यात्रा शांतिपूर्ण,बिना कोलाहल उहापोह के बिना आगे बढ़ रही है।।
राजसी,तमोगुण,सत्व गुण से दूर-गुणातित यात्रा जगन्नाथ के चरणों में समर्पित करने की कोशिश है।।
प्रयोग का परिणाम ‘प्रयाग’ हो इसलिए यह यात्रा है।।
विरोध बहुत होता है-यह प्रमाण है महापुरुष आता है।।
गुरु-कपटी दंभी और शोषक नहीं होना चाहिए।।
नागपुर की व्यास पीठ से त्रिभुवन को दी गइ राम जन्म की बधाइयां।।
न भूतो न भविष्यति ऐतिहासिक अध्यात्म कथायात्रा महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार पांचवें दिन रेशीम बाग पहुंची तब यहां के सभी तीर्थ स्थानो और सब को प्रणाम करते हुए बताया की यात्रा शांतिपूर्ण,बिना कोलाहल उहापोह के बिना आगे बढ़ रही है।
महाराष्ट्र की भूमि अनेक प्रकार से संपन्न भूमि,गणेश जी के दर्शन हुए।नागपुर के सभी देवस्थान के स्वरूप,लोकमान्य तिलक की चेतना,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पूरी परंपरा-जो राष्ट्र सेवा में लगी है उनकी मूलभूमि के सभी महापुरुष,भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर जी के साथ-साथ शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज को प्रणाम करते हुए यवतमाल की कथा को याद करते हुए वारकरी संप्रदाय के साधको को रामकृष्ण हरि कहकर प्रणाम किया।।
आज यहां चार गुरुजनों से बना स्वस्तिक बापू ने पेश किया।।
यह यात्रा पूर्णतया आध्यात्मिक विचार से संपन्न है। राजसी,तमोगुण,सत्व गुण से दूर कोशिश है गुणातित यात्रा जगन्नाथ के चरणों में समर्पित हो।। भारत को एक और नेक करने वैचारिक आध्यात्मिक गुरु शंकराचार्य जी के कदमों पर यह स्वाभाविक प्रयास,प्रयोग है।।और प्रयोग प्रयाग करने के लिए,प्रयोग का परिणाम प्रयाग हो इसलिए यह यात्रा है।।
महाराष्ट्र में कितने ही गुरुजनों का स्मरण होता है। लेकिन चार मुख्य आध्यात्मिक गुरुओं में एक मावली ज्ञानेश्वर-जिसने देश और दुनिया पर अपने साक्षात्कार के अनुभव अपने ग्रंथ में पेश किया। जो बहुत उपकार है।।दूसरा-जिसने विट्ठल के रूप में हमें राम के दर्शन कराए।जगतगुरु तुकाराम महाराज विट्ठल के रूप में जगत को परमात्मा के दर्शन करवाया।।एकनाथ,नामदेव,विनोबा जी ने गीता का भाष्य करके विशिष्ट योगदान दिया है। प्रेम और भक्ति भी ज्ञानेश्वरी गीता में समाविष्ट है।।’संत ज्ञानेश्वर’ फिल्म में प्रेम की गंगा बहाते चलो-यह गाना है।
विशेष बुद्धपुरुष में सभी वस्तु समाविष्ट होती है। बालक की निर्दोष आंख से देखे तो कभी-कभी ग्यान देव,तुकाराम,रमण महर्षि,ठाकुर,बुद्ध,महावीर महापुरुष दिखाई देंगे।।पंडित जवाहरलाल नेहरू जी निर्वाण को प्राप्त हुए तब किसी ने लिखा था भारत मॉं करती है फरियाद कहीं हजारों साल,
तब आता है भारत में कोई जवाहर लाल।।
यह धरती हजारों साल पुकार करती है तब कोई मावली ज्ञान देव प्रगट होते हैं।। तुकाराम भगवान के अभंग कितने प्रिय है।।यही तुका ने हमें राम प्रदान किया इसलिए हम तुकाराम कहते हैं।।
विरोध बहुत होता है यह प्रमाण है महापुरुष आता है एक छोटा सा अभंग गंवाकर अपनी निजी श्रद्धा समर्पित कि।।
हमारे ग्रंथो में सात प्रकार के गुरु जनों का वर्णन है महाराष्ट्र के गुरुओं को में समझता हूं इनमें अनेक गुरुजन है।
सात प्रकार के गुरु:सूचक गुरु:जो सूचना देता है।
वाचक गुरु:हमारा मन वांचता है।
बोधक गुरु: बोधमयी है।कभी भी कुछ भी हो जाए किसी का विरोध नहीं करेगा।आदमी के अंतःकरण में बोध और विरोध एक साथ नहीं रह सकते।
निषिध्ध गुरु:जहां निषेध है।उच्चाटन,मारण, वशीकरण,त्राटक,जैसे मानस में कपट मुनि नाम का गुरु जो दूसरों को वश करने की चेष्टा करें।।गुरु कपटी दंभी और शोषक नहीं होना चाहिए।।
श्रीमद् भागवत के शुक्राचार्य,प्रहस्त,कालनेमि और माल्यवंत ने युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था।
