भारत के द्वारा इन यात्राओं से विश्व का शुभ-मंगल विश्व शांति,विश्व कल्याण हो यह बात इतिहास सिद्ध करेगा।।
“यह अल्पविराम है मैं कभी कथा को पूरी नहीं करूंगा!मेरी कथा का कभी पूर्ण विराम ना हो,जनम जनम में कथा गाता रहूं”
यह शाश्वत स्वस्तिक है,कोई मिटाने की कोशिश करेंगे तो भी मिट नहीं पाएगा क्योंकि इनके पीछे तीन महाशक्ति ने काम किया है।।
तीन ऊर्जा-महालक्ष्मी,महा सरस्वती,महाकाली ने यह स्वस्तिक यात्रा संपन्न करवाई।
तीन शक्तियों के पीछे एक परम शक्ति-त्रिभुवन गुरु कैलाशपति महादेव की शक्ति काम कर गई।।
यहां जगन्नाथ-कृष्ण,सुभद्रा,बलराम और चैतन्य का स्वस्तिक है।।
मानस की चारों संवादी पीठ भी स्वस्तिक है।।
————————————-
अद्वितीय आध्यात्मिक उर्जा और कथा प्रीति से भरी-भरी भारत स्वस्तिक कथायात्रा का विराम का दिन,शुभ,मंगल,स्वस्तिक का पूर्णत: समापन के अवसर पर नीलांचल वाले चारों धाम में से एक अनन्य जगन्नाथ पुरी में रविवार नवमे दिन यात्रा पहुंची तब बापू ने बताया जगत मंदिर-द्वारिका से इस स्वास्तिक की पूर्णता के लिए चले थे और जगत के नाथ के आंगन में आ गए!
श्रृंगेरी जगतगुरु के आशीर्वाद लेकर कन्याकुमारी से केदार पहुंचे।बद्रीनाथ जोशीमठ से आशीर्वाद लिए, द्वारिका स्वयं जगतगुरु उपस्थित रहे और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।अब गोवर्धन पीठ दर्शन किए, जगतगुरु शंकराचार्य जी इन दिनों काशी में है दूरभाष पर बहुत प्रसन्नता से आशीर्वाद दिया।।
और आज हम यहां है।
जो फील कर रहा हूं तीन ऊर्जा ने यह स्वस्तिक यात्रा संपन्न करवाई:एक-महालक्ष्मी,दो-महा सरस्वती,तीन-महाकाली।।
अच्छा ना लगे या लगे मैं नहीं सोचूंगा लेकिन कहूंगा कि मदन भाई और उनके परिवार की महालक्ष्मी ने यह काम किया है।।पैसे ने नहीं किया,पैसे वाले तो कइं व्यास पीठ की लाइन में खड़े हैं।।
महाशक्ति-महाभवानी-महाकाली के रूप में रूपेश से लेकर सभी भाई-बहन ने अपना पूरा विवेक,पुरी शक्ति लगाये और मर्यादा से कार्य किया।।इन युवकों ने मेरी व्यास पीठ के-जेन-झी ने जो सेवा की है। कितनी मात्रा में सब लगे मुझे मालूम भी नहीं! जिन्हें में महाकाली की शक्ति कहूंगा।।
और तुलसी की महा सरस्वती,तुलसी की वाणी ने यह काम किया।हम सब बीच में आ गए!यह परिणाम है,आज हम जगत के नाथ के दरवाजे पर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।।
इन तीन शक्तियों के पीछे एक परम शक्ति-त्रिभुवन गुरु कैलाशपति महादेव की शक्ति काम कर गई।। भारत के द्वारा इन यात्राओं से विश्व का शुभ-मंगल विश्व शांति,विश्व कल्याण हो यह बात इतिहास सिद्ध करेगा।।
बहुत प्रसन्नता के साथ यह यात्रा संपन्न हो रही है। यहां एक स्वस्तिक दिख रहा है:जगन्नाथ कृष्ण,करुणा मूर्ति सुभद्रा,प्रेम बल रूपी बलराम और चौथा यहां चैतन्य महाप्रभु जी-यह स्वस्तिक है पहले १३ दिन और अभी से ९ दिन की कथा हम सब ने मिलकर भारत के सभी आचार्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।।मीडिया का बहुत सहयोग प्राप्त हुआ। जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह शाश्वत स्वस्तिक है।। कोई मिटाने की कोशिश करेंगे तो भी मिट नहीं पाएगा।।यह चिरोड़ी, गुलाल, कुमकुम,अबील या छोटे रंगों से अंकित किया स्वस्तिक नहीं है।इनके पीछे तीन महाशक्ति ने काम किया है।।बहुत आनंद है।
