
- सैमसंग, वनप्लस, जेबीएल, एलजी, बोट, फिलिप्स, हीरो, बजाज और लॉरियल पेरिस जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, किचन, फैशन, ब्यूटी सहित विभिन्न कैटेगरी के उत्पादों पर 80% तक की छूट।
- ग्राहक एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% तक की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और कूपन डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा।
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी, वनप्लस 13एस और रेडमी 15सी 5जी जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन और उनके एक्सेसरीज पर 40% तक की छूट।
- होम अप्लायंसेज, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65% तक की छूट।
- गद्दे, सोफा, होम डेकोर, स्मार्ट सिक्योरिटी डिवाइस, एयर फ्रायर और फिटनेस उपकरणों सहित होम, किचन, स्पोर्ट्स और आउटडोर से जुड़े जरूरी उत्पादों पर 80% तक की छूट।
- कपड़े, आभूषण, ट्रैवल, घड़ियों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित फैशन और सौंदर्य से जुड़े उत्पादों पर 60% तक की छूट।
- फायर टीवी स्टिक और इको डिवाइस सहित अमेज़न के विभिन्न डिवाइस के साथ फिटनेस वियरेबल्स, खेल उपकरण, बोर्ड गेम्स और खिलौनों पर भी आकर्षक ऑफर का लाभ उठाएं।
- प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, किचन, फैशन सहित कई कैटेगरी के उत्पादों पर अतिरिक्त 5% की बचत का लाभ मिलेगा। हर खरीदारी पर अधिक बचत के लिए अमेजन प्राइम की सदस्यता लें।
बेंगलुरु | 27 नवंबर 2026 | Amazon.in 27 नवंबर से ग्राहकों के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत कर रहा है। इस सेल में सैमसंग, वनप्लस, जेबीएल, एलजी, बोट, फिलिप्स, हीरो, बजाज और लॉरियल पेरिस सहित कई प्रमुख ब्रांड्स के उत्पादों पर आकर्षक ऑफर और छूट मिलेगी। ग्राहकों के बीच बेहतर फीचर्स, शानदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत वाले प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस सेल में विभिन्न कैटेगरी के उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा। ग्राहक अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हों, घर में मनोरंजन के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हों, अपनी अलमारी को नए फैशन से सजाना चाहते हों या घर के लिए कुछ नया खरीदना चाहते हों, वे एक ही जगह पर आकर्षक डील्स और बचत का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% की तत्काल छूट, नो-कॉस्ट ईएमआई, अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अमेज़न पे रिवॉर्ड्स के जरिए अपनी बचत को और बढ़ा सकते हैं। प्राइम मेंबर्स को विभिन्न कैटेगरी के चुनिंदा उत्पादों पर अतिरिक्त 5% की बचत का लाभ मिलेगा, जिससे प्रीमियम उत्पादों को खरीदना और भी आसान हो जाएगा। ब्लैक फ्राइडे सेल का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी खरीदारी पर ज्यादा बचत करने के लिए ग्राहक अमेज़न प्राइम की सदस्यता ले सकते हैं।
ब्लैक फ्राइडे सेल में खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए पेश हैं कुछ खास चुनिंदा ऑफर्स:
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 40% तक की छूट के आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं।
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी एआई स्मार्टफोन के साथ अपने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाएं। यह स्मार्टफोन 94,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी. इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स, क्यूएचडी+ डायनामिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले, सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और बेहतर उत्पादकता के लिए एस पेन भी दिया गया है।