विहित गुरु: वसिष्ठ,शतानंद,विश्वामित्र,नामदेव,याज्ञ वल्क्य,भारद्वाज,अत्रि ये स्वीकार योग्य गुरु है।।
कर्माख्य गुरु: कर्म दिखा कर बोध करें।यज्ञ करके कहे तुं भी यज्ञ कर।। और सातवां है:परम गुरु।। महाराष्ट्र के गुरु जनों में यह विधा दिखती है। एक संत दादू दयाल ने कहा था जैसे २४ अवतार है,जैन धर्म में २४ तीर्थंकर है,श्रीमद् भागवत में २४ गुरु है वैसे २४ मंत्र कहे है इनमें:अनंत मंत्र,अगाध मंत्र,सर्वभाष मंत्र,अमर मंत्र,अपार मंत्र,अक्षय मंत्र,अनघ मंत्र,अघोर मंत्र,गौप्य मंत्र,तारक मंत्र,कर्ण मंत्र,चित्त मंत्र इन सब में रामकृष्ण हरि अद्भूत मंत्र है।।
त्रिभुवन दादा के मुख से सहज रामकृष्ण हरि और गुरुदेव समर्थ निकलता था।।दादा का महामंत्र राम रहा।
वैकुंठपति विष्णु विट्ठल के रूप में विराजित है।। यह महाराष्ट्र की आध्यात्मिक धारा का स्वस्तिक है ।।
फिर राम कथा में अवतार के पांच कारण और केंद्र में कोई गुरु बैठा है।।गुरु बिना अवतार नहीं होता। जय-विजय में सनत कुमार,जालंधर में विष्णु,नारद स्वयं गुरु है,मनु-शतरुपा में सिद्ध योगीओं और कपट मुनि भी गुरु-यह गुरु से पांच कारण बता कर अयोध्या के राजमहल में मां कौशल्या की कोूख से भगवान राम का प्रागट्य हुआ और बधाइयां गाई गई नागपुर की व्यास पीठ से त्रिभुवन को बधाई देते हुए यह रामकथा का पुष्प मंगल मूर्ति गणेश जी के चरणों में समर्पित करते हुए विराम दिया गया।।
————————————-
राम कथा के साथ-साथ:
आज जहां कथागान होगा वो चंपारण्य:
चंपारण्य(छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास स्थित) और श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के प्राकट्य (जन्म) की कहानी भारतीय भक्ति परंपरा और पुष्टिमार्ग में अत्यंत पवित्र मानी जाती है।
चंपारण्य का नामकरण:
प्राचीन समय में यह पूरा क्षेत्र चंपा के फूलों के पेड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ था।चंपा के वनों (अरण्य) के कारण ही इसका नाम ‘चंपाअरण्य’ पड़ा,जो समय के साथ अपभ्रंश होकर चंपारण्य (या चंपारण) कहलाया।
यह स्थान भगवान चम्पेश्वर महादेव के मंदिर और श्री महाप्रभुजी के प्राकट्य स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के प्राकट्य की कहानी:
विक्रम संवत १५३५(सन १४७९) के आसपास, महाप्रभुजी के पिता श्री लक्ष्मण भट्ट जी और माता इल्लम्मा गारू जी उत्तर भारत (काशी) से दक्षिण की ओर यात्रा कर रहे थे। उन दिनों मुगलों के आक्रमणों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण भय और संकट का माहौल था।
असमय प्रसव: यात्रा के दौरान जब यह दम्पति चंपारण्य के घने जंगल से गुजर रहे थे,तब माता इल्लम्मा को समय से दो महीने पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
शमी वृक्ष के नीचे छोड़ना: आठवें महीने में जन्म होने के कारण बालक मृतप्राय (स्पंदनरहित) प्रतीत हुआ। तब माता-पिता ने अत्यंत शोकाकुल होकर उस नवजात शिशु को एक शमी के पेड़ की कोटर (कंदरा/पत्तों) में सुरक्षित रख दिया और थोड़ा आगे बढ़ गए।
दिव्य स्वप्न और प्राकट्य: उसी रात माता-पिता को स्वप्न में दिव्य संदेश मिला कि साक्षात् भगवान ने ही बालक के रूप में अवतार लिया है जो धर्म की रक्षा करेंगे। जब वे सुबह दौड़कर उस शमी वृक्ष के पास पहुंचे,तो उन्होंने देखा कि वह बालक चारों ओर से प्रकट हुई एक दिव्य और चमत्कारिक तेजपुंज अग्नि की लपटों के बीच सुरक्षित मुस्कुरा रहा था। माता ने बिना किसी संकोच के उस दिव्य अग्नि से बालक को सकुशल उठा लिया।
पुष्टिमार्ग की स्थापना: यही बालक आगे चलकर जगतगुरु श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य जी बने,जिन्होंने ‘शुद्धाद्वैत’ दर्शन और पुष्टिमार्ग की नींव रखी तथा पूरे भारत में श्रीकृष्ण की भक्ति आंदोलित की।।
== समाप्त ==

