पेशकश पेश कर पाता है।
डिपार्टमेंट अपने ‘ATM होस्टेड बायर्स प्रोग्राम’ के ज़रिए 40 से अधिक देशों के 300 से ज़्यादा इंटरनेशनल ट्रैवल प्रोफेशनल्स की मेज़बानी कर रहा है। यह पहल उन बायर्स को दुबई के हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस को करीब से महसूस करने का मौका देती है, जो दुनिया भर में इसे प्रमोट करते हैं। इससे उन्हें लोकल स्टेकहोल्डर्स से सीधे जुड़ने और शहर के नए प्रोडक्ट्स व सर्विसेज को गहराई से जानने-समझने का अवसर मिलता है।
लगातार आधुनिक होते अनुभव
ATM के दौरान डीइटी और उसके पार्टनर दुबई की बदलती और आधुनिक टूरिज़्म पेशकश को पेश कर रहे हैं। इसमें हॉस्पिटैलिटी, गैस्ट्रोनॉमी, कल्चर, एंटरटेनमेंट, वेलनेस, एक्सेसिबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी और फैमिली एक्सपीरियंस शामिल हैं। 2026 में शहर का मुख्य ध्यान ग्लोबल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने, स्पेशल नीड्स वाले विजिटर्स के लिए शहर को अधिक सुलभ बनाने तथा दुबई सस्टेनेबल टूरिज़्म और दुबई कैन जैसी पर्यावरण-अनुकूल पहलों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।
साल 2026 के दौरान डीइटी ने अपनी ग्लोबल रीच को और प्रभावी बनाया है। इंटरनेशनल ट्रैवल ट्रेड से जुड़ाव, रोडशोज़, ग्लोबल कैंपेन और प्राथमिकता वाले बाजारों के हिसाब से बनाई गई साझेदारियों के ज़रिए दुबई की साख को लगातार बढ़ावा दिया गया है। हाल ही में शुरू की गई ‘अ दुबई इन्वाइट’ पहल के तहत लगभग 200 देशों के नागरिकों को अपने दोस्तों और परिजनों को दुबई बुलाने का मौका मिला, जिसके लिए 90,000 से अधिक निवासियों ने आवेदन किया। इन सभी कोशिशों का मकसद दुबई के असली ब्रांड एंबेसडर्स को पहचानना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की प्राथमिकता को बनाए रखना है।
भारत में, दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म ने हाल ही में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में अपना अब तक का सबसे बड़ा रोडशो पूरा किया, जिसमें 28 प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल शामिल था, जो 37 होटलों, 41 आकर्षण स्थलों, नौ डीएमसी और एक एयरलाइन सहित कुल 88 संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा था। इस रोडशो ने दुबई के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के साझेदारों को भारतीय ट्रैवल ट्रेड से सीधे जोड़ा, जिससे दुबई के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्रोत बाजार के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत हुई। तीनों शहरों में हुई व्यापारिक बातचीत में आगामी अक्टूबर-दिसंबर सीजन को लेकर गहरा भरोसा नजर आया, और साझेदारों ने भारत से मजबूत अग्रिम बुकिंग की उम्मीद जताई। चर्चाओं में प्रीमियम और लक्जरी ट्रेवल, वेलनेस, एमआईसीई और खास तौर पर तैयार किए गए यात्रा कार्यक्रमों को लेकर भारतीय यात्रियों की बढ़ती दिलचस्पी भी सामने आई, साथ ही युवा यात्रियों में छोटी, अधिक बार होने वाली और अनुभव-केंद्रित यात्राओं के प्रति बढ़ता रुझान भी देखने को मिला।
रोडशो के हिस्से के रूप में दुबई बिजनेस इवेंट्स (डीबीई) ने भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया, जो एमआईसीई, कॉर्पोरेट ट्रेवल और इंसेंटिव के लिए एक गंतव्य के रूप में दुबई की बढ़ती संभावनाओं को रेखांकित करता है। जैसे-जैसे भारत अपने प्रमुख त्योहारी और सर्दियों की यात्रा योजना के दौर में प्रवेश कर रहा है, यह रोडशो दुबई के पर्यटन हितधारकों को गंतव्य के व्यस्ततम ट्रेवल सीजन से पहले व्यापारिक संबंधों को और अधिक गहरा करने का एक मंच प्रदान करता है।
इस साल की शुरुआत में, वैश्विक चुनौतियों के बीच दुबई सरकार ने 2.5 बिलियन एईडी (AED 2.5 Billion) के पैकेज की घोषणा की थी, जिसने टूरिज़्म, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट सेक्टर्स को सीधी ताकत दी। इसके साथ ही, शहर ने अपनी ग्लोबल कनेक्टिविटी को भी बेहद तेज़ी से बहाल किया है—जहां एमिरेट्स ने अपने नेटवर्क का 97% हिस्सा फिर से चालू कर दिया है, वहीं दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर लोड फैक्टर 2025 के स्तर के बेहद करीब पहुंच चुका है।
चार दिनों तक चलने वाले इस ATM इवेंट में डीइटी लगातार मीटिंग्स, पार्टनर एंगेजमेंट्स और इंडस्ट्री डिस्कशंस का आयोजन करता रहेगा, ताकि दुबई के इंटरनेशनल टूरिज़्म नेटवर्क को मजबूती मिले और आने वाले समय में विजिटर इकोनॉमी की रफ्तार यूं ही बनी रहे।
== समाप्त ==

