Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान धनतेरस से ठीक पहले अमेज़न...

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान धनतेरस से ठीक पहले अमेज़न इंडिया पर टू-व्हीलर्स की बिक्री में 6 गुना की भारी बढ़ोतरी

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में 60% से अधिक हिस्सेदारी नॉन-मेट्रो के ग्राहकों की रही। इस ज़बरदस्त सेल को आगे बढ़ाने में हीरो मोटोकॉर्प, चेतक, बजाज ऑटो, ट्रायम्फ और केटीएम जैसे प्रमुख ब्रांड्स का सबसे बड़ा हाथ रहा।


  • ग्राहक घर बैठे आराम से ईवी, रोज़ाना आने-जाने वाली कम्यूटर बाइक्स और प्रीमियम मोटरसाइकिलों के 200 से ज़्यादा मॉडल्स के बारे में रिसर्च, तुलना और खरीद कर सकते हैं।
  • धनतेरस के मौके पर ग्राहक अब अपनी पसंदीदा टू-व्हीलर को मात्र ₹2,350 प्रति माह से शुरू होने वाले लोन पर खरीद सकते हैं, जिसमें 24 महीने तक की अवधि, ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस और ज़ीरो पेपरवर्क की सुविधा शामिल है; साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
  • इसके अलावा, ग्राहक डिलीवरी के 14 दिनों बाद लोन पर ₹12,000 तक का 5% कैशबैक पा सकते हैं, और सभी बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर ₹9,000 तक की अतिरिक्त छूट, ₹3,000 तक के कूपन या अमेजन पे यूपीआई के ज़रिए ₹7,000 तक का लाभ उठा सकते हैं।
  • in पर ऑटोमोटिव स्टोर अपनी सामान्य दिनों की तुलना में 2.2 गुना तेज़ चल रहा है, क्योंकि ग्राहक हेलमेट, राइडिंग गियर, डैशकैम से लेकर जीपीएस ट्रैकर, टायर इन्फ्लेटर, इंजन ऑयल, प्रेशर वॉशर जैसे 200 से अधिक ब्रांड्स के 1 लाख से भी ज़्यादा सुरक्षा और गाड़ी के रखरखाव वाले प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं।
  • ग्राहक इस फेस्टिव सीज़न अमेज़न के बोलचाल वाले शॉपिंग असिस्टेंट रूफस के साथ और भी स्मार्ट तरीके से शॉपिंग कर सकते हैं, जो प्रोडक्ट्स की तुलना करता है, प्राइस हिस्ट्री चेक करता है, पर्सनलाइज़्ड सुझाव देता है, और डील अलर्ट सेट करता है।
  • इस त्योहारी सीज़न में पूरे भरोसे के साथ खरीदारी करने के लिए ग्राहक लेंस एआई से विजुअल सर्च कर सकते हैं, एआई-जनरेटेड रिव्यू हाइलाइट्स पढ़ सकते हैं और पार्ट फाइंडर का इस्तेमाल करके 20 से ज़्यादा कैटेगरी के 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स में से यह कन्फर्म कर सकते हैं कि कोई पार्ट उनकी गाड़ी में बिल्कुल सही फिट बैठता है या नहीं।

बेंगलुरु, भारत | 29 अक्टूबर 2026 | अब पहले से कहीं ज़्यादा ग्राहक Amazon.in पर अपने पसंदीदा टू-व्हीलर के बारे में रिसर्च कर रहे हैं, उनकी तुलना कर रहे हैं और उन्हें घर बैठे खरीद रहे हैं। यही वजह है कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत से ही इस कैटेगरी में सामान्य दिनों के मुकाबले 6 गुना की शानदार बढ़त देखी गई है। ग्राहकों के बीच चेतक और एम्पीयर जैसे ईवी ब्रांड्स, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे भरोसेमंद भारतीय ब्रांड्स, और ट्रायम्फ व केटीएम जैसे प्रीमियम इंटरनेशनल ब्रांड्स सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं, जो यह दिखाता है कि टू-व्हीलर खरीदार अब तेज़ी से ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी का यह क्रेज़ सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 60% से ज़्यादा टू-व्हीलर बिक्री नॉन-मेट्रो से आ रही है। इसमें मुख्य रूप से सूरत, कोटा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, प्रयागराज, नेल्लोर, वारंगल, अमृतसर, लुधियाना, बेलगावी, कानपुर और भीलवाड़ा जैसे शहर इसकी अगुवाई कर रहे हैं।

