Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसभारत में अमेज़न इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम से जुड़े 2 लाख क्रिएटर्स, यूट्यूब और...

भारत में अमेज़न इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम से जुड़े 2 लाख क्रिएटर्स, यूट्यूब और पिंटरेस्ट के ज़रिए क्रिएटर्स के कमाई के अवसरों का हुआ विस्तार

अमेज़न, कंटेंट-आधारित कॉमर्स के ज़रिए क्रिएटर्स को एक स्थायी व्यवसाय खड़ा करने में मदद करने के लिए टूल्स, टेक्नोलॉजी और साझेदारियों में लगातार निवेश कर रहा है 

बेंगलुरु | 19 अक्टूबर 2026 | अमेज़न ने आज घोषणा की कि उसका अमेज़न इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम बढ़कर 2 लाख से अधिक क्रिएटर्स तक पहुँच चुका है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है। अमेज़न, Amazon.in पर और उसके बाहर भी कंटेंट-आधारित कॉमर्स के ज़रिए क्रिएटर्स के लिए बड़े पैमाने पर बिज़नेस बनाने के अवसरों का विस्तार करना जारी रखे हुए है। क्रिएटर्स अब अपने यूट्यूब और पिंटरेस्ट कंटेंट में अमेज़न के प्रोडक्ट्स को टैग कर सकते हैं, योग्य खरीदारियों पर कमीशन कमा सकते हैं और देशभर के लाखों ग्राहकों को खरीदारी के बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकते हैं।

यह विस्तार अमेज़न के क्रिएटर-आधारित कॉमर्स के उस व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित है, जहाँ प्रेरणा और खोज से लेकर विचार करने और खरीदारी करने तक — ग्राहक की पूरी शॉपिंग यात्रा में क्रिएटर्स एक अहम भूमिका निभाते हैं। इस साल, क्रिएटर्स ने करीब 4 करोड़ ग्राहकों को Amazon.in पर करोड़ों प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने में सक्षम बनाया है। वर्तमान में जारी ‘अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के साथ यह गति और भी तेज़ हो रही है, जो पूरे त्योहारी सीज़न के दौरान जारी रहेगा।

अमेज़न के क्रिएटर प्रोग्राम्स के बारे में बात करते हुए, अमेज़न की हेड ऑफ सोशल कॉमर्स  – इमर्जिंग मार्केटप्लेसेस, निधि ठक्कर ने कहा, “क्रिएटर्स आज इस बात को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं कि ग्राहक कैसे प्रोडक्ट्स की खोज करते हैं, उन पर रिसर्च करते हैं और खरीदारी करते हैं। अमेज़न इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम जैसे अमेज़न के क्रिएटर प्रोग्राम्स के ज़रिए, हम कहानीकारों को अपने शौक को उद्यमिता में बदलने के लिए सशक्त बना रहे हैं। यूट्यूब और पिंटरेस्ट जैसे साझेदारों के साथ, हम देश के हर कोने से क्रिएटर्स को सशक्त बनाना जारी रखने और ग्राहकों को खरीदारी के अधिक सटीक फैसले लेने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।”

इस साझेदारी पर बात करते हुए, यूट्यूब इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर – इंडिया, गुंजन सोनी ने कहा, “हम अमेज़न को यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम में शामिल करके बेहद रोमांचित हैं। भारत में 45 करोड़ से अधिक लोग यूट्यूब पर शॉपिंग से जुड़े सर्च करते हैं, और यह साझेदारी क्रिएटर्स को शॉर्ट्स, लॉन्ग-फॉर्म वीडियो और लाइवस्ट्रीम में लाखों प्रोडक्ट्स को आसानी से टैग करने की सुविधा देती है — जिससे उनकी सिफारिशें कमाई के एक भरोसेमंद स्रोत में बदल जाती हैं। सबसे अहम बात यह है कि यह दर्शकों को उन क्रिएटर्स के ज़रिए आत्मविश्वास से खरीदारी के फैसले लेने का एक आसान तरीका देता है, जिन पर वे भरोसा करते हैं।”

लाइफस्टाइल क्रिएटर बुद्धभूषण पी खोब्रागड़े (@thebhushanshow) ने कहा, “एक क्रिएटर होने का एक बड़ा हिस्सा अपने दर्शकों को फैसले लेने में मदद करना है, चाहे वह किसी प्रोडक्ट का रिव्यू करना हो, कोई ऐसी चीज़ शेयर करना हो जिसका मैं सच में इस्तेमाल करता हूँ या फिर उन्हें कुछ नया खोजने में मदद करना हो। अमेज़न का यह नया इंटीग्रेशन उस सफ़र को और भी आसान बना देता है, जहाँ मैं अपने कंटेंट को उन प्रोडक्ट्स से जोड़ सकता हूँ जिन्हें मेरे दर्शक यूट्यूब पर देख रहे हैं और वे एक साधारण टैप या क्लिक से अमेज़न पर आसानी से खरीदारी कर सकते हैं।”

अमेज़न के आंकड़ों से पता चलता है कि अमेज़न के क्रिएटर्स के ज़रिए खरीदारी करने वाले लगभग 70% ग्राहक गैर-मेट्रो शहरों से हैं। इनमें गुंटूर, देहरादून, भुवनेश्वर और पटियाला जैसे अन्य शहरों के ग्राहक शामिल हैं। वहीं लगभग 75% क्रिएटर्स भी खुद गैर-मेट्रो शहरों से हैं, जिनमें कांचीपुरम, मेरठ, जम्मू और नासिक शामिल हैं। प्रति क्रिएटर होने वाली कमाई में भी साल-दर-साल 60% की वृद्धि हुई है, जो अमेज़न के ज़रिए एक स्थायी बिज़नेस बनाने के बढ़ते अवसरों को दर्शाता है।

अमेज़न इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम क्रिएटर्स को प्रोडक्ट्स की सिफारिश करने और पर्सनलाइज़्ड स्टोरफ्रंट्स व एफिलिएट लिंक्स के ज़रिए योग्य खरीदारियों पर कमीशन कमाने के लिए टूल्स उपलब्ध कराता है। अमेज़न क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से अवसरों में लगातार निवेश कर रहा है। ‘क्रिएटर रिवॉर्ड्स’ बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रिएटर्स को पहचानने के लिए परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव का उपयोग करता है, जबकि ‘क्रिएटर कनेक्शन्स’ क्रिएटर्स को प्रासंगिक ब्रांड अभियानों और कमाई के अतिरिक्त अवसरों तक पहुँच प्रदान करता है। इनके साथ-साथ ‘क्रिएटर सेंट्रल’ और ‘क्रिएटर यूनिवर्सिटी’ भी हैं, जो क्रिएटर्स को अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए परफॉर्मेंस इनसाइट्स, टूल्स और सीखने के संसाधन उपलब्ध कराते हैं। ये अवसर क्रिएटर्स को अपने मौजूदा दर्शकों से आगे बढ़कर नए ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करते हैं, साथ ही ग्राहकों को प्रासंगिक सुझावों और कंटेंट के ज़रिए प्रोडक्ट्स खोजने में सहायता करते हैं। इस प्रोग्राम से जुड़ने या अधिक जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read