Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेजन इंडिया का प्राइम डे 2025 अबतक का सबसे ज्यापदा खरीदारी वाला...

अमेजन इंडिया का प्राइम डे 2025 अबतक का सबसे ज्यापदा खरीदारी वाला प्राइम डे इवेंट बन गया!

  • अब तक का सबसे ज्‍यादा खरीदारी वाला प्राइम डे इवेंट: इस साल का प्राइम डे इवेंट पिछले प्राइम डे इवेंट्स से काफी बड़ा था, जिसमें रिकॉर्ड बिक्री और तीन दिनों में अधिक सामान बिका। प्राइम मेंबर्स ने हर एक मिनट में 18,000 से ज्‍यादा ऑर्डर दर्ज किए (प्राइम डे 2024 की तुलना में 50 फीसद से ज्‍यादा)
  • भारत ने प्राइम का आनंद लिया:प्राइम डे से पहले 70 प्रतिशत प्राइम मेंबरशिप साइन-अप टियर 2 और टियर 3 शहरों और कस्बों से किए गए।
  • फास्‍ट डिलीवरी: टियर 1 शहरों में हजारों उत्पादों की डिलीवरी 4 घंटे के भीतर पूरी की गई। मेट्रो शहरों में अधिक ग्राहकों को उसी दिन/अगले दिन डिलीवरी मिली (पिछले साल की तुलना में 2 गुना वृद्धि) और टियर 2 और 3 शहरों में 2 दिनों के भीतर डिलीवरी हुई (1.8 गुनावृद्धि)।
  • विक्रेताओं के लिए बना उत्सव:प्राइम डे 2025 में अब तक के सभी संस्‍करणों की तुलना में सबसे अधिक विक्रेताओं ने बिक्री हासिल की। अमेजन ने पिछले सभी प्राइम डे संस्‍करणों की तुलना में इस बार छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) की सबसे अधिक भागीदारी देखी।
  • ग्राहकों ने की अमेजन पे के साथ खरीदारी:इस प्राइम डे पर अधिक प्राइम मेंबर्स ने अमेजन पे का उपयोग किया, जिनमें से 60 फीसद से अधिक टियर 2 और 3 शहरों और कस्बों से थे। प्राइम डे 2025 के दौरान 50 फीसद से अधिक ग्राहकों ने अमेजन पे लेटर सुविधा का उपयोग किया।
  • ब्‍लॉकबस्‍टर मनोरंजन और अधिक: प्राइम डे से पहले, प्राइम वीडियो ने 17 बहुप्रतीक्षित भारतीय और अंतरराष्ट्रीय टाइटल्स लॉन्च किए, जिनमें पंचायत सीज़न 4, द ट्रेटर्स, हेड्स ऑफ स्टेट, उप्पू कप्पुरंबु आदि शामिल हैं। मेट्रो से लेकर सबसे छोटे कस्बों तक, 4,400 से ज्‍यादा भारतीय शहरों और कस्बों के प्राइम मेंबर्स ने प्राइम वीडियो की सामग्री का आनंद लिया। प्राइम डे 2025 के दौरान लॉन्च किए गए भारतीय टाइटल्स को न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर 224 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया गया। प्राइमवीडियोनेअंतरराष्ट्रीयसामग्रीकेलिएभारतमेंगहरीपहुंचप्रदानकी।