- वनप्लस 13एस के साथ दमदार परफॉर्मेंस का अनुभव लें। यह स्मार्टफोन 64,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस पर पात्र बैंक ऑफर और अन्य छूट के माध्यम से 3,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में वनप्लस के एआई फीचर्स, 5,850 एमएएच की बैटरी और 80 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसमें 120 हर्ट्ज प्रोएक्सडीआर डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम और 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी है। गेमिंग, फोटोग्राफी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से यह एक बेहतर विकल्प है।
- सैमसंग गैलेक्सी एम 47 5जी के साथ स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का शानदार अनुभव पाएं। यह स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, एलपीडीडीआर 5 एक्स रैम और यूएफएस1 स्टोरेज से लैस यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी, 50 मेगापिक्सल का ओआईएस ट्रिपल कैमरा सेटअप और एआई आधारित फीचर्स भी दिए गए हैं।
- एप्पल 2026 मैकबुक नियो 13-इंच लैपटॉप के साथ अपने रोजमर्रा के कंप्यूटिंग अनुभव को बेहतर बनाएं। यह लैपटॉप 71,890 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ ए 18 प्रो चिप दी गई है। इसमें लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 8जीबी यूनिफाइड मेमोरी, 256जीबी एसएसडी स्टोरेज और 1080p फेसटाइम एचडी कैमरा दिया गया है। इसकी मजबूत एल्युमिनियम बॉडी और 16 घंटे तक चलने वाली बैटरी इसे ऑफिस के काम, पढ़ाई और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
- 36,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध एप्पल वॉच सीरीज 11 जीपीएस (46एमएम) के साथ अपनी सेहत और फिटनेस से जुड़े लक्ष्यों पर नजर रखें। इसमें स्लीप स्कोर ट्रैकिंग, ईसीजी, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें एडवांस वर्कआउट मेट्रिक्स, जीपीएस कनेक्टिविटी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी मिलता है। 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ यह स्मार्टवॉच पूरे दिन आपकी सेहत और शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैयार की गई है।
- बोट एयर ड्रॉप्स प्लस 222 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स के साथ शानदार ऑडियो अनुभव का आनंद लें। ये ईयरबड्स 899 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। इनमें स्पेशियल ऑडियो के साथ 13एमएम ड्राइवर्स दिए गए हैं. ये 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ, मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी, कम लेटेंसी वाले बीस्ट मोड और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस हैं। इसके अलावा, बोट हेयरेबल ऐप के जरिए यूजर्स अपने सुनने के अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
एंटरटेनमेंट और घरेलू उपकरणों पर 65% तक की छूट के साथ घर लाएं शानदार ऑफर्स।
- सैमसंग 55-इंच मिनी एलईडी 4के विजन एआई स्मार्ट टीवी (2026) के साथ अपने घर के मनोरंजन के अनुभव को बेहतर बनाएं। यह टीवी 49,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें मिनी एलईडी एचडीआर, विजन एआई और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, एलजी 55-इंच एनयू 87 एआई सीरीज नैनो 4के स्मार्ट टीवी (2026) 42,649 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें α7 एआई प्रोसेसर, एआई एचडीआर रीमास्टरिंग, डॉल्बी एटमॉस और वेब ओएस 26 जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
- सोनी 55-इंच ब्राविया 2 एम 2 सीरीज 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी के साथ शानदार और बेहतरीन व्यूइंग अनुभव का आनंद लें। यह टीवी 62,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 4के प्रोसेसर एक्स1, 4के एक्स-रियलिटी प्रो, मोशनफ्लो एक्सआर 100, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस : एक्स साउंड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें गूगल टीवी, गूगल कास्ट, एप्पल एयरप्ले 2 और एलेक्सा के साथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, इस टीवी पर 2 साल की व्यापक वारंटी भी दी जा रही है।