इस शॉपिंग इवेंट के दौरान जहाँ एक तरफ चेतक और एम्पीयर की अगुवाई में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सामान्य दिनों के मुकाबले 8 गुना की रफ्तार से बढ़ रहे हैं, वहीं रोज़ाना आने-जाने वाली कम्यूटर बाइक्स इससे भी तेज़ यानी 13.5 गुना की रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। यहाँ तक कि प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी 2.5 गुना का उछाल देखा गया है, जो साफ दिखाता है कि ग्राहक अब ज़्यादा पावरफुल और वर्सटाइल गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही, ग्राहक अपनी गाड़ियों की सुरक्षा, देखरेख और मेंटेनेंस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। Amazon.in के ऑटोमोटिव स्टोर पर हेलमेट, डैशकैम, राइडिंग गियर, कार परफ्यूम, कार वैक्यूम क्लीनर, स्पेयर पार्ट्स और कार केयर से जुड़े अन्य ज़रूरी सामानों की भारी मांग है, जिसकी वजह से इस स्टोर ने सामान्य दिनों के मुकाबले 2.2 गुना की शानदार ग्रोथ हासिल की है।

अमन दीप लोहान, डायरेक्टर – होम, किचन एंड आउटडोर्स, अमेज़न इंडिया ने इस सफलता पर कहा: “टू-व्हीलर्स के लिए यह अब तक का सबसे रोमांचक अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल रहा है। पहले से कहीं ज़्यादा ग्राहक Amazon.in पर अपनी पसंद की बाइक के बारे में रिसर्च और तुलना करके खरीदारी की शुरुआत कर रहे हैं, और इस फेस्टिव सीज़न में यह ट्रेंड बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा है। हमारा पूरा ध्यान उन चीज़ों पर रहा है जो ग्राहकों के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं: जैसे प्रोडक्ट्स की सबसे बड़ी रेंज, गाइडेड डिस्कवरी, आसान पेमेंट और अफोर्डेबिलिटी ऑप्शन्स, कस्टमर रिव्यूज़ और खरीदारी के लंबे समय बाद तक मिलने वाला सपोर्ट। हमारा एआई-बेस्ड शॉपिंग असिस्टेंट रूफस ग्राहकों को सही विकल्प चुनने में मदद करता है। हाल ही में हमने टीवीएस मोटर, फ्लाइंग फ्ली  और अल्ट्रावॉयलेट  जैसे ब्रांड्स को भी अपने साथ जोड़ा है। ग्राहकों की सुविधा को और बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से सही स्पेयर पार्ट ढूंढने जैसे जटिल काम के लिए, हमने पार्ट फाइंडर पेश किया है ताकि वे अपनी गाड़ी के हिसाब से बिल्कुल सटीक पार्ट और एक्सेसरीज़ चुन सकें। ये सभी फीचर्स मिलकर ऑनलाइन टू-व्हीलर खरीदने के अनुभव को बेहद सरल और शानदार बनाते हैं।”

