
—यह सेंटर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लोगों के हुनर को निखारकर कॉग्निज़ेंट की AI बिल्डर रणनीति को और मज़बूत करता है।
चेन्नई, भारत | 19 नवंबर 2026 | कॉग्निज़ेंट (NASDAQ: CTSH) एक प्रमुख AI बिल्डर होने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में सबसे आगे है, जिसने आज चेन्नई के अपने सिरुसेरी कैंपस में कॉग्निजेंट इमर्सिव लर्निंग सेंटर (CILC) के पहले चरण का शुभारंभ किया है। इस कदम से दुनिया भर में अपने क्लाइंट्स के लिए AI की मदद से बेहतर काम करने वाले हुनरमंद लोगों को तैयार करने का कंपनी का इरादा और मजबूत हुआ है।
CILC को भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से सीखने का अनुभव देने के लिए बनाया गया है, जो बिल्कुल नए जमाने के वर्कप्लेस डिज़ाइन के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाजनक माहौल को एक साथ जोड़ता है, जो ट्रेनर के मार्गदर्शन में सीखने, साथ मिलकर काम करने और नए-नए आइडियाज़ को सामने लाने में बेहद मददगार है। लगभग 1,65,000 वर्ग फुट में फैली इस जगह में 58 क्लासरूम हैं, जिनमें सीखने के लिए 1,822 सीटें हैं। इसके अलावा, यहाँ 208 मल्टीपर्पस सीटें, साथ बैठकर काम करने की जगह, मीटिंग रूम, एक वर्क कैफ़े, लाइब्रेरी और सुविधाजनक टाउन हॉल स्पेस भी मौजूद हैं। आगे चलकर CILC का विस्तार कई चरणों में किया जाएगा।
कॉग्निज़ेंट इंडिया के प्रेसिडेंट – ग्लोबल ऑपरेशन्स और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश वरियर ने कहा, “एक AI बिल्डर होने के नाते, हमारा पूरा ध्यान AI की मदद से बिज़नेस को बेहतर बनाने और इस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए अपने साथियों को ज़रूरी हुनर सिखाने पर है।” उन्होंने आगे कहा, “कॉग्निज़ेंट इमर्सिव लर्निंग सेंटर के शुभारंभ से जाहिर है कि हम ऐसा माहौल तैयार करने में लगातार निवेश करते रहेंगे, जहाँ हमारे कर्मचारी सीख सकें और मिलकर काम कर सकें और हमारे क्लाइंट्स के लिए नए और AI पर आधारित सॉल्यूशंस तैयार कर सकें।”
कॉग्निज़ेंट की चीफ पीपल ऑफिसर, कैथी डियाज़ ने कहा, “टेक्नोलॉजी में तेज़ी से हो रही प्रगति के कारण लगातार सीखते रहना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। हम वर्कफोर्स ट्रांसफॉर्मेशन में सबसे आगे हैं, इसलिए हम अपने कर्मचारियों को नए हुनर सीखने, नई टेक्नोलॉजी को समझने और अपने पूरे करियर में आगे बढ़ने के मौके देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कॉग्निजेंट इमर्सिव लर्निंग सेंटर एक खास मकसद से बने माहौल में सीखने और मिलकर काम करने को एक साथ जोड़ता है, जिससे हमारे कर्मचारियों को ऐसी काबिलियत विकसित करने में मदद मिलती है जो उन्हें AI-आधारित भविष्य में सफल होने के लिए तैयार करती हैं।”
कॉग्निज़ेंट अपने फ्रंटियर वर्कफोर्स मॉडल को लगातार आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए वह कर्मचारियों में ऐसे हुनर विकसित कर रहा है, जो AI में किए गए निवेश से कारोबार के बेहतर नतीजे पाने के लिए ज़रूरी हैं। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अपने फ्रंटियर-सर्टिफाइड कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत 5,000 फ्रंटियर सर्टिफाइड इंजीनियर और 10,000 फ्रंटियर बिज़नेस ऑपरेटर तैयार किए जाएंगे।
कॉग्निज़ेंट पूरे भारत में मजबूती से अपनी गतिविधियों का संचालन करता है, और इसके ऑफिस बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली-एनसीआर, गिफ्ट सिटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, कोलकाता, मंगलुरु, मुंबई, पुणे और विशाखापत्तनम में मौजूद हैं।
== समाप्त ==

