पूरी रात चला कथा माता का रतजहा-जागरण।।
भगवान गौरांग,शची माता,पूर्व पत्नी श्री प्रिया और विष्णु प्रिया और केंद्र में है नित्यानंद जी-यह भी एक पूरा स्वस्तिक हे।
अश्रु,आश्रय,आश्रम और अथक कीर्तन श्रम-यह भगवान चैतन्य का स्वस्तिक है।।
चैतन्य के आंसुओं में कृष्ण और बलराम निकलते थे
पांच आवेगों को काबू में किया हो उन पर भरोसा लग जाता है।।
भगवान चैतन्य,सनातन गोस्वामी,जीव गोस्वामी और रूप गोस्वामी यह चार रेखा का भी स्वास्तिक है।।
यहां रूप तत्व,सनातन तत्व,जीव तत्व,चैतन्य तत्व का एक स्वास्तिक है।।
बापु की कथा निष्ठा और सभी यात्रिओं का जोश कितना बलवान है की रेलवे ट्राफिक की अतिशय भीड के कारण ४८ कलाक की अविरत यात्रा के बाद सातवें दिन,शुक्रवार को रात दो बजे श्री चैतन्य महाप्रभु जी की जन्म स्थली एवं लीला स्थली मायापुर नवद्वीप के रेलवे रीक्रीएशन मैदान पर बिलकूल सहज ताजे तरोजे बैठकर कथागान शुरु किया तो व्यंग्य में बापु ने कहा सुप्रभातम् गुड मोर्निंग!
बताया कि अस्तित्व की पूरी कृपा से यहां है।आश्रय और आंसुओं का यह भूखंड है।।चैतन्य महाप्रभु की प्राकट्य भूमि बड़ी महत्व की भूमि,बाउलों दीवानों की भूमि पर पहुंचे हैं और अश्रु की भूमि में पहुंचने में देर तो लगती है!
कभी-कभी जन्म निकल जाता है।।आश्रय और अश्रुओं तक पहुंचने में कभी-कभी जन्म जन्मांतर निकल जाता है।। कभी जीव कोई श्रेष्ठ का आश्रय करके भूखंड को नव पल्लवित रखता है।।
शैवों की देव उठी एकादशी और फिर वैष्णव की एकादशी आयी।कथा तो देव उठे तब ही होती है! और रात २:०० बजे कथा गाना शुरू करते हुए बापू ने कहा कि आपका धैर्य,श्रद्धा और तप को में नमन करता हूं।।
तुलसी जी ने कथा को माता कहा है तो कथा माता की यह जागरण रतजगा करने आए।। बंगाल माता का प्रदेश है इसे जागरण समझ ले।
भगवान चैतन्य की प्राकट्य,मां शची माता को प्रणाम करके जिसने ऐसा पुत्र दिया गौरांग की धर्मपत्नी मां विष्णु प्रिया को याद करें,जिसे अपना सब कुछ छोड़ दिया। भगवान गौरांग,शची माता, पूर्व पत्नी श्री प्रिया और विष्णु प्रिया और केंद्र में है नित्यानंद जी-यह भी एक पूरा स्वस्तिक हे।
बापू ने बताया कि मुझे तीन स्वस्तिक की बात आपके पास रखनी है।।
कथा देर से शुरू हुई है पहली घटना नहीं है। साउथ अफ्रीका में जोहानिसबर्ग से उतरकर गए थे शायद दो ढाई बज गए थे।।लेकिन हम शुभ के लिए निकले हैं।
यहां एक स्वास्तिक चैतन्य चरित्र मृत चैतन्य का चार वस्तु है :अश्रु बहुत-बहुत रोयें है।दूसरे गुरु और गुरु द्वारा दिया गया महामंत्र-हरे राम हरे कृष्ण उनका आश्रय क्रिया है।।चारो आश्रम से गुजरे हैं।
आपका प्रागट्य बचपन यहां हुआ। गृहस्थाश्रम में भी गए लक्ष्मी प्रिया और विष्णु प्रिया से मिले।छोटे थे तब पूर्व यहवभारत है,उत्तर दिशा की ओर देखते रहते थे।उत्तर में एकाग्र हो जाते थे और कहते थे उस तरफ मेरा वानप्रस्थ है। इस दिशा से वानप्रस्थ? वृंदावन ही मेरा वानप्रस्थ है।।२४ साल की उम्र में संन्यास ले लिया।। तो अश्रु,आश्रय,आश्रम और निरंतर कृष्ण संकीर्तन का श्रम-यह भी एक स्वास्तिक है।।
हम निज के लिए श्रम करते हैं।।यहां कृष्ण के लिए श्रम किया है। विश्राम ही नहीं। ऐसा जीवन जिसका भी होगा उसका बहुत बड़ा फायदा होता है की निंदा और प्रशंसा मन को असर नहीं करती।।
चैतन्य परंपरा में जीव भी गोस्वामी बन सकता है। जब शव जल रहा हो,कोई बीमार के पास बैठे हैं,देव मंदिर दर्शन करने जाए,कोई महात्मा के पास बैठे हो या कथा चलती हो तब व्यावहारिक बात ना करें।। तुलसी जी ने विश्वास की बात की है।।किन पर विश्वास?चैतन्य इतने प्रिय क्यों लगते हैं? क्योंकि चैतन्य के आंसुओं में कृष्ण और बलराम निकलते थे यह वह भाग है जहां चैतन्य महाप्रभु और वल्लभ महाप्रभु मिले थे।।