- शाओमी के 43 इंच वाले एफएक्स प्रो 4के क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी के साथ शानदार और जीवंत व्यूइंग अनुभव का आनंद लें। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसमें एचडीआर 10+, विविड पिक्चर इंजन 2, फिल्ममेकर मोड, फायर टीवी और 30 वाट डॉल्बी ऑडियो स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, टीसीएल का 65 इंच वाला क्यूडी-मिनी एलईडी 4के गूगल टीवी 76,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 512 से अधिक डिमिंग जोन, डॉल्बी विजन आइक्यू, आईमैक्स एन्हांस्ड और 46 वाट ऑनक्यो1 चैनल साउंड सिस्टम जैसी खूबियां दी गई हैं।
- पैनासोनिक के 25 लीटर सोलो माइक्रोवेव ओवन के साथ रोजमर्रा के खाना बनाने को बनाएं अधिक सुविधाजनक। इसकी कीमत 8,190 रुपये है। इसे खाना गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और पकाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्नैक्स से लेकर डेजर्ट तक के व्यंजनों के लिए 85 ऑटो-कुक मेनू दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फीचर्स में टच कीपैड, डिजिटल डिस्प्ले, क्विक-मिनट टाइमर और वेपर-क्लीन फंक्शन शामिल हैं, जो ओवन को दुर्गंध और दाग-धब्बों से मुक्त रखने में मदद करता है।
- सैमसंग के 653 लीटर क्षमता वाले 3 स्टार फ्रॉस्ट-फ्री साइड-बाय-साइड स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के साथ अपने घर में अधिक किराने का सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह पाएं। इसकी कीमत 85,990 रुपये है। कूपन के जरिए अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट भी मिल रही है। पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त इस रेफ्रिजरेटर में कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर, वाई-फाई कनेक्टिविटी और स्मार्टथिंग्स एआई एनर्जी मोड की सुविधा है। इसके अलावा, इसमें पावर कूल और पावर फ्रीज फीचर भी दिए गए हैं।
होम, किचन और आउटडोर से जुड़ी जरूरी चीजों पर ब्लैक फ्राइडे की बड़ी बचत, 80% तक की छूट
- रिवर्सिबल फलालैन और शेरपा कंबल के साथ बदलते मौसम में भी आरामदायक गर्माहट का एहसास पाएं। इसकी कीमत 999 रुपये है। मुलायम फलालैन की ऊपरी परत और गर्माहट देने वाली शेरपा की दूसरी परत से बना यह कंबल एयर कंडीशनर वाले कमरों के साथ-साथ ठंड के मौसम में भी इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
- एवररेडी डीएल 94 भीमलाइट रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च के साथ आउटडोर यात्राओं के लिए हमेशा तैयार रहें। इसमें 4W की एलईडी टॉर्च, 30 एलईडी वाली साइड लाइट और चार लाइटिंग मोड दिए गए हैं। टॉर्च को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक और साइड लाइट को 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग, रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी और साथ में मिलने वाला शोल्डर स्ट्रैप इसे इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं।
- हूप0 स्क्रीनलेस फिटनेस और हेल्थ वियरेबल के साथ अपनी फिटनेस, नींद और संपूर्ण स्वास्थ्य पर नजर रखें। इसकी कीमत 24,690 रुपये है, जिसमें 12 महीने की हूप पीक मेंबरशिप भी शामिल है। यह डिवाइस हार्ट रेट, नींद, रिकवरी और तनाव के स्तर सहित स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े 140 से अधिक मापदंडों की निगरानी करता है। इसका एआई कोच व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार सुझाव और जानकारियां देता है। हल्का डिजाइन, 14 दिनों से अधिक चलने वाली बैटरी और वाटरप्रूफ वायरलेस पावरपैक इसे लगातार स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उपयोगी बनाते हैं।