बेंगलुरु, 21 जुलाई 2025: इस साल प्राइम डे पर अधिक सदस्यों ने पिछले किसी भी प्राइम डे इवेंट की तुलना में अधिक खरीदारी की। इस साल का प्राइम डे इवेंट पिछले प्राइम डे इवेंट से बड़ा था, जिसमें रिकॉर्ड बिक्री और तीन दिनों में अधिक आइटम बिके। विशेष रूप से, इवेंट से पहले 70% नए प्राइम साइन-अप टियर 2 और 3 शहरों और कस्बों से आए। प्राइम डे 2025 भारत भर में छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) के लिए भी शानदार सफलता थी। प्राइम डे 2025 के दौरान बिक्री प्राप्त करने वाले SMBs की संख्या अब तक की सबसे अधिक थी, जो पिछले साल की तुलना में 30% अधिक थी। प्राइम डे 2025 के दौरान बिक्री प्राप्त करने वाले छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMB) की संख्या सभी संस्करणों में अब तक की सबसे अधिक रही। इसके अलावा, इस आयोजन में भाग लेने वाले 68 फीसद से अधिक एसएमबी टियर 2-3 शहरों और उससे आगे के क्षेत्रों से थे।

अक्षय साही, हेड ऑफ अमेजन प्राइम, डिलीवरी और रिटर्न्स एक्सपीरियंस, इंडिया और इमर्जिंग मार्केट्स ने कहा, “हम अपने विक्रेताओं, ब्रांड्स और बैंक पार्टनर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने भारत में अब तक का सबसे बड़ा प्राइम डे देने में हमारी मदद की। प्राइम मेंबर्स ने पिछले किसी भी प्राइम डे खरीदारी आयोजन की तुलना में अधिक वस्तुओं की खरीदारी की, जबकि हमने सबसे अधिक सेम-डे डिलीवरी के साथ स्‍पीड के नए रिकॉर्ड बनाए। हमें अपने ग्राहकों को बड़ी बचत करने में मदद करना पसंद है, और प्राइम डे प्राइम मेंबर्स द्वारा प्रदान किए जाने वाले मूल्य, तेज डिलीवरी, शानदार डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का अंतिम उत्सव है।”

उन्‍होंने आगे कहा, “हमारे सहयोगियों की भलाई और परिचालन को बढ़ाने के लिए हाल ही में किए गए 2000 करोड़ रुपए के निवेश के कारण, हम इस साल और तेजी से और सुरक्षित डिलीवरी करने में सक्षम हुए. मैं हमारे डिलीवरी भागीदारों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जो पूरे भारत में तेज और विश्वसनीय डिलीवरी के साथ हमारे प्राइम सदस्यों की खुशियों को बढ़ाने का काम करते हैं।”

अमेजन बिजनेस के साथ व्यवसायिक ग्राहकों में वृद्धि
अमेजन बिजनेस ने प्राइम डे के दौरान नए ग्राहक पंजीकरण में 3 गुना वृद्धि देखी, जिसमें ‘प्राइम साइन-अप्स’ में 7 गुना वृद्धि हुई क्योंकि व्यवसायों ने शुरुआती डील्स, मुफ्त और तेज शिपिंग का लाभ उठाने के लिए नामांकन किया। अमेजन बिजनेस ने प्राइम डे के दौरान बल्क ऑर्डर में करीब 7 गुना वृद्धि देखी, जिसमें टॉप श्रेणियों जैसे टेलीविजन (13 गुना), रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर (8 गुना), टैबलेट (9 गुना), प्रिंटर (7.5 गुना से ज्‍यादा) और लैपटॉप (5 गुना) शामिल थे।

अमेजन पे

  • पिछले साल की तुलना में इस प्राइम डे पर 1.4 गुना अधिक ग्राहकों ने अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक टियर 2 और 3 कस्बों से थे।
  • अमेजन ने 2.7 गुना अधिक नए प्राइम ग्राहकों को पहली बार फ्लाइट्स और होटल बुक करते देखा।
  • ग्राहकों ने अपने अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ बड़ी बचत की, जिसने उन्हें 5% तत्काल छूट* और असीमित 5% कैशबैक* दिया।
  • प्राइम डे 2025 के दौरान 50% से अधिक ग्राहकों ने अपनी अमेजन पे लेटर क्रेडिट लाइन का उपयोग किया, जिसमें ~55% खर्च रसोई, परिधान और जूते, और सौंदर्य उत्पादों पर हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read