Homeगुजरातपूरे भारत में मोटर पॉलिसीधारकों को 24x7 कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के...

पूरे भारत में मोटर पॉलिसीधारकों को 24×7 कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए बजाज जनरल इंश्योरेंस और लॉयर्ड की साझेदारी

कानूनी सहायता के लिए ऐड-ऑन सुविधा एलओटीएस (लॉयर ऑन द स्पॉट) प्राइवेट कार, टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल पॉलिसी के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें लायबिलिटी-ओनली कवर भी शामिल है

पुणे | 24 नवंबर 2026 | भारत की अग्रणी प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने आज ‘लॉयर्ड’ के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत मोटर पॉलिसीधारकों को सड़कों पर 24×7 कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए ऐड-ऑन सुविधा एलओटीएस (लॉयर ऑन द स्पॉट) शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य मोटर इंश्योरेंस से जुड़ी सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करना है। इसके तहत सड़क दुर्घटना या सड़क पर होने वाली अन्य घटनाओं के बाद कानूनी या प्रक्रियात्मक चुनौतियों का सामना करने पर ग्राहकों को कानूनी सलाह और मौके पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एलओटीएस के माध्यम से, पॉलिसीधारक पुलिस की प्रक्रियाओं, एफआईआर, वाहन जब्त किए जाने, ट्रैफिक चालान और संबंधित डॉक्यूमेंट्स के बारे में चौबीसों घंटे कानूनी सलाह ले सकते हैं। मौके पर सहायता प्रदान करने के साथ-साथ ग्राहक लॉयर्ड के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से वकील की सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं।

सड़क दुर्घटना के बाद कानूनी चुनौतियों का समाधान करना

सड़क दुर्घटना के बाद कई तरह की कानूनी और प्रक्रियागत जटिलताएं सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए वाहन मालिक अक्सर पहले से तैयार नहीं होते। दुर्घटना के तुरंत बाद की स्थिति के अलावा, वाहन चालकों को पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज कराने की औपचारिकताएं, वाहन को जब्त किया जाना, डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया और ट्रैफिक चालान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अक्सर उन्हें अपने कानूनी अधिकारों और आवश्यक कदमों की स्पष्ट जानकारी भी नहीं होती। ऐसे में समय पर और विश्वसनीय कानूनी मार्गदर्शन मिलने से ग्राहकों को यह समझने में काफी मदद मिल सकती है कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए और किस तरह कार्रवाई करनी चाहिए।

एलओटीएस के माध्यम से बजाज जनरल इंश्योरेंस अपने मोटर पॉलिसी धारकों को फोन पर कानूनी मार्गदर्शन के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर मौके पर सहायता उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहक संबंधित प्रक्रियाओं को समझ सकते हैं, विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं और अप्रत्याशित कानूनी परिस्थितियों का सामना होने पर उचित कदम उठा सकते हैं। 

मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए व्यापक सहायता

बजाज जनरल इंश्योरेंस का यह मानना है कि मोटर इंश्योरेंस का कोई भी प्रकार हो, सभी में कानूनी और प्रक्रियागत चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए कंपनी एक ऐड-ऑन के रूप में एलओटीएस सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसमें कॉम्प्रिहेंसिव, स्टैंडअलोन ओन डैमेज और लॉन्ग-टर्म पॉलिसी के साथ-साथ प्राइवेट कार, टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल के लिए लायबिलिटी-ओनली कवर शामिल हैं। 

पॉलिसीधारकों के लिए एलओटीएस की प्रमुख विशेषताएं

  • 24×7 कानूनी सहायता: दुर्घटना से संबंधित प्रक्रियाओं, पुलिस से बातचीत, वाहन जब्त किए जाने और डॉक्यूमेंट प्रोसेस के बारे में चौबीसों घंटे फोन पर मार्गदर्शन।
  • मौके पर कानूनी सहायता: जहां व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप की आवश्यकता हो, वहां सेवा की शर्तों के अधीन स्थानीय वकील की सहायता उपलब्ध कराना।
  • कानूनी प्रक्रियाएं और डॉक्यूमेंटेशन: एफआईआर से संबंधित औपचारिकताओं, वाहन छुड़ाने और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के बारे में मार्गदर्शन।
  • ट्रैफिक चालान संबंधी सहायता: इंश्योर्ड वाहन से जुड़े लंबित ट्रैफिक चालान की जानकारी प्राप्त करने और उनका निपटारा करने में सहायता।

ये सेवाएं लॉयर्ड के देशभर में मौजूद 80,000 से अधिक सूचीबद्ध वकीलों के नेटवर्क द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसकी पहुंच भारत के 98% पिन कोड तक है। इसके अलावा, चौबीसों घंटे उपलब्ध सहायता डेस्क और मामलों की निगरानी एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था भी ग्राहकों को सहायता प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया में सहयोग देती है।

इस घोषणा के अवसर पर, बजाज जनरल इंश्योरेंस के कमर्शियल विभाग के चीफ टेक्निकल ऑफिसर, श्री अमरनाथ सक्सेना ने कहा, “इंश्योरेंस की उपयोगिता केवल आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे इस बात से भी आंका जाना चाहिए कि अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करने पर यह ग्राहकों की कितनी प्रभावी ढंग से सहायता करता है। सड़क पर किसी कानूनी स्थिति का सामना करने वाले वाहन चालक के लिए समय पर और विश्वसनीय मार्गदर्शन न मिलना, पहले से ही मुश्किल स्थिति को और अधिक जटिल बना सकता है। लॉयर्ड के साथ साझेदारी के माध्यम से, हम देश में कहीं भी मौजूद अपने मोटर पॉलिसीधारकों को योग्य कानूनी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

कई भारतीय भाषाओं में चौबीसों घंटे सहायता और सूचीबद्ध वकीलों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से, ग्राहक अपनी कानूनी स्थिति समझने, सोच-समझकर निर्णय लेने और उचित कार्रवाई करने के लिए सही सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह मोटर इंश्योरेंस की भूमिका को केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने से आगे बढ़ाकर अधिक व्यापक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों को अपने हितों की रक्षा करने और वाहन रखने से जुड़ी अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए सही विशेषज्ञता और सहायता मिल सके।”

लॉयर्ड के संस्थापक और सीईओ, श्री हिमांशु गुप्ता ने कहा, “दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ घंटों में वाहन चालक को तकनीकी के बजाय अधिकांशतः कानूनी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। बहुत कम लोगों को पता होता है कि पुलिस स्टेशन में क्या करना चाहिए या जब्त किए गए वाहन को कैसे छुड़ाना है और अक्सर शुरुआती कुछ घंटे ही आगे की घटनाओं की दिशा तय कर देते हैं। जब बजाज जनरल इंश्योरेंस जैसी व्यापक पहुंच वाली इंश्योरेंस कंपनी ऐसे समय में वकील से संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराती है, तो कानूनी सहायता संकट के समय तलाशने वाली चीज़ नहीं रह जाती, बल्कि जिम्मेदारी से वाहन रखने का एक अभिन्न हिस्सा बन जाती है।”

एलओटीएस के माध्यम से, बजाज जनरल इंश्योरेंस अपने मोटर पॉलिसी धारकों के लिए उपलब्ध सहायता का दायरा बढ़ा रहा है और कंपनी यह समझते हुए ऐसा कर रही है कि वाहन मालिकों की जरूरतें केवल आर्थिक नुकसान से सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वाहन रखने के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक और कानूनी चुनौतियां भी इसमें शामिल हैं।

== ♦♦ ♦♦  ♦♦ ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read