*रामकृष्ण परम हंस,शारदा मॉं,विवेकानंद जी और मॉं काली इस बंगभूमि का स्वस्तिक है।*
*ज्ञान-रामकृष्ण देव,कर्म-विवेकानंद जी,भक्ति-मॉं शारदा देवी और शक्ति-मॉं काली से बना स्वस्तिक शुभ,मंगल,कल्याणकारी स्वस्तिक है जहां केन्द्र बिदू गंगा जी है।।*
*मन को मजबूत रखने आठ प्रकार की निष्ठा जरुरी है।।*
*ज्ञान,कर्म,भक्ति और शक्ति कल्याण कारी है।।*
*मध्य बिंदु मॉं गंगा है।।*
*गंगा का प्रवाह विश्व का कल्याण कर रहा है।।*
—————————————-
अद्वितीय उर्जा और अखंड उष्मा से भरी कथायात्रा आंठवे दिन दोपहर २ बजे ठाकूर रामकृष्ण देव और महाकाली की चेतनाओं से छलकते दक्षिणेश्वर के इस्टर्न रेलवे के भारत स्काउट एन्ड गाइड मैदान(कोलकात्ता)में पहुंची तब आरंभ में कंइ कथा के मनोरथी अरुणभाइ श्रोफ ने अपनी आत्मकथा-जीवनी जहां द्रष्टि, प्रतिक्षा, साधना, विश्वास,साहस,धैर्य,मैत्री,अनुग्रह जैसे १५ प्रकरण है वो बापु के शुभ हस्तों से ब्रह्मार्पित की गइ।।
बापु ने सर्वांग समृध्ध बंगभूमि की विभूतियां चेतनाओं और सब की केन्द्र बिंदु मॉं गंगा को प्रणाम करते हुए यहां हूइ पहली और बहूत सी कथाओं का स्मरण किया।अगले साल कोलकाता में मोदी परिवार के युवा वरुण मोदी के मनोरथ से यहां कथागान होगा।।
अरुणभाइ का आरोग्य अच्छा रहे इसलिये हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए बताया की शरीर है तो सब चलता रहेता है लेकिन मन कमजोर नहि होना चाहिये।मन मजबूत रख्खो।।मन को मजबूत रखने आठ प्रकार की निष्ठा जरुरी है वह बताइ।।विवेकानंद जी की निष्ठा रामकृष्ण देव और मॉं शारदादेवि के प्रति और ठाकूर की निष्ठा मॉं काली के प्रति थी।।
आठ निष्ठाओं में:१-सत्य निष्ठा:हरिश्चंद्र बीक जाता है,बिमार नहि पड़ता।।बहूत कठिन है ये।जिन्होने सत्य का सेवन किया है उनकी प्रतिष्ठा शुरु में बहूत हानि हूइ है,आखिर में सत्य की ही ध्वजा फरकी है।२-गुरु निष्ठा-जहां:
*सदगुरु बैद बचन बिस्वासा।*
*संजम यह न बिषय कै आसा।।*
३-मंत्र निष्ठा,४-इष्ट निष्ठा,५-ग्रंथ निष्ठा,६-भक्ति निष्ठा, ७-ध्यान निष्ठा,८-ग्यान निष्ठा
महाप्रभुजी ने आश्रय,धैर्य और विवेक को औषधि कहा है।।
रामकृष्ण परम हंस,शारदा मॉं,विवेकानंद जी और मॉं काली इस बंगभूमि का स्वस्तिक है।रामकृष्ण ग्यान का विग्रह है,भोला,सरल,कल्याणकारी, शुभकर्ता,मंगलकारी,कल्याण दायक है।।
विवेकानंद कर्म के प्रतीक है।मॉं शारदा भक्ति स्वरुपा है।मॉं काली शक्ति का प्रतीक है।।
ज्ञान,कर्म,भक्ति और शक्ति कल्याण कारी है।।मध्य बिंदु मॉं गंगा है।।गंगा का प्रवाह विश्व का कल्याण कर रहा है।।
दुश्मन को दोस्त बनाने के लिये वो क्रोध करे तो भी शांत रहे,सामने से उन्हे बुलाये,वाद विवाद के समय चूप रहे और शत्रु की कोइ आलोचना करे तो भी सहयोग न करे-इतना करने से दुश्मनावट कम होगी।।
उडिया बाबा कहते है जप अकेले और संकीर्तन समूह में कपो।।
शेष कथा का विहंगावलोकन करते अयोध्या कॉंड का मंगलाचरण,राम-लक्ष्मण का वन गमन का प्रसंग विस्तृत रुप में समजा कर सब प्रसंगों और विविध कॉंड के संक्षिप्त प्रसंग गा कर लंकाकॉंड में सेतुबंध रामेश्वर का स्थापन कर के कथा को भगवती महाकाली के चरणों में समर्पित किया गया।।
कल इस महायात्रा का अंतिम पडाव जगन्नाथ पुरी में गाया जायेगा।।
*रामकथा के साथ-साथ:*
*जहां नवमे दिन की पूर्णाहूति और पूरी स्वस्तिक यात्रा का समापन होगा वो जगन्नाथ,चका नैन,निलाचल वालें(पुरी):ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से जुड़े अध्यात्म और श्रध्धा जगत से जूडे़ं 10 प्रमुख रहस्य और मान्यताएँ:*