- बजाज पल्सर 125 सिंगल सीट के साथ रोजाना की सवारी को बनाएं आरामदायक और सुविधाजनक। इसकी कीमत 89,215 रुपये है। इसमें6 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, सीबीएस, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसके अलावा, 5 इंच का कलर एलसीडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं सफर को और आसान बनाती हैं।
- बोट हाइव डैशकैम एफ 1 प्रो के साथ सफर के हर पल को रिकॉर्ड करें। इसकी कीमत 14,499 रुपये है। इसमें तीन कैमरों के जरिए रिकॉर्डिंग की सुविधा है, जिसमें 4के फ्रंट कैमरा, 2.5के रियर कैमरा और 1080p केबिन कैमरा शामिल हैं। बेहतर लो-लाइट रिकॉर्डिंग के लिए इसमें सोनी स्टार्विस 2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 150 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू, इन-बिल्ट जीपीएस, एडस अलर्ट, 5जी वाई-फाई कनेक्टिविटी और18 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। इसमें जी-सेंसर आधारित इमरजेंसी रिकॉर्डिंग और 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करने की सुविधा भी है।
अपनी अलमारी को दें नया स्टाइल, 60% तक की छूट का लाभ उठाएं
- वैन ह्यूसेन की महिलाओं के लिए पॉलिएस्टर रेगुलर फिट फुल स्लीव टाई-नेक फॉर्मल टॉप के साथ अपने पहनावे को स्टाइलिश बनाएं। इसकी कीमत 1,159 रुपये है। इसमें प्लेन डिजाइन, असिमेट्रिक टाई-नेक और फुल स्लीव्स दी गई हैं। वहीं, मोंटे कार्लो की पुरुषों के लिए रेगुलर फिट फुल स्लीव टी-नेक जैकेट 2,671 रुपये में उपलब्ध है। ऊनी मिश्रण वाले कपड़े से बनी इस जैकेट में सेल्फ-डिजाइन पैटर्न और मॉक नेक दिया गया है, जो सर्दियों में गर्माहट और आराम के साथ बेहतर कवरेज भी प्रदान करता है।
- गेस ओएस967207 के साथ अपने रोजमर्रा के स्टाइल को और आकर्षक बनाएं। इसकी कीमत 8,000 रुपये है। इसमें स्टाइलिश ग्रे मोनोग्राम डिजाइन, दो हैंडल और हटाने योग्य क्रॉसबॉडी स्ट्रैप दिया गया है। साथ ही, इसमें पर्याप्त जगह और चार पॉकेट्स हैं, जिनमें रोजमर्रा की जरूरी चीजों को आसानी से व्यवस्थित रखा जा सकता है।
- इस ब्लैक फ्राइडे पर लताफा यारा लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम फॉर वुमन ईओ डी परफ्यूम के साथ अपने परफ्यूम कलेक्शन को और खास बनाएं। इसमें फूलों, फलों और लकड़ी की खुशबू का लंबे समय तक रहने वाला आकर्षक मिश्रण है। वहीं, कैरोलिना हेरेरा गुड गर्ल ईओ डी परफ्यूम 9,478 रुपये में उपलब्ध है। इसमें एम्बर वुड की मनमोहक खुशबू और खास फ्रेगरेंस प्रोफाइल दी गई है। ये दोनों परफ्यूम रोजाना इस्तेमाल, खास मौकों और उपहार देने के लिए अच्छे विकल्प हैं।
- मेबेलिन न्यूयॉर्क सीरम मैट लिपस्टिक के साथ अपने लुक में रंगों की खूबसूरत छटा जोड़ें। इसकी कीमत 378 रुपये है। यह लिपस्टिक मखमली मैट फिनिश, एक बार लगाने पर गहरा रंग और 8 घंटे तक नमी बनाए रखने का दावा करती है। शिया बटर से युक्त इसका हल्का और क्रीमी फॉर्मूला पूरे दिन होंठों को मुलायम, पोषित और आरामदायक बनाए रखने में मदद करता है।
- जीवा की 925 सिल्वर जिरकॉन स्टडेड सपल रिंग कम ब्रेसलेट के साथ अपने ज्वेलरी कलेक्शन में खूबसूरती और आकर्षण जोड़ें। इसकी कीमत 5,524 रुपये है। इसमें रोज गोल्ड प्लेटिंग, खूबसूरत फूलों की डिजाइन और क्यूबिक जिरकोनिया के चमकदार स्टोन दिए गए हैं। इसका खास डिजाइन इसे अंगूठी और ब्रेसलेट, दोनों तरह से पहनने की सुविधा देता है। इसके अलावा, स्वारोवस्की का टुवर्ड्स हॉर्सशू नेकलेस भी देखें, जो व्हाइट क्रिस्टल और रोज गोल्ड-टोन प्लेटिंग में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7,203 रुपये है। इसमें चमकदार क्रिस्टल से बना घोड़े की नाल के आकार का पेंडेंट दिया गया है, जो इसे क्लासिक और आकर्षक लुक देता है।
== समाप्त ==