राइ का दाना गाय के शिंग पर जितनी देर टिक सके उतने समय भी कृष्ण नाम हमें पार लगा देगा।। चारों ओर कली प्रभाव होगी तो विश्वास किस पर की है?चैतन्य ने शिष्टाष्क लिखा।।तिनके की तरह हल्के बनकर कृष्ण नाम की बात की।।नाम अपराध भी लगासे।। विश्वास जगाने का एक कारण है पांच आवेग को काबू में किया है।।
बापू ने समाधि से निकलती महक और निजी प्रसंग सावित्री मॉं ने ज्ञान स्वामी बापा को चलते हुए देखा वह बात भी बताई।।
हमारे पास कोई बुद्ध पुरुष अशरीर बैठा होता है यह आध्यात्मिक सत्य है।।
जिन साधुओं ने साधना भजन करके वाणी के वेग को काबू में किया हो।।मन के वेग को काबू में किया हो।उदर के वेग को काबू में किया हो।उपस्थ के वेग को काबू में किया हो।अहंकार के वेग को रोक लिया हो ऐसा आदमी भरोसे के पात्र है।।
विवेक विचार समान कोई ज्ञान नहीं।जप के समान कोई यज्ञ नहीं।सत्य के समान कोई धर्म नहीं। मौन के समान कोई तप नहीं।साधु के समान विश्व में कोई संग नहीं।
अध्यात्म जगत की तीन घटनाएं: श्रद्धा जगत में तुकाराम जी महाराष्ट्र में विट्ठल विट्ठल करके विठोबा जी में समा गए।।राजस्थान में मीराबाई द्वारकाधीश में समा गई और यहां नवद्वीप में चैतन्य महाप्रभु हरि बोल करके जगन्नाथ में समा गये।।
साधु की मृत्यु नहीं होती।।भगवान चैतन्य,सनातन गोस्वामी,जीव गोस्वामी और रूप गोस्वामी यह चार रेखा का भी स्वास्तिक है।।
जहां रूप तत्व,सनातन तत्व,जीव तत्व,चैतन्य तत्व का एक स्वास्तिक है।।
पांच हजार साल पहले वृंदावन में भगवान कृष्ण ने कहां कौन सी लीला की वह खोजने के लिए भगवान गौरांग ने इन लोगों को वृंदावन भेजा।। सब को यह मंत्र दिया था,कहा भीक्षा का भोजन यमुना के जल में डुबोकर स्वाद हीन कर के,लोक मर्यादा का निर्वाह करने के लिए चिथडे से मिले कपड़े से कटी भाग को लगाकर,भीड़ से दूर रहना।।वृंदावन के वृक्ष के नीचे एक रात से ज्यादा मत रहना वरना ममता वृक्ष से हो जाएगी।यहां के हर वृक्ष को कृष्ण ने छूया है।। यह सब खोज की।सभी स्थान खोजें।। चैतन्य,रूप,सनातन और जीव तत्व मे भी जगत का कल्याण किया है।।
बापू ने कहा उपनिषद का यह मंत्र ३२ अक्षरों का हरे कृष्णा हरे राम दिया है।।
फिर जनकपुर राम लक्ष्मण का नगर दर्शन। पुष्प वाटिका का और लग्न विधि का,परशुराम का प्रसंग का स्वास्तिक कहकर विवाह के बाद अयोध्या से विश्वामित्र का लौटना और बालकांड का समापन हुआ।।
तुलसी जी ने उपवित और ब्याह दो प्रसंग कहे यह दोनों में समर्पण है।
किसी को यह भी लगता है की रात्रि को कथा क्यों लेकिन यह परंपरा हनुमान जी की है।
और सुबह पांच बज गए तो नरसिंह मेहता के प्रभातियों का हान करके सबको सुबह के जय सियाराम करके कथा का पुष्प भगवान चैतन्य को समर्पित करके कथा विराम हुआ।।
आज ही के दिन फिर १:०० बजे अगली कथा का गान होगा।।
——————————-
रामकथा के साथ-साथ:
दक्षिणेश्वर:कॉलकाता का ठाकूर राम कृष्ण परमहंस जी का धाम-जहां होगा कथागान
कोलकाता में सबसे प्रसिद्ध मंदिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर है,जो हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है।।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर की मुख्य बातें:
निर्माण और स्थापना: इस मंदिर का निर्माण रानी रासमणि ने १८४७ में शुरू करवाया था और ३१ मई १८५५ को इसका उद्घाटन हुआ था।
प्रमुख देवी: यहाँ माता काली के भवतारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है।
वास्तुकला: यह मंदिर पारंपरिक बंगाली ‘नवरत्न’ (नौ शिखरों वाली) शैली में बनाया गया है।
आध्यात्मिक महत्व: यह स्थान संत रामकृष्ण परमहंस की साधना स्थली के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है।
परिसर: मुख्य मंदिर के अलावा इस परिसर में १२ शिव मंदिर और एक राधा-कृष्ण मंदिर भी स्थित हैं।।
कोलकाता में एक कालीघाट प्राचिन शक्तिपीठ भी है।।
== समाप्त ==