१-हवा के विपरीत लहराता ध्वज:मंदिर के शिखर पर लगा ध्वज हमेशा हवा चलने की विपरीत दिशा में लहराता है। मान्यता है कि इसे प्रतिदिन बदलना अनिवार्य है।
२-शिखर की छाया न दिखना:दिन के समय मुख्य गुंबद की छाया धरती पर दिखाई नहीं देती।
३-समुद्र की लहरों की आवाज: सिंहद्वार के बाहर समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है, लेकिन अंदर कदम रखते ही यह सुनाई देना बंद हो जाती है।
४-रसोई में प्रसाद पकाने का तरीका: मिट्टी के ७ बर्तन एक के ऊपर एक रखकर प्रसाद पकाया जाता है, जिसमें सबसे ऊपर रखे बर्तन का भोजन पहले पकता है।
५-महाप्रसाद का न कम पड़ना: श्रद्धालुओं की संख्या चाहे जितनी हो, महाप्रसाद कभी कम नहीं पड़ता और मंदिर बंद होते ही समाप्त माना जाता है।
६-नील चक्र (सुदर्शन चक्र):शिखर पर स्थापित नील चक्र हर दिशा से देखने पर सामने की ओर मुख किए दिखाई देता है।
७-हवा की दिशा का नियम:सामान्य तटीय नियमों के विपरीत यहाँ हवा के बहाव को लेकर भी अनोखी मान्यता प्रचलित है।
८-मंदिर के ऊपर पक्षी न उड़ना:मुख्य शिखर के ऊपर पक्षियों के उड़ने या मंडराने की घटना नहीं दिखती।
९-नव कलेवर और ब्रह्म पदार्थ:विशेष अंतराल पर नई मूर्तियों की स्थापना के दौरान ‘ब्रह्म पदार्थ’ स्थानांतरित करने की गुप्त परंपरा निभाई जाती है।
१०-रथ यात्रा की परंपरा:आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है।
श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण १२वीं शताब्दी में पूर्वी गंग वंश के शासक अनंतवर्मन चोडगंग देव ने शुरू कराया था,जिसे बाद में राजा अनंगभीम देव ने पूर्ण रूप दिया।
यह मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण),बलभद्र और सुभद्रा को समर्पित है और हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है।
राजा इंद्रद्युम्न और नील माधव: पौराणिक कथाओं के अनुसार,मालवा (अवंती) के राजा इंद्रद्युम्न ने भगवान विष्णु के रूप ‘नील माधव’ की पूजा के लिए यहां मंदिर बनवाया था।
मान्यता है कि प्रारंभ में नील माधव की पूजा स्थानीय आदिवासी समुदाय द्वारा गुप्त रूप से की जाती थी।
प्राचीन धार्मिक महत्व: स्कंद पुराण,नारद पुराण और मत्स्य पुराण में इस स्थान को ‘पुरुषोत्तम क्षेत्र’ या ‘नीलांचल’ कहा गया है।
८वीं-९वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने यहां गोवर्धन मठ की स्थापना की थी,जिससे पहले से ही एक सक्रिय तीर्थ स्थल होने के संकेत मिलते हैं।
*ऐतिहासिक विकास और संरक्षण*
१२वीं शताब्दी का निर्माण: ऐतिहासिक अभिलेखों और श्री जगन्नाथ मन्दिर,पुरी के विवरण के अनुसार,वर्तमान भव्य मंदिर कलिंग वास्तु शैली में लगभग १०७८ ई. के आसपास शुरू हुआ और १२वीं शताब्दी के अंत तक विकसित हुआ।
भक्ति आंदोलन और रथ यात्रा: गजपति शासनकाल और संत चैतन्य महाप्रभु के आगमन से जगन्नाथ भक्ति को व्यापक प्रसार मिला। वार्षिक रथ यात्रा और हर कुछ वर्षों में होने वाली ‘नवकलेवर’ (नई दारु मूर्तियों के निर्माण) परंपरा मंदिर की प्रमुख पहचान है।
आक्रमण और पुनरुद्धार: मंदिर के इतिहास में कई आक्रमणों का सामना करना पड़ा—विशेषकर १६वीं शताब्दी में काला पहाड़ के हमले में मंदिर और ताड़पत्र अभिलेख (‘मादल पांजी’) को भारी क्षति पहुंची। इसके बावजूद भक्तों और शासकों ने विग्रहों को सुरक्षित रखा और मंदिर व परंपराओं का पुनरुद्धार किया।।
== समाप्त ==