कृष्ण प्यार है,सुभद्रा करुणा है,बलराम से सत्य का बल बहुत है और चैतन्य की मस्ती प्राप्त करें ऐसी कथा यहां पहुंची है।।
शेष कथा में सेतुबंध के बाद संधि वफल रही।रावण महारस में प्रवेश कर जाए तो मर नहीं सकता इसलिए राम ने उनके महारस का भंग किया।कोई रस में प्रवेश करता है तब मरता तो है लेकिन शौक नहीं होता।।रावण को निर्वाण देकर पुष्पकारुढ होकर अयोध्या पहुंचे।।वशिष्ठ मुनि के हाथों राम के भाल में राज तिलक हुआ।त्रिभुवन में जय घोष हुआ राम राज्य का स्थापन हुआ।।
कथा के बाद भी गरुड़ को सात प्रश्न उठे,उठने नहि चाहिये।वह गरुड़ के नहीं हमारे जैसे गरूरी अभिमनियों के लिए है।।
मानस कार की दो पंक्ति आखिरी स्वस्तिक है जहां स्मरण,गायन,श्रवण है।।
यह कलि काल न साधन दूजा।
जोग जग्या जप तप ब्रत पूजा।।
यह कहकर सातवां कांड का समापन किया।।
बापू ने बताया कि मानस की चारों संवादी पीठ भी स्वस्तिक है।।जहां शिव-पार्वती,भुशुंडी-गरुड़, याज्ञवल्क्य-भारद्वाज,तुलसी-उनका मन-यह विश्व को मंगल करने वाले संवाद है।।
बापू ने सजल बहते नेत्रों से कहा यह अल्पविराम है मैं कभी कथा को पूरी नहीं करूंगा! मेरी कथा का कभी पूर्ण विराम ना हो।जनम जनम में कथा गाता रहूं।।
चारों पीठ के स्थापक जगत गुरु आदि शंकराचार्य सनातन वैदिक परंपरा के रक्षक आपका आशीर्वाद रहा।। हम चारों पीठों को प्रणाम करें,सब मिलकर इन स्वस्तिक यात्रा का रस चारों पीठों को समर्पित करते है।।
बापू ने भावुक होकर बताया किन शब्दों का प्रयोग करुं? कैसे साधुवाद दुं? कुछ सूझता नहीं।।
यह पागलपन,आवेश या तमाशा नहीं है,लेकिन कोई पुश कर रहा है तो क्या करूं!सब पा लिया अब तो ये लटके का सब कुछ
अब मानस भागवत यात्रा करनी है,वह हो तो हो! लेकिन शुकदेव पुश रहै है।।
मेरी कथा का कभी अंत नहीं है,यह अल्पविराम मात्र है।।
हरि तुम बहुत अनुग्रह किन्हो!
और जब भरोसे की पंक्ति का गायन किया तो बापू ने कहा:किस बात का भरोसा? पांच बातें आखिर में याद रखना:गुरु में कभी मनुष्य बुद्धि नहीं रखना। गुरु में जो मनुष्य बुद्धि रखता है उसे विवेक की कमी कहूंगा।।परमात्मा के विग्रह में कभी पाषाण बुद्धि मत करना।।महाप्रसाद में अन्न की बात्त करना विवेक हीनता है।मंत्र में कभी अक्षर या शब्द की बुद्धि नहीं लगना और साधु को कभी जाति से मत जोड़ना।।
सभी को प्रणाम करते हुए यात्रा को विराम दिया गया
अगली-९८७ वीं रामकथा ५ से १३ डीसेम्बर स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर सुपा गुरुकूल-नवसारी (गुजरात) से गुंजेगी।
इस कथा का जीवंत प्रसारण पहले दिन शनिवार शाम ४ बजे से और शेष दिनों में सुबह ९:३० से आस्था टीवी चेनल और चित्रकूटधाम तलगाजरडा यु-ट्युब चेनल से होगा।।
== समाप्त ==