इस धनतेरस सबसे लोकप्रिय गाड़ियों पर शानदार डील्स

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 धनतेरस और दिवाली तक लाइव है। इसमें टू-व्हीलर्स, ऑटोमोटिव एक्सेसरीज़ और उपकरणों पर नए ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहक 200 से भी ज़्यादा मॉडल्स में से अपना पसंदीदा टू-व्हीलर चुन सकते हैं। हीरो मोटोकॉर्प और बजाज की बाइक ₹44,207 की शुरुआती कीमत और ₹13,250 तक की छूट पर मिल रही हैं, जबकि हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर ₹54,159 की शुरुआती कीमत और ₹7,750 तक की छूट पर उपलब्ध हैं। एम्पीयर, चेतक और अन्य ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल  ₹44,750 की शुरुआती कीमत और ₹14,750 तक की छूट पर मिल रहे हैं, जबकि केटीएम, ट्रायम्फ, अल्ट्रावॉयलेट, टीवीएस और अन्य ब्रांड्स की प्रीमियम बाइक ₹1,04,890 की शुरुआती कीमत और ₹26,250 तक की छूट पर उपलब्ध हैं। अमेज़न पे शॉपिंग लोन की मदद से ग्राहक अपने टू-व्हीलर के लिए चेकआउट के समय ही तुरंत लोन ले सकते हैं। इसकी किस्त ₹2,350 महीने से शुरू होती है, जिसमें 24 महीने तक का समय मिलता है और कोई प्रोसेसिंग फीस या कागज़ी झंझट (ज़ीरो पेपरवर्क) नहीं है। पात्र ग्राहक ₹50,000 और उससे ऊपर की खरीदारी पर सालभर ₹3.5 लाख तक की क्रेडिट लिमिट का फायदा उठा सकते हैं, जिसका ऑफर चेकआउट के दौरान कुछ ही सेकंड में मिल जाता है। लोन पर गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के 14 दिन बाद ₹12,000 तक का 5% कैशबैक भी मिलेगा।

बैंक और पेमेंट ऑफर्स बढ़ाएंगे आपकी बचत

ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई से पेमेंट करने पर 10% इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिल रहा है, साथ ही सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर ₹9,000 तक की छूट उपलब्ध है। ग्राहक अलग से कूपन के ज़रिए ₹3,000 तक या अमेजन पे यूपीआई से पेमेंट करने पर ₹7,000 तक की बचत कर सकते हैं। अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों के मामले में प्राइम मेंबर्स के लिए 5% और नॉन-प्राइम मंबर्स  के लिए 3% के पुराने कैशबैक  के अलावा 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे लेटर यूज़र्स आसान किस्तों या अगले महीने पूरा भुगतान करने के विकल्प के साथ 10% कैशबैक पा सकते हैं और प्राइम मेंबर्स को योग्य खरीदारी पर ₹250 का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ग्राहक:

इन स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ हो जाएं इलेक्ट्रिक

  • इस फेस्टिव सीज़न बजाज ऑटो के चेतक C3503  के साथ इलेक्ट्रिक पर स्विच करें, जो सिर्फ ₹1,25,698 में शहर के आसान सफर के लिए बना एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है; या फिर एम्‍पीयर मैग्‍नस G मैक्‍स चुनें, जो रोज़मर्रा की ज्‍यादा राइड के लिए आरामदायक रेंज देने वाला एक प्रैक्टिकल ईवी है और ₹1,02,999 में उपलब्ध है।
  • उन राइडर्स के लिए जो थोड़ा स्पोर्टी इलेक्ट्रिक विकल्प चाहते हैं, टीवीएस रोनिन बेस लाइटिंग ब्‍लैक आधुनिक स्टाइलिंग और आरामदायक राइडिंग पॉश्चर के साथ आता है, जो रोज़ाना आने-जाने और वीकेंड राइड्स दोनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और मात्र ₹1,30,290 में उपलब्ध है।

प्रीमियम बाइक्‍स में करें अपग्रेड

  • अगर आप दमदार पावर और रफ्तार के शौकीन हैं, तो केटीएम 390 एडवेंचर और केटीएम डयूक 250 आपके लिए ही बनी हैं। चाहे लंबी दूरी का सफर तय करना हो या शहर की सड़कों पर फर्राटा भरना हो, ये बाइक्स हर जगह सुपरहिट हैं। ये क्रमशः ₹2,86,740 और ₹2,26,649 में आपकी हो सकती हैं।
  • वहीं, जो लोग क्लासिक लुक के साथ रोज़ाना इस्तेमाल की सुविधा चाहते हैं, उनके लिए ट्रायम्‍फ स्‍पीड 400 एक ज़बरदस्त चॉइस है, जो सिर्फ ₹2,35,327 में मिल रही है।

रोज़ के सफर को आसान बनाने वाली बाइक्स और स्कूटर्स पर धमाकेदार ऑफर्स

  • हीरो मोटोकॉर्प HF डीलक्‍स शानदार माइलेज और कम रखरखाव खर्च के लिए सड़क पर सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है, जो सिर्फ ₹59,477 में उपलब्ध है; जबकि हीरो मोटोकॉर्प पैशन+ i3S अपनी आई3एस फ्यूल-सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल को बढ़ाती है, जो ₹81,413 में उपलब्ध है।
  • हीरो मोटोकॉर्प डेस्टिनी पूरे परिवार के लिए एक आसान और सुविधाजनक स्कूटर है जो ₹90,019 में उपलब्ध है, और बजाज पल्‍सर N160 उन राइडर्स के लिए परफॉर्मेंस को एक लेवल ऊपर ले जाती है जो डेली यूज़ के लिए दमदार पावर चाहते हैं, जो सिर्फ ₹1,43,765 में उपलब्ध है। 

ऑटोमोटिव एक्सेसरीज़ और उपकरणों की सबसे बड़ी रेंज

डैशकैम और जीपीएस ट्रैकर से लेकर हेलमेट, टायर इन्फ्लेटर, राइडिंग गियर, कार परफ्यूम, सीट कुशन, प्रेशर वॉशर, इंजन ऑयल और गाड़ियों से जुड़ी हर ज़रूरत का सामान Amazon.in के ऑटोमोटिव स्टोर पर उपलब्ध है। यहाँ 200 से अधिक भरोसेमंद ब्रांड्स के 1 लाख से भी ज़्यादा प्रोडक्ट्स एक ही जगह मिलते हैं। इनमें शामिल हैं:

ऑटोमोटिव एक्सेसरीज़ से करें खुद को तैयार

एआई  के साथ करें स्मार्ट शॉपिंग और पहली बार में ही पाएँ सही फिटिंग

अमेज़न इंडिया एआई टूल्स के ज़रिए शॉपिंग को बहुत आसान बना रहा है ताकि ग्राहक तेज़ी से सामान ढूंढ सकें और सही फैसले ले सकें। रूफस की मदद से ग्राहक सीधे और आसान शब्दों में पूछकर अपनी पसंद के सुझाव पा सकते हैं, जैसे “Show me the best electric scooters under INR 1.5 lakh” या “पल्‍सर 150 के लिए बेस्‍ट हेलमेट दिखाओ”। वहीं लेंस एआई ग्राहकों को किसी भी चीज़ की फोटो खींचकर उसे तुरंत अमेज़न पर ढूंढने की सुविधा देता है, चाहे वह सड़क पर दिखी कोई राइडिंग जैकेट हो या शोरूम में देखा गया कोई व्हीकल कवर। इसके अलावा, रूफस 30 दिनों से लेकर 1 साल तक की प्राइस हिस्ट्री भी दिखाता है और डैशकैम या राइडिंग ग्लव्स जैसी चीज़ों के मनचाही कीमत पर पहुँचने पर ग्राहकों को अलर्ट करता है। एआई रिव्यू हाइलाइट्स, क्विक लर्न और बाइंग गाइड्स से प्रोडक्ट्स को समझना काफी आसान हो जाता है, जैसे अलग-अलग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज की तुलना करना या हेलमेट का सही सर्टिफिकेशन चुनना। साथ ही, एक पर्सनलाइज़्ड होमपेज हर ग्राहक की पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट्स दिखाता है। गाड़ी के मालिकों के लिए, एक बार अमेज़न गैराज में अपनी गाड़ी चुनने के बाद, पार्ट फाइंडर टूल वाईपर ब्लेड्स, ऑटोमोटिव लाइट्स और इंजन ऑयल से लेकर फिट-स्पेसिफिक कवर्स, मैट्स और एक्सटीरियर गार्ड्स जैसी 20 से ज़्यादा कैटेगरी के 1 लाख से भी अधिक प्रोडक्ट्स पर कम्पैटिबिलिटी चेक करता है। इसके साथ ही, एक्सेसरीज़ विजेट खरीदारी के समय व्हीकल प्रोडक्ट पेज पर ही 200 से अधिक मैचिंग प्रोडक्ट्स दिखा देता है, जिससे ग्राहकों को पहली बार में ही अपनी गाड़ी के लिए बिल्कुल सही पार्ट और सटीक फिटिंग मिल जाती है।

*सभी डील और ऑफर देखने के लिए, Amazon Great Indian Festival स्टोरफ्रंट पर जाएं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read